Home | मिठाई | मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)

मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Groundnut Halwa

हलवा नाम ही सुनकर लगता है, आह हलवा और मन ललचा जाता है खाने के लिये. अगर अपना मन पसन्द हलवा मिल जाय तब तो बात ही कुछ अलग है. हलवा बनाने के लिये मुख्य चीजें, एक तो वह जिसका हम हलवा बनाना चाहते हैं, घी, चीनी, एवं सूखे मेवे ये सारी चीजें अगर आपके पास है, हलवा बनाना बड़ा आसान है.

जिस चीज का आप हलवा बनाना चाहते है, अगर वह पाउडर फार्म है तो ठीक है, नही तो उसे पाउडर या पेस्ट की फार्म में कर लीजिये.  घी में भून लीजिये और चीनी की चाशनी एवं मेवे काट कर डाल दीजिये,  और अधिक स्वाद के लिये थोड़ा सा मावा भून कर डाल दीजिये, सबको मिलाइये, हलवा बन गया मिनटों में.  यह हलवा मेरे बेटे को बहुत ही पसन्द आया, तो आइये आज हम मूंगफली के दानों का हलवा (Groundnut Halva) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(एकछोटी कटोरी)
  • घी  - 2 टेबल स्पून
  • मावा -  50 ग्राम (आधाछोटी कटोरी)
  • चीनी - 125 ग्राम (1 1/4छोटी कटोरी)
  • काजू - 15 (5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किसमिस - 15-20 (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
  • बादाम  - 7- 8 (पतले पतले काट लीजिये)
  • पिस्ते  - 7-8 (पतले पतले काट लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)

peanut_halwa_2_156060972.jpgविधि
मूंगफली के दाने छिले हुये, 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.  पानी से दानों को निकालिये और थोड़ा दरदरा पीस लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, घी में मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनिये (भूनते समय आपको कढ़ाई में इस पेस्ट को लगातार चलाते रहना है, यह तले में बड़ी जल्दी लगने लगता है), जैसे ही अच्छी महक आने लगे, मावा डालकर मिलाइये और भूनिये, हल्का ब्राउन होने पर गैस बन्द कर दीजिये.

किसी बर्तन में चीनी को निकालिये, चीनी की मात्रा के बराबर पानी (100 ग्राम चीनी में, 100 ग्राम पानी) लेकर चीनी में मिलाइये, गैस पर रखिये, चीनी घुलने तक पकाइये.  थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये, जिसे हम हलवे के ऊपर डालकर सजायेंगे. बचे हुये सारे मेवे और इलाइची चाशनी में मिला दीजिये.
 
भुने हुये पेस्ट में चाशनी मिलाइये और 4-5 मिनिट तक पकाइये. लीजिये मूंगफली के दाने का हलवा (Groundnut Halva) तैयार है.  हलवे को कांच के प्याले में निकालिये और कतरे हुये मेवे डालकर सजाइये.  गरमा गरम हलवा परोसिये और खाइये.  बचे हुये हलवे को फ्रिज में रख दीजिये, एक सप्ताह तक जब भी आपका मन हो हलवा फ्रिज से निकालिये, ठंडा या गरम हलवा जैसा आपका मन हो खाइये.

आप इस हलवे को चाहे तो बरफी की तरह भी जमा सकते हैं.
इसके लिये आपको चाशनी में पानी की मात्रा चीनी की मात्रा के बराबर की जगह आधी मात्रा में डालना होगा. इससे हलवा अधिक सूखा होगा जिसे आप जमा सकेंगे.   बरफी जमाने के लिये थाल पर घी लगाकर चिकना कर लीजिये और हलवा को जमाकर उस पर कतरे हुये मेवे डाल दीजिये.  ठंडा होने के बाद बरफी की शक्ल में काट लीजिये.

Comments (17 posted):

कुश on 27 June, 2008 07:34:46
avatar
हलवा तो हमे बहुत पसंद है.. सूज़ी का तो बनाना आता ही है.. मूँगफली का आपने सीखा दिया.. पहली फ़ुर्सत में बनाएँगे
Advocate Rashmi Saurana on 27 June, 2008 06:46:42
avatar
thanks for this ryesipi.
समीर लाल on 27 June, 2008 09:58:33
avatar
आभार इस विधि के लिए.
NC Joshi on 30 June, 2008 12:06:55
avatar
Thanks a lot for this unique receipe.
Rekha on 30 June, 2008 08:35:00
avatar
I love your recipes. i have a suggesion to make. In your recipe if you give measurement by katori instead of grams etc then it will be easy. Reason is - not every one has measuring scale handy and people from other country can follow as well. For example USA does not have metric system so metric sytem scale will be hard to find or very expensive. Thanks
sonia behl on 03 July, 2008 09:53:07
avatar
ye mara liye kuch naya hai main isse jarur try karugi thanks for learning
Swarnim on 17 July, 2008 02:23:51
avatar
Nice dish,I was recollecting its Ingredients and search ended here.
poonam on 26 September, 2008 02:35:21
avatar
nishaji moongphali humko kachhi wali leni hai ya bhuni hui, please tell me.
निशा मधुलिका on 26 September, 2008 09:35:44
avatar
पूनम, मूंगफली के दाने भुने हुये,छिले हुये हैं. चित्र में देखिये.
vikas on 30 December, 2008 12:34:27
avatar
please kesri halwa banane ki vidhi bhi bataye
ruchika on 17 January, 2009 07:47:58
avatar
hi nisha,
first of all very nice effort and good recipies...what can be the substitute of "mava" can i use milk powder...if yes then how much ....

waiting for ur reply....
thankx
Anjali on 18 January, 2009 10:24:10
avatar
Let me congatulate you for own recipe first. I went on to internet searching for alternate for Mawa in groundnut halwa. All the 10 sites i could find, have copied the same recipe, even language/words used is same. I wonder why people do cut and paste.

निशा: धन्यवाद अन्जली.
rekha on 22 August, 2009 06:04:48
avatar
its a dilicious recipie. Nisha ji please besan ki barfi ki recipie bhi jaldi hi likhie, mujhe intjaar rahega.
devika on 18 November, 2009 05:55:15
avatar
your recipies are too good and very easy thanks so much
sangeeta on 10 January, 2010 12:30:11
avatar
nishaji kya aap mujhai kuch chatpati namkeen banana sikha sakti ho
bhakti on 11 March, 2010 06:19:12
avatar
nisha ji aalu ke halwe ki receipe bta dijiye ma intzar kr rhi hu
abhilasha dubey on 01 April, 2010 05:51:25
avatar
excellent, u r great

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.67
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक