घेवर बनाइये – Ghevar Recipe
Latest Video at YouTube Channel

सावन और राखी के त्यौहार की विशेष मिठाई घेवर (Ghevar Sweet) है. हम तो अपने देश में है इसलिये हमें घेवर आसानी से मिल जाता है, लेकिन जो देश से बाहर है, उन्हें घेवर मुश्किल से मिलता है घेवर आप घर पर भी बना सकते है, दिखने में एसा लगता है कि इसे बनाना मुश्किल होगा लेकिन है बड़ा आसान. आईये हम आज घेवर बनायें
आपने बाजार में घेवर बनते देखा है? घेवर बनाने के लिये स्पेशल कढ़ाई प्रयोग में लाई जाती है जिसका तला समतल होता है, जो करीब 12 इंच गहराई और 5-6 इंच चौड़ाई की होती है. बाजार में घेवर बनाने के लिये तो समतल तले की बड़ी कढ़ाई होती है और उसमें छ्ह इंच उंचे बेलनाकार के गोले डाल जाते हैं, घी भरी कढाई में ये गोले पड़े रहते हैं और इन्हीं गोलों में घोल डाल कर घेवर तला जाता हैं, लेकिन अभी आप इन्हें भूल जाईये.
घेवर घर पर सामान्य भगोनी में बहुत अच्छी तरह से बनाया जा सकता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ghevar Sweets
- मैदा - 300 ग्राम (3 कप)
- घी - 50 ग्राम ( 1/4 कप)
- दूध - 100 ग्राम (आधा कप)
- पानी - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- घी - घेवर तलने के लिये
चाशनी बनाने के लिये

- चीनी - 300 ग्राम(1 1/ 2 कप)
- पानी - 200 ग्राम (1 कप)]
विधि - How to make Ghevar
मैदा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, घी और ठंडा दूध किसी बड़े बर्तन में निकालिये और मिला कर खूब फैटिये मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाइये और फैटिये. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालिये और घोल को खूब फैटिये, घोल में कोई गुठली न रहे और घोल एकदम चिकना हो जाय. घेवर बनाने के लिये घोल तैयार है. घोल की कन्सिस्टेन्सी एसी हो कि चमचे से घोल गिराने पर पतली धार से गिरे.
भगोने में करीब आधा भगोने की ऊचाई तक घी भर कर गरम कीजिये, घी अच्छी तरह गरम होने पर यानी मैदा की कोई भी बूंद घी में गिरे तो वह तुरन्त ऊपर उठकर तैरने लगे. मैदा का घोल किसी चमचे में भर कर बहुत ही पतली धार से इस गरम घी में डालिये, घोल डालने पर घी से उठे झाग ऊपर दिखाई देने लगते हैं,
दूसरा चमचा घोल डालने के लिये 1-2 मिनिट रुकिये, घी के ऊपर झाग खतम होने दीजिये, अब फिर से दूसरा चमचा घोल भरकर बिलकुल पतली धार से घोल घी में डालिये, आप देखेंगे कि घी फिर से झाग से भर जाता है, झाग खतम करने के लिये फिर से 1-2 मिनिट रुकिये,.
आप जितना बड़ा घेवर बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतना घोल आप भगोने में डालेंगे, घोल को भगोने के बीच में डाला जाता है, यह घोल नीचे तले में जाता और तैर कर वापस किनाने पर पहुंच कर इकठ्ठा हो जाता है, यदि घेवर में बीच में जगह न रहे तो आप किसी चमचे की पतली डंडी या तान से बीच से घोल हटाकर थोड़ी जगह बना सकते है इसी जगह से घोल को डालते रहिये जब तक घेवर का आकार सही न हो जाय.
जब पर्याप्त घोल डाल चुके तब गैस की फ्लेम मीडियम कर दीजिये, अब आप घेवर को मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

जब घेवर ऊपर से हल्का ब्राउन दिखने लगे तब घेवर को निकाल कर थाली में रखिये (घेवर को निकालने के लिये किसी लकड़ी या स्टील की पतली छड़ का प्रयोग किया जा सकता है) और थाली को तिरछा कर दीजिये ताकि अतिरिक्त घी थाली में नीचे की ओर निकल कर आ जाय.
सारे घेवर तल कर आप इसी तरह तैयार करके थाली में रख लीजिये.
