Jalebi Recipe, जलेबी

गरमा गरम जलेबियाँ (Jalebi) सभी को बहुत पसन्द आती है. आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे (Rice floor) से ही बनायी जातीं है पर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी (Mawa Jalebi) भी बनायीं जातीं है. अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं. हम आज यहां मैदा की जलेबी (Jalebi) बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi
- मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
- यीस्ट - आधा चम्मच
- पानी - 2 कप
- घी - तलने के लिये
विधि - How to make Jalebi
यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 10 - 12 मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो. इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये:
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- पानी - 200 ग्राम ( 1 कप)
- दूध- 1 टेबिल स्पून
- केसर - एक चुटकी
एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद उसमें दूध डाल दीजिये और जो गन्दे से झाग आयें उसे एक कलछी से प्लेट में निकाल कर हटा दीजिये. चाशनी बिलकुल पारदर्शक बनती है. अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 4-5 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह एक तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह फैंट लीजिये. जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं
खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें. इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 5 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 121:
what should i do?
thanx
निशा: हाय किर्ति, यह yeast है.
निशा: Beautyji आप एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर प्रयोग कीजिये.
निशा: आप जलेबी को धीमी गैस फ्लेम पर, हल्का ब्राउन होने तक सेकिये. जलेबी क्रिस्पी बनेगी.
निशा: प्रगति जी, यह मैंने करके नहीं देखा.
maine jalebi try kari and they came out really well....tasty and crispy.
Nishaji kya aap kuch different salads ki recipe post kar sakti hai.
Jab bhi koi dinner par ata hai to salad mein wohi kheera, pyaaz, tamataretc. kat kar serve karti hoon.
It would be great agar aap kuch healthy and unique salads ki recipe bataye.
निशा: रबड़ी बनाना बहुत ही आसान है. मैं अवश्य लिखूगी.
निशा: कविताजी, आपके लिये रबड़ी की रैसिपी लिख दी है.
निशा: यीस्ट से कुरकुरापन आता है, जो बेकिंग पाउडर से नहीं.
निशा: रितु, बर्तन को अच्छी तरह चिकना कीजिये, ढोकला बनने के बाद, ढोकला को ठंडा होने दीजिये, चाकू की सहायता से किनारे अलग कीजिये, थाली में जोर से उलटिये, ढोकला एकदम अच्छा निकलेगा.
One cute little thanks from my 3yrs old daughter.......coz she loves jalebi and coz of ur recepie i am able to make it.
good luck and bye
निशा: ढेर सारा प्यार छोटे वेवी को.
निशा: प्रीती, जलजीरा पाउडर बाजार में मिलता है, डिब्बे के Šৠपर लिखा है कि कितने पानी में कितना पाउडर डाला जाय, जलजीरा तैयार.
REPLY SOON!!!!!
निशा: आपने जलेबी में सोडा डाला है तो सोडा का टेस्ट तो आयेगा ही, इसके अलावा सारी चीजें ठीक हैं तो भी जलेबी इतनी खराब लग रही हैं,अभी तो ये जलेबी एसी ही रहेंगी, अब आप बनायें तो यीस्ट डाल कर ही बनाइये.
reply
निशा: जलेबी गरम गरम ही खाई जाती है, उन्हैं ढककर भी नहीं रखा जाता. इतनी देर में वह एसी ही हो जाती हैं.
daal diya jaye to jalebi kurkuri banti hain
reply.. but WHY ???? I'm still waiting..!!!!
निशा: अमीता, मैं जलेबी इसी तरह से बनाती हूं, आप ईस्ट डालकर जलेबी मिश्रण को 1 घंटे रखिये और जलेबी बनाकर देखिय, और अपने अनुभव बताइये.
Thanks.
निशा: सोनाली,आपने चाशनी कुछ पतली बनाई हो सकती है. ईस्ट तो सिर्फ आधा छोटी चम्मच डालना है इससे कोई कड़्वा स्वाद नही आयेगा.
I have tried yogurt to make home made yeast or starter for my jalebi mix. Take two tablespoon "khatta dahi" and one table spoon maida mix them nicely and add 4 table spoon spoon water keep it overnight or longer depending on the temprature. Once the mix starts smelling like jalebi mix you can add it into the maide ka ghol keep it for another 8-10 hours untill the whole mix ferments. Make jalebis the same way as Nishji described in the above recipe. I have tried many times and it never fails. In India I used to buy that starter from "Halwaai" but here in the US I make my own mix.
jo mitha hota hai wo sabko pyara lagata hai
Jalebi mai khuch kahas hai jiski wajah se sabko pasand aati hai
Jinko madhumeh "sugar" hai wo chashni ki jagah kya use kar sktai hai?
Or
Nisha didi jalebi ko ghee mai hi talna hi jaruri hai
Muze jalebi bahut pasand hai par mai abhi UAE mai hu mere sath khuch ase log hai jinko sugar hai or unke liye ghee or sugar mana hai to unko mai jalebi test karwana chahta hu wo bhi 100% jalebi jesa mai karu plz tell me soon as soon possible
निशा: अरविन्द कोई भी मिठाई घी में बनी हो तो ज्यादा स्वादिष्ट होती है, जलेबी में चीनी तो होगी ही लेकिन आपके दोस्त थोड़ी सी तो खा ही सकते हैं.
My all family membera loves jalebi.
For jalebi how to make pot to put the batter inside.
Let me know if we can make at home.
Thanks for nice recipe..
निशा: शिवानी, आप इसे तैयार बाजार से खरीद सकती हैं.
Shivani
निशा: जी हां.
निशा: भक्ती, ईस्ट से मैदा फूलती है, इतने समय मैदा को रखने से जलेबी के अच्छा पेस्ट तैयार हो जाता है.
निशा: अर्चना, जलेबी की चाशनी थोड़ी गाड़ी हो गई है, अगली बार चाशनी थोड़ी पतली रख लीजिये.
mujhe aapki site bahut akshi lagi.kyoki sari recipes hindi mai likhi hai,aur bahut easy way se samjhai gai hai,aur precautions bhi de rakhe hai.
plz mujhe bataiye ki yeast health ke liye unhyginic to nahi hai...
निशा: जी नहीं.
निशा: ईस्ट किराने की दुकान पर मिल जाता है.
निशा: पियूष, बारिश के मसम की बजह से एसा हो सकताहै.
निशा: अंजू, मोटा मजबूत कपड़े में छेद करके, उसे काज भी करना पड़ता है ताकि वह प्रेसर डालने पर फटे नहीं.
निशा: रागिनी, चाशनी बनाने का समय निश्चित कर पाना मुश्किल है क्यों कि ये फ्लेम, चीनी पानी की मात्रा, आपके घर का तापमान कई चीजों पर निर्भर करता है, बस थोड़ी सी कोशिश और धीरे धीरे सारी समस्या के हल निकल आते हैं.
coffie aur chaumeen ki receipee kahan hain.
please write recipe for Vasundi also
coffie aur chaumeen ki receipee kahan hain.
निशा: मोना, मुझे गुड़ के लड्डू लिखने हैं. कल सुबह तक लिखने की कोशिश करूंगी
निशा : यीस्ट (dried yeast) यानी खमीर. यह ड्राइड यीस्ट (dried yeast) बेकिंग पाउडर बेचने वाली दुकानों पर मिल जाता है और नन्ही नन्ही गोलियों की शक्ल का होता है.
निशा: रजनी, आप रख सकती हैं, या माइक्रोवेव को 50 से.ग्रे तापमान पर 5 मिनिट तक गरम करके मिक्सर का बर्तन ढककर उसमें बन्द कर दीजिये (2-3 घंटे में अच्छा खमीर तैयार हो जाता है).
निशा: राशि, सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: ज्योति, काजू कतली की रेसिपी का लिंक निम्न है.
How to make Kaju Katli
आप सर्च बाक्स में लिखकर कोई भी रेसीपी खोज सकते हैं
निशा: मुस्कान, मेरी ओर से भी आपको धन्यवाद.
निशा: चित्रा, आप जलेबी के घोल को फ्रिज में रख दीजिये और दूसरे दिन जलेबी बना लीजिये.
how are you?????????you know-- i am fond of jalebi very much.thank you so much for this delicious receipe. surely i will try this yammy jalebi today
you are requested to pls keep on to tell us more interesting receipes
ok bye
how are you?????????you know-- i am fond of jalebi very much.thank you so much for this delicious receipe. surely i will try this yammy jalebi today
you are requested to pls keep on to tell us more interesting receipes
ok bye
Thanks
निशा: अमरजीत, जी हां मैं लिखूंगी.
निशा: कमला, यीस्ट किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: लता, फाफडा की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर फाफडा लिख कर रैसिपी खोज सकती है.
निशा: नेहा, आप आधा कप धुली उरद की दाल भिगो कर बारीक पीस कर मैदा में मिलाकर, आधा घंटे के लिये फैटकर रख दीजिये और जलेबी बना लीजिये.
निशा: नीतू, आप 4-5 टेबल स्पून ताजा यीस्ट ले लीजिये.
निशा: गीता, जलेबी यीस्ट से ही अच्छी बनती हैं.
निशा: अर्चना, आपके लिये जलेबी का वीडियो अवश्य बनायेंगे.
निशा: पूनम, जलेबी कभी कभी बनायें और बहुत ज्यादा न खायें तो ये बिलकुल भी हानिकारक नहीं होती.
निशा: नाजरा, काटन कपड़े में जलेब डालकर जलेबी बना सकती हैं.
app ki yeh recipe bahut achi hai. par aap ambrati recipe v send kar do plz.
निशा: राधिका, मैं बनाने की कोशिश करुंगी.
निशा: हेमन्त, कभी बनाई तो नहीं, आप गुड़ की जलेबी क्यों बनाना चाहते हैं.
निशा: हेमन्त, हमने गुड़ की चाशनी से जलेबी बनाई तो नहीं, लेकिन आप बता रहे हैं तो हम कभी बना कर देखेंगे, धन्यवाद.
निशा: दीपिका, मैं ये वीडियो भी बनाऊंगी, वेट प्लीज.
निशा: मोना, कपड़े का छेद तो छोटा होना ही चाहिये लेकिन अगर मिश्रण कढ़ाई में डालने से फैल रहा है तो वह पतला हो सकता है.
निशा: मोना, धन्यवाद.
thnx......:)
thanks Nisha Ji
aapki har recipe bahut simple aur well explained hoti hai, muje sirf ghar simple north indian khana hi banana aata tha, pr ab aapki website ki help se maine har tarna ka khana bnana suru kar diya hai aur sb pasad b karte hai
thanks nisha ji
निशा: अंकिता, मैदा में दही, चीनी, एक चौथाई कप उरद दाल बारीक पिसी हुई मिला कर रख दीजिये, जलेबी बनाई जा सकती हैं.
Kya Bazar Me Yeast MiLti hai...
plz reply jaldi kijiye mujhe jalebi try karni hai ghar pe....HOLI PE
निशा: काजल, ड्राई यीस्ट बाजार में मिल जाता है, घर में ताजा यीस्ट बनाने का तरीका दिया है, सर्च बटन पर "घर में खमीर बनायें" लिखकर ये तरीका आप देख सकती हैं. यीस्ट बनने के लिये 30 - 37 डि. सेग्रे. तापमान अच्छा होता है, 30 डि. सेग्रे. से कम तापमान पर यीस्ट बहुत धीमी गती से बड़ता है, 10 डि. सेग्रे से नीचे ग्रोथ नहीं होती, 40 डि.सेग्रे. से अधिक तापमान पर भी यीस्ट की ग्रोथ नही हो पाती.
mai pahle jalebiyan banati thi tab mai keval maida pani ka ghol banakar rakh deti thi rat bhar ke liye aur subah bhut achhi jalebiyan banti thi lekin aabjab bhi banati hun to fulti nhi hai aur chapti aur soft ho jati hai jabki khamir bhi achhe se uth jata hai.meri samaj me nhi aata hai ki ab pahle ki tarah crispy aur fulati nhi hai. mai kya krun plz bataie.
निशा: उमेश, यीस्ट एक तरह की फन्जाई है. ड्राई यीस्ट बाजार में मिल जाता है, घर में ताजा यीस्ट बनाने का तरीका वेवसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर यीस्ट लिखकर ये तरीका आप देख सकती हैं. यीस्ट बनने के लिये 30 – 40 डि. सेग्रे. तापमान अच्छा होता है, 30 डि. सेग्रे. से कम तापमान पर यीस्ट बहुत धीमी गती से बड़ता है, 10 डि. सेग्रे से नीचे ग्रोथ नहीं होती, 40 डि.सेग्रे. से अधिक तापमान पर भी यीस्ट की ग्रोथ धीमी गति से ही हो पाती है.
निशा: ताशु, मैं भेल पूरी की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Best Regards
Deepika
निशा: दीपिका, धन्यवाद, मैं आपके लिये जल्दी ही जलेबी के लिये वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीपिका, घी की जगह ओइल लिया जा सकता है.
Can u pl.send the recipe of Rajasthani meethe chawal on my email I'd.
kya yeast ke place per kuch or dala ja sakta hai ya nahi.
thanks a lot for this recipe but pls inform me how can we make jalebi n keep 1 day before the party fresh n crispy