Home | मिठाई | लौकी की खीर (Lauki ki Kheer)

लौकी की खीर (Lauki ki Kheer)

image लौकी की खीर (Lauki ki Kheer)

लौकी की खीर बहुत ही स्वादिष्ट सुपाच्य होती है. आइये आज हम लौकी की खीर ((Lauki ki Kheer) बनायें.

लौकी की खीर मावा डाल कर भी बनायी जाती है लेकिन मावा प्रयोग के बाद लौकी की खीर का स्वाद मूलत: लौकी की खीर का नहीं रहता.  इसलिये हम यहां लौकी की खीर में मावा का उपयोग नहीं कर रहे हैं. Lauki ki Kheer, Doodhi ki kheer, ghiya ki kheer, lauki pasayam, Sweet Gourd Dessert, Ghiya BottleGourd Kheer,

आवश्यक सामग्री

  • दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
  • लौकी - आधा किग्रा
  • घी - एक टेबल स्पून
  • काजू - 25 (एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये).
  • किसमिस - 30 (डंठल तोड़कर धो लिजिये)
  • चीनी - 75 ग्राम
  • इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
  • बादाम - 4 ( लम्बाई में बारीक कतर लीजिये)

विधि
lauki-kheer-2.jpgदूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने के लिये रख दीजिये.

लौकी को छीलिये, धोइये, अन्दर के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिये.

कद्दूकस की हुई लौकी को माइक्रोवेव में 5 मिनिट या कुकर में भाप में पका लीजिये, ठंडा कीजिये और हाथ से लौकी के अन्दर अगर पानी है, तो निचोड़ दीजिये.  कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये और लौकी को घी में डाल कर भून लीजिये. 

दूध में उबाल आने के बाद लौकी, काजू और किसमिस को दूध में डाल कर उबाल आने तक चमचे से चलाइये.  गैस धीमी कर दीजिये.  खीर को प्रत्येक 3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये.  खीर को जब तक पकने दीजिये तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर लौकी और दूध एक साथ न गिरने लगे.  खीर में चीनी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.

आपकी लौकी की खीर तैयार है.  गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची डाल कर मिला दीजिये.  लौकी की खीर को बाउल में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये.  लौकी की खीर बहुत स्वादिष्ट बनी है. गरम या ठंडी खीर अपने डिनर के साथ परोसिये और खाइये.    

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

RA on 07 March, 2008 07:25:10
avatar
क्या ख़ूब !!!यह स्वादिष्ट खीर हमारे घर में हर व्रत उपवास वाले दिन बना करती थी। कभी लौकी के लच्छे बनानें की विधि भी लिखें।
Deepti on 04 June, 2008 09:40:38
avatar
Its looking gud

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00