कटहल के बीज का हलवा – Jackfruit Seeds Halwa

कटहल के बीजों का पुलाव और खीर तो आपने बनाई होगी लेकिन इसका हलवा बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है. बीजों को छीलने में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ती है. आइये आज हम कटहल के बीजों का हलवा (Kathal ka Halwa) बनायें.

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Jackfruit Seeds Halwa

  • कटहल के बीज - 250 ग्राम
  • मावा - 100 ग्राम ( आधा कप क्रम्बल किया हुआ)
  • घी -  50 ग्राम ( 1/4 कप घी )
  • चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप चीनी )
  • दूध - 1 कप
  • किशमिश -  1 टेबल स्पून
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक पतले पतले काट लीजिये)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लें)
  • बादाम - 5-6 (पतले पतले बारीक कतर लें)

विधि - How to make Jackfruit Seeds Halwa

कटहल के बीजों को धो कर, कुकर में उबाल लीजिये. ठंडे कीजिये, और छील लीजिये. छिले हुये बीजों को मिक्सी से हल्का दरदरा पीस लीजिये(कटहल के बीज पीसते समय थोड़ा सा दूध डाल सकते हैं).

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. पिसे हुए कटहल के बीज घी में डालिये. हल्का ब्राउन होने 6-8 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. मावा डालकर मिलाइये और 7-8 मिनट तक भूनिये.

दूध, चीनी डाल कर चलाते हुये हलवे को पकाइये. जब चीनी घुल जाय, हलवा गाढ़ा हो जाय, काजू किशमिश और थोड़े से पिस्ते और बादाम भी डालकर मिला दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिलाइये, 1 चम्मच घी डालकर मिला दीजिये, बाद में मिलाया गया घी हलवा में बहुत महकता है.

कटहल के बीज का हलवा (Jackfruit Seeds Halw) तैयार है. कटहल के बीज के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये बादाम, काजू और पिस्ते ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम कटहल के बीज का हलवा परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 2:

  • mousumi on 14 January, 2011 17:51:51 PM
    bohut achi bani hai
    Reply
  • varun on 12 April, 2012 20:16:56 PM
    very nice mam.....keep it up ...katahal ka halwa ekdam alag or badhiya recipe hai....thank you
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad