Home | मिठाई | गाजर की खीर (Gajar Ki Kheer)

गाजर की खीर (Gajar Ki Kheer)

Font size: Decrease font Enlarge font
image गाजर की खीर (Gajar Ki Kheer)

गाजर की खीर बनाने के लिये गाजर के साथ चावल भी उपयोग किये जाते हैं . लेकिन गाजर की खीर का असली स्वाद इसे चावलों के बिना बनाने में है. आइये आज हम गाजर की खीर बनायें. Gajar Ki Kheer, Carrot-Pudding, Carrot Payasam, How To Make Gajar Kheer, Gajar Kheer

आवश्यक सामग्री

  • लाल गाजर - 500 ग्राम
  • दूध - 1 लीटर
  • काजू - 50 ग्राम
  • किसमिस - 25-30
  • इलाइची - 4
  • बादाम - 4
  • चीनी -100 ग्राम(एक छोटी कटोरी)

विधि
gajar_ki_kheer_2_430184784.jpgगाजर को छीलिये, दोंनों ओर के डंठल निकालिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.

किसी भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आ जाने के बाद, कद्दूकस की हूई गाजर दूध में डाल कर चमचे से चला दीजिये.  जब दूध में फिर से उबाल आ जाय तब गैस धीमी कर दीजिये, और खीर को   3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये.

काजू को छोटा छोटा कतर लीजिये.  किसमिस के डंठल तोड़कर साफ कीजिये और धो लीजिये.

खीर में काजू और किसमिस डाल कर मिला दीजिये.  धीमी धीमी गैस पर खीर को जब तक पकने दीजिये, तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर दूध और गाजर एक साथ न गिरने लगें. खीर में चीनी डालिये, खीर बन गई है. गैस फ्लेम से खीर उतार लीजिये.  खीर में इलाइची छील कर पीस कर मिला दीजिये.  

आपकी गाजर की खीर तैयार है. गाजर की खीर को प्याले में निकालिये और ऊपर से कतरे हुये बादाम डाल कर सजाइये.  गरमा गरम गाजर की खीर परोसिये और खाइये.  ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.

चार लोगों के लिये.
समय - 45 मिनिट

Comments (4 posted):

vikas on 28 February, 2008 12:15:51
avatar
it is look yamyy gajar ki kheer. thank you.
Nimisha on 06 March, 2008 03:39:33
avatar
Nisha Ji, Thank you so much. Main aaj Shivaratri ke liye Vrat recipes search kar rahin thi. Apki website bahut achhi lugi. Thanks for sharing such a wonderful recipes with us. I really appreciate your effort. I am going to be a regular visitor now :)
anita on 17 June, 2008 06:06:26
avatar
this kheer is nice to see & its taste will be delicious thank u 4 making delicious kheer
Rashi on 05 May, 2009 09:36:49
avatar
Hello
Is me Shakkar ya kuch meethe taste k liye to kuch dala hi nahi.. Kheer to mithi hoti hai na ? Aur isme kuch metha nahi dala ? kya Gajar hi mithas ka tarika hai ?
निशा; राशि खीर मीठी होती है, खीर में चीनी डाल दी है.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Feedburner Feed
Syndication
Atom Feed
RSS Feed
Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 394
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक