लौकी की बर्फी – Lauki Burfi Recipe – Bottle Gourd Burfi Recipe
Latest Video at YouTube Channel

लौकी की बर्फी (Ghiya Ki Burfee or Lauki ki Lauj) आप त्यौहार पर भी बना सकते हैं और व्रत में फलाहार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.बनाने में एकदम आसान, रेशेदार पौष्टिक लौकी की बर्फी दिवाली पर आपके परिवार को बहुत पसन्द आयेगी.
लौकी की बर्फी (Ghiya Ki burfee) आप कई तरीके से बना सकते है. लौकी को दूध में तब तक पकाया जाय कि ये एकदम गाड़ा हो जाय. लेकिन इस विधि में बनाने में समय बहुत अधिक लगता है. दूसरे तरीके में आप लौकी पकाने के बाद मावा मिलाकर लौकी की बरफी बना सकते है. तीसरे तरीके से लौकी को कन्डेंस्ड मिल्क के साथ भी उबालकर लौकी की बर्फी (Lauki ki Lauj)बनाई जा सकती है. हर तरह से बनी लौकी की बर्फी का अपना अलग विशिष्ट स्वाद होता है. आईये सबसे आसान और कम समय में मावा मिलाकर लौकी की बर्फी (Lauki Ki lauj) बनायें
लौकी की बर्फी बनाने के लिये लौकी पकी हुई लें तो लौकी की बर्फी का स्वाद बहुत अच्छा रहेगा. बर्फी बनाने के लिये कच्ची या चोईया लौकी सही नहीं रहती
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ghiya Ki burfee
- लौकी - 1 किग्रा.
- घी - 4 छोटी चम्मच
- चीनी - 250 ग्राम
- मावा - 250 ग्राम (तोड़कर बारीक कर लीजिये)
- काजू - 15 ( एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- इलाइची - 6-7 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
- पिस्ते - एक छोटी चम्मच (बारीक कतरे हुये)
विधि - How To Make Lauki Burfee
लौकी छील लीजिये, लम्बे काटिये और बीज एवं अन्दर का बीज वाला गूदा हटा दीजिये. टुकड़ों को धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में बिना पानी डाले लौकी डालिये, 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, ढककर धीमी आग पर पकने रख दीजिये, थोड़ी देर में चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये. लौकी को नरम होने तक पकने दीजिये.

नरम लौकी में चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि लौकी तले में न लगे, इस तरह लौकी से पानी बिलकुल खतम होने तक लौकी को पका लीजिये.
पकी हुई लौकी में बचा हुआ घी डालिये और लौकी को अच्छी तरह भून लीजिये. भुने लौकी चीनी में मावा और मेवे मिलाइये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से चाशनी को चिपका कर देखिये कि वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है. आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये.

थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये. बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये. लगभग 1 घंटे में लौकी की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है. लौकी की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये, परोसिये और खाइये.
बची हुई लौकी की बर्फी (Lauki Ki Burfee) को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
-
By Anju, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 35:
Is Deepawali aapne kaafi sweets ki recipies post ki hai,ghar mein deepawali k liye kuch namkeen dish bhi post karen....
Thanx & Happy Diwali..
निशा: इंदरा, नरम करने के लिये 1-2 टेबल स्पून दूध डाला जा सकता है.
mujhe aapse poochna tha ki yahan mawa nahi milta hai to hum kya lauki ki burfi nahi bana sakte..plz reply karen,main bhi deepawali par banane ki koshish karungi,aur adv mein hi aapko aur aapke pariwaar ko Shubh Deepawali
निशा: प्रिया,एक किग्रा. लकी के लिये 1 किग्रा. दूध लीजिये, कद्दूकस की गई लकी को दूध में ही उबालिये और गाड़ा होने तक थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते हुये,गाड़ा होने तक पकाइये, बची हुई सारी सामग्री इसी तरह डाल कर लकी की बर्फी बना लीजिये.
निशा: अनीता, वाकरवड़ी को धीमी आग पर देर तक तलना होता है ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह सिक कर कुरकुरी हो जाय.
happy diwali you & family
निशा: अंजिता, थेपला बनाने की रैसिपी तो हमने थोड़े ही दिन पहले लिखी है. मैं खाकरा बनाने की रैसिपी लिखूगी.
happy diwali u n ur family............
mai aapke jawab ka intjar kar rahi hu..................
aapki har Recipe bahut achhi hoti hai mujhe har recipe bahut pasand aati hai....
निशा: रीना, गुझिया की रैसिपी तो इसी मिठाई कालम में है.
निशा: शुचि, कन्डैन्स्ड मिल्क से भी इसी तरह बर्फी बनायेंगे, लेकिन कन्डैस्ड मिल्क डालें तब आप बर्फी में चीनी मत डालिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मेम चीनी काफी मात्रा में रहती है.
निशा: प्रिया, बर्फी को धीमी आग पर तब तक पकाना है जब तक कि वह जमने वाली कनसिसटैन्सी पर न आ जाय, अगर बर्फी जल्दी से लाल हो रही है तब आप उसमें 1-2 टेबल स्पून घी डालकर उसे चलाते हुये पका सकती हैं.
निशा: प्रिया, एक कप लौकी में एक कप कन्डैन्स्ड मिल्क पर्याप्त है.
निशा: प्रियंका जी, आप लौकी की बर्फी बनाना चाहती हैं, समय तो देना ही होगा, मावा की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज कर सकती हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर रहीं हों तो चीनी मत डालिये क्यों कि कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में होती है.
निशा: तिया, लौकी को कद्दूकस ही करना होता है.
thanks nishaji is recipe ke liye
निशा: मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
IS DEEPAWALI GHAR KI BANI BURFI
WOWWWWWWWWWWWWW
thank u
thanks