2 तार की चीनी की चाशनी तैयार कीजिये:
किसी बर्तन में 1 1/2 कप चीनी में 1 कप पानी डाल कर गैस फ्लेम पर चाशनी बनने रखिये, उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक पकाइये, चाशनी को चम्मच से लेकर एक बूंद किसी प्लेट में गिराइये, ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, वह उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में 2 तार बनने चाहिये, चाशनी तैयार हो गई है.
चाशनी को ठंडा कीजिये और एक घेवर उठाइये, चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये, एक एक करके सारे घेवर जो आपने बनाये हैं वे चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये, चाशनी से घेवर निकाल कर थाली में लगाइये और थाली को तिरछा रखिये ताकि अतिरिक्त चाशनी निकल कर थाली में नीचे की ओर इकठ्ठी हो जाय, थोड़ी ही देर में घेवर से अतिरिक्त चाशनी निकल जाती है.

ये घेवर हवा में 1 घंटे सूखने दीजिये, अब आपके मीठे घेवर तैयार हैं, आप इन्हैं अभी तो खा ही सकती हैं, और बचे हुये घेवर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, 2 सप्ताह तक कन्टेनर से घेवर निकालिये और खाइये.
घेवर के ऊपर रबड़ी और कतरे हुये सूखे मेवे लगाकर उसे और अधिक स्वादिष्ट बनाइये:
घेवर में रबड़ी और मेवा की टॉपिंग लगा देने से यह और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाता है.
1 लीटर फुल क्रीम दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डालकर उबलने रख दीजिये, उबाल आने पर गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये और दूध को उबलते रहने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते अवश्य रहें ताकि दूध तले में न लगे, दूध उबलते उबलते गाड़ा हो जाय यानी अपनी मात्रा का 1/3 रह जाय तब गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, दूध की रबड़ी घेवर पर डालने के लिये तैयार है, इस रबड़ी में 2 छोटी चम्मच चीनी डालकर हल्की सी मीठी कर दीजिये.

बादाम 10 -15 बारीक कतर कर, पिस्ते भी 10-15 बारीक कतर कर और इलाइची 4-5 छीलकर बारीक कूट कर मिला लीजिये.
घेवर के ऊपर एक परत दूध की रबड़ी की बिछाइये और ऊपर से कतरे हुये मेवे डाल दीजिये अब आप इस घेवर (Ghevar) को खाइये और बताइये कि घेवर कितना स्वादिष्ट बना है.

सामान्य घेवर को तो 2 सप्ताह तक रख सकते है लेकिन रबड़ी की टॉपिग लगे घेवर (Ghevar with Rabri Mewa Toping) को आप 2 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं क्यों कि रबड़ी जल्दी खराब हो जाती है इसलिये जितने घेवर 2 दिन में खाये जा सके, उतने ही घेवर पर रबड़ी की टॉपिंग कीजिये.
यह रेसिपी गौरी के कहने पर लिखी गई है,
धन्यवाद गौरी, आपके वजह से हमने बहुत दिनों बाद घर मे बने घेवर खाये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- Ghevar .... (Answer : 1)
- recipe of making fini (Answer : 0)
- ghevar query (Answer : 1)
- ghever bnane me kuch dikat aai hai (Answer : 1)
- ghevar chat (Answer : 0)
- I want vedeo clip for this recipe (Answer : 0)
- kya ghever ko bilkul soft soft banaya ja sakta h? plz reply (Answer : 0)
- GHEVAR BATTER (Answer : 0)
- ghevar comes to soft (Answer : 0)
- thanks nisha didi (Answer : 0)
- pizzza Recipe (Answer : 2)
- how to make ghevar batter (Answer : 1)
- ghevar can be made in refiend? (Answer : 1)
- ghevar can be made in refined (Answer : 3)
- sweet recipee (Answer : 0)
- how to make feenii(rajasthani dish ) (Answer : 0)
- GHEWAR DIFICULTI (Answer : 2)
- about ghevar (Answer : 2)
-
More Question..
Latest Questions
-
By noor akhtar, 25 May, 2013
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 221:
You should make Ghevar Recipe Video as well.
निशा: श्रीकान्त धन्यवाद, में घेवर का वीडियो बनाने की कोशिश करूगी.
निशा: मीनाक्षी, पूरी कोशिश करने के बाद भी कभी कभी में रिप्लाई नहीं दे पाती हूं, बेसन ढोकला तो हमने काफी पहले ही लिख दिया था, वह आप नाश्ता कालम में जाकर देख सकती हैं, फिरनी और जैम की रैसिपी मै आपके के लिये जरूर लिखूंगी.
thanks again.
bijendra
we only eat it in jodhpur, when we go and it was never possible to make it here in US
thanks a ton as always,YOU ARE GREAT:)
निशा: - अलका, यहां गर्मी में तो घी पिघला हुआ ही होता है. आप ब्लेन्डर या मिक्सर में भी यह घोल फैंट सकतीं है. बस सारा मिश्रण गुठले के बिना अच्छी तरह से फैंटा हुआ होना चाहिये ताकि घेवर बनाते समय एकदम पतली धार डाल सकें
निशा: मनु, घेवर को बाद में ही चाशनी में डुबाया जाता है.
निशा: पूजा धन्यवाद, मुझे बहुत खुशी हुई, आपने सच में बहुत मेहनत करके Ž৽सा घेवर बनाया कि सभी को पसन्द आया और आपकी तारीफ की.
निशा: नीतू घी पर्याप्त गरम न होने की बजह से घोल एक दम Šৠपर की ओर न आकर वह नीचे ही इकठ्ठा हो जाता है.
निशा: सिमरन, आप घोल को एकदम बीच में डालिये, घोल की बूंदे घेवर के Šৠपर की ओर नहीं बल्कि घेवर के नीचे जमती जातीं है. घेवर बनाते समय यदि बीच गोला खाली बन जाता है. यदि ये भर जाते तो किसी चम्मच या लकड़ी से इस गोले को बड़ा कर दीजिये ताकि घोल की बूंदे नीचे घेवर के नीचे जाकर लगें
कोशिश कीजिये, आप अवश्य ही अच्छा घेवर बना पायेंगी.
i will definetly try it
thanks a lot
Thnkyou.
main bhi ise try jaroor karoongi.
U are supper nishaji great i cannot explain my feeling in words.
Shraddha
i hav tried in cooking oil to avoid fat but ghevar didnt come properly...it got burned due to hot oil...n also the batter got collected in the middle like a pakodi...plese suggest how can i make a good ghevar?
निशा: रिचा, वीडियो देखकर और अच्छी तरह से पढ्क घेवर बनाइये.
i am in singapore and now i can try this at home.....
thank you very much...
i don't know but still most of the people don't know about this recipe...
now becase of you , young generation like us can atleast try and out of 100 even 10 people able to go ahead stil it will be great help to our preserve our cultural dishes like this....
I must congratulate you for passing all these recipes to younge generation Wish you all the best for your work...keep going
Thanks a lot nisha
thakyou for great job & support that you r doing to us.lov u.
kya aap muje firni,kuch asan sweet dish ki receipes bateyegi jo ki bachoo ko bahut pasand aye aur jo kuch time tak container mein rakh sake.
Please mam, if you could it would be very greatful.
bye & waiting for your reply.
Thank you so much for posting Ghevar recipe, it looks easy enough to try, I am from rajasthan, living in US and can't tell you how much I miss ghevar, fini and other traditional sweets I used to eat there. I will definitely give it a try and let you know if it came out good. Thanks once again.
निशा: शिवा, आग तेज होने के कारण घेवर जल सकता है.
Thank You Nisha ji
please tell how to make butter scotch cake at home ( please tell it how to make in microwave in simple way )
निशा: रंजीता, ठंडे दूध से मतलब नार्मल तापमान.
निशा: मीनाक्षी, ये जाली तो मैदा पतली धार से गरम घी में डाली जाती है उसे से ही बन जाती है. आप बना कर देखिये.
1/ can we use refined oil for this?
2/ when the oil has become hot enough after that whether we should low the flame and then only pour the batter? or the batter should be poured in medium flame.
निशा: मंजू, जी हां आप रिफाइन्ड में भी घेवर बना सकती हैं.
mene ghevar banaane ki koshis ki par jaali nahi banti or ghee paryaapt garam hone par bhi beech mai ekatrit ho jaata hai. krpya bataaiye ki mai kese aapke jese achhe ghevar bana sakti hu.
Dhanyavaad
Ritu
निशा: रितु, मैदा का घोल पतला होना चाहिये, वीडियो को देखिये बहुत ही पतली धार से उसे डाला गया है, बीच बीच में घी का तापमान कम होता है तो थोड़ा रोक कर घोल घी में डाला जाता है, ये आप फिर से बनायेंगी तो पहले से अच्छा कर पायेगी.
निशा: रुचि, आप आग को कन्ट्रोल कीजिये, मैदा के घोल को बहुत ही पतली धार में डालिये.
pehle to thank u very much for such a lovely and useful site. i tried almost all recipes from this site. maine ghevar banaya, vakayi achcha bana aur rabadi ke saath to iska swad aur bad gaya, rabdi bhi maine aap se hi seekh kar banayi, its really yummy, par mere ghevar mae jo dikkat banne ke baad aayee, use kaise theek karu. pehle to 1-2 ghevar mae maida kahi kahi pakodi jaisa ikkada ho gaya aur dusre banne ke baad jab maine unhe sukhaya to vo tight nahi rahe aur pakadte hi tut gaye, aisa chashni mae daalte hue bhi hua. pls. mujhe bataiye ki kaha par kuc hgalat ho gaya aur ghevar baad mae soft kyo ho gaya. pls. reply soon, mujhe apni saasu maa ko ghevar bana kar khilana hai, unka favourite hai ye.
निशा: गुरप्रीति, आपने काफी मेहनत की है घेवर बनाने में 2-3 बार बनायेंगे सारी गलतियां अपने आप ही ठीक हो जायेंगी और अच्छा घेवर बना सकेगी, सिर्फ आग को कन्ट्रोल कर लीजिये, धीमी आग पर देर तक घेवर को सिकने दीजिये, वह मुलायम नहीं होंगे.
thank u very much for ur reply. mujhe lagta hai maine yahi galti ki hai, maine aag ko jyada kum nahi kiya tha aur ghevar jaldi ban rahe the, shayad isi vajah se aisa hua. an mae aur dhyan se banaungi aur apko jarur bataungi. thank u once again. aap vakai mae bahut achcha kaam kar rahi hai. apki vajah se kai aurato ko bahut aaram mila hai. mae apse ek vakya share karna chahti hu. mere pados mae ek newly married couple rehne aaye, lady ko khana banana nahi aata tha aur husband khane ka bahut shaukin tha. is baat par unme aaye din ladai hoti thi. ek din mujhse raha nahi gaya aur mae unki ladai rokne pahunch gayee, asli vajah jaan kar maine use apki site ke baare mae bataya aur khud apki site se recipes note karke di, u wont believe uska husband ab khush hai, unki asali dikkat sort out ho gayee apki vajah se so i can only say "HAT'S OFF TO YOU"
निशा: गुरुप्रीति, धन्यवाद.
Aap se ek request hai ki Plss 2 cheeje aur bataye Aate ke ladoo aur malai kofta (White gravy wala)
Humne Ghevar try kiye par thode hard(kadak) bane the...
Kya kami reh gayi..
gas ki flame ko bhi medium & high kiya tha.. plz give me advice
निशा: रवि, मैदा के घोल में घी कम डाला गया हो, घो गाड़ा हो किसी भी बजह से घेवर सख्त हो सकते हैं.
Sindhi wali urad ki daal k paapad kaise banaate hain...
Kripya iski Vidhi bhi Post karen....
Dhanyawad.....
निशा:सरोज, घेवर का घोल पतला घोलिये, आग तेज रखिये, ध्यान दीजिये अगर घेवर ब्राउन होते दिखे तो आग तुरन्त धीमी कीजिये.
Thanks for giving us easy and tasty receipes. I hv become big fan of yours, Nishji, I made Ghevar the other day, the taste was ok but that did'nt turned out to be perfect round, as it broke down while frying itself. What to do??
निशा: शशि, ये कमियां बार बार बनाने से दूर हो पाती हैं.
आपके बहुत सारे पाठकों कि समस्या ये है कि उन्हें इस बात कि सही जानकारी नहीं है घी वास्तव में कितना गरम हो ताकि घोल उसमें गिरने के बाद पहले निचे जाये और फिर घी कि सतह पर बर्तन के चारों ओर इकठा हो जाए! अगर आप घी का तापमान बता दें तो बेहतर रहेगा!
आपका वेबसाइट अत्यंत उपयोगी है विशेषकर अपर्वाशी भारतियों के लिए!
