कद्दू का हलवा - Kaddu Ka Halwa – Butternut Squash Halva Recipe

खाना खाने के बाद मन करता है कि थोड़ा मीठा हो जाये. कद्दू की सब्जी अधिकांश लोगो को पसंद नहीं आती लेकिन अगर कद्दू का हलवा बनाया जाय तो इसे सभी पसन्द करते हैं. तो आइये फिर बनाना शुरू करें कद्दू का हलवा.
कद्दू का हलवा बनाने के लिये कद्दू एकदम पका होना चाहिये. आप कच्चे कद्दू का हलवा भी बना सकते हैं लेकिन पका कद्दू मिठास लिये हुये होता है जो हलवे के लिये अधिक उपयुक्त होता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu Halwa
- कद्दू (Pumpkin or Butternut Squash) - 500 ग्राम
- घी - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 200 ग्राम
- मावा - 100 ग्राम (कद्दू कस कर लीजिये)
- काजू - 10-12 ( एक काजू को चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किसमिस - 20 ( डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 5-6
विधि - How to make Kaddu Halwa
कद्दू का हलवा (Kaddu Halva ) तकरीबन गाजर के हलवे की तरह ही बनाया जाता है.
कद्दू को छील कर धोइये और कद्दू कस कर लीजिये. कढाई में कसे हुये कद्दू को डालिये और घी मिला कर धीमी या मीडियम फ्लेम पर ढककर पकाइये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये.
कद्दू के नरम होने के बाद, चीनी मिलाइये, चीनी मिलाने के बाद कद्दू में आप देखेगे कि काफी रस निकल आया है, फ्लेम तेज कर दीजिये, चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये कद्दू से रस खतम होने तक पकाइये.
अब कद्दूकस किया हुआ मावा और काटे हुये काजू और किसमिस मिला दीजिये. हलवा को चमचे से चलाते हुये 3- 4 मिनिट तक पकाइये. इलाइची छील कर, पीस कर मिला दीजिये.
कद्दू का हलवा (Kaddu Halwa - Butternut Squash Halva) बन कर तैयार हो गया है. कद्दू के हलवा को प्याले में निकालिये. पिस्ते को बारीक कतर लीजिये, 2 काजू भी बारीक कतर लीजिये. कतरे हुये पिस्ते और काजू को हलवे के ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कद्दू का हलवा परोसिये और खाइये. यह कद्दू का हलवा एक सप्ताह तक रख कर खाया जा सकता है.
मावा न मिलने पर इस हलवे को बनाने में कन्डैन्सड मिल्क का प्रयोग किया जा सकता है.
- 4 सदस्यों के लिये,
- समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
Thanks
निशा: Šৠषा, मिल्क नहीं मिल्क से बना मावा मिलाइये.
निशा: कमल, आप मिल्कमेड डाल सकते हैं, अगर आप मिल्कमेड का प्रयोग करते है तो चीनी कम डालिये क्यों कि मिल्कमेड में चीनी पहले से ही रहती है.
निशा: सुषमा, सूजी का हलवा बनाने की विधि पढिये और बार कोशिश कीजिये, कोई भी रैसिपी अच्छी बनाने के लिये यही किया जाता है.
निशा: सुषमा , हलवा के लिये पका कद्दू लेना है.
निशा: जी हां सोनम, हम मावा की जगह मलाई का प्रयोग कर सकते हैं और इससे हलवा और भी अधिक अच्छा बनेगा.
निशा: मधुलिका, कार्न फ्लेक घर में नहीं बन पाते.
निशा: रुचिका, ये अलग अलग वैराइटी की कार्न है. स्वीट कार्न एकदम सोफ्ट और मीठी होती है, लेकिन सादा कार्न हार्ड और कम मीठी होती है.
निशा: दिशा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मधु, जी हां बना सकते हैं.
If we not used mawa on that halwa will be their any change in the taste..