सादर
राम देसवा
निशा: देसवाजी, घी गरम करें जिस तरह से पूरी तलने के लिये किया जाता है, गरम घी को चैक करने के लिये जरा सा आटा तोड़ कर घी में डाला जाता है, आटा नीचे जाता है और सिक कर तुरन्त Šৠपर आ जाता है और उसी तापमान पर पूरी तली जाती है, उसके तापमान को कैसे बतायें? घेवर के लिये भी सेम तरीका घी गरम कीजिये और घोल डालिये घी पर्याप्त गरम है तो घोल सिक कर तुरन्त किनारों पर इकठ्ठा हो जाता है. घी कम गरम हैं तो घोल बीच में इकठ्ठा होते रहता है. यदि घी अधिक गरम है तब घोल सिक कर जल्दी से किनारे पर पहुंचेगा लेकिन तुरन्त ब्राउन हो जायेगा. मैं इतना कहूंगी कि थोड़ी सी प्रैक्टिस से आप ये सब अच्छी तरह जान जायेंगे.
निशा: कल्पना, घी मीन्स देशी घी ही है.
aapki recepies bahut acchi hain mazaaa aa gaya !!
mera sawaaal sirf yhea hai ki ghewar ko chashni main kab daalna hai ? Kya hum garam ghewar ko chashni main daal sakte hain ? hamara ghewar thoda sa hard reh gaya...kyaa chashni kam rehne se aisa ho sakta hai ?
निशा: निधि, चाशनी तो बराबर होनी ही चाहिये लेकिन अगर मैदा घी की मात्रा कम हो तो भी घेवर सख्त हो सकता है.
निशा: मुकेश, घेवर के लिये 2-4,5 चमचे घोल घेवर के साइज के हिसाब से डालना होता है.
निशा: रचना, घेवर के तेल के अच्छे नहीं लगते.
निशा: प्रिया, तेल में बना सकते हैं लेकिन घेवर घी में ही बना स्वादिष्ट लगता है.
baby food ke baare main kuch bataiye.
plz sonpapri ki recipe bataiye.
kya hum bhi aap ko koi recipe bhej sakte hai.reply soon plzzzzzzzzzzzzzzzzzzz.
निशा: दीपिका, मेरी कोशिश रहती है कि आप सब के सारे जबाव में दूं, लेकिन कुछ जबाव मुझ से रह ही जाते हैं इसके लिये मुझे खेद है.
बहुत ही छोटे बच्चों के लिये मेरी इस वेवसाइट में अलग से तो कुछ नहीं है. छोटे बच्चे 5 या 6 महिने के बाद बच्चे को ठोस आहार देना शुरू कर ही देते है जो उनके अच्छे विकास के लिये आवश्यक है, इतने छोटे बच्चे को दाल का पानी, चावल के माड़ में चीनी मिलाकर बच्चे को दे सकती हैं, पपीता, चीकू या केला थोड़ा सा मैस करके खिला सकती हैं. बच्चे के लिये मुंग की दाल, दलिया और चावल को बराबर मात्रा में मिक्स करके पतली खिचड़ी बना कर दीजिये, सूजी की पतली खीर बनाकर बच्चे को दीजिये.
दीपिका, छोटे बच्चों के खाने पर मैं जल्दी ही एक लेखा लिखूंगी.
निशा: मोना, धन्यवाद आपने पहली ही बार में घेवर बना लिया.
निशा: रंजना, घेवर तेल में भी बनाया जा सकता है, लेकिन तेल में बना घेवर घी में बने घेवर के मुकावले स्वादिष्ट नहीं होता.
Regards,
Manju Shukla
निशा: कुछ समय ले किये यह वीडियो इस पेज पर उपलब्ध नहीं था, अब यह वीडियो इस पेज पर उपलब्ध है.
निशा: रंजना, घी अच्छी तरह गरम हो तो आग मीडियम कर लीजिये, जो घोल आप घी में डालती हैं वह तुरन्त बिखर कर ऊपर आकर किनारे पर सैट होने चाहिये, घेवर की रैसिपी को और अच्छी तरह से पढ़िये.
निशा:प्रिया, आप रबडी की जगह मावा को भूनने के बाद थोड़ा दूध-चीनी मिलाकर या दूध की मलाई को भी उपयोग कर सकतीं हैं
thenks for this resipi. now I'll try it (maida ghever)reply to you that how did they testy.
"thenkyou very much mam"
निशा: रूपा, घोल बनाने के लिये बस इतना ही करना है कि घोल में गुठलियां न रहें, घेवर के लिये घोल पतला एकदम चिकना ही होता है.
Please do check and comment if you get some time.
निशा: स्मिता, फिरनी की रैसिपी पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर जाकर इसे सर्च कर सकती हैं.
निशा: शिखा, धन्यवाद.
Please tell me how to make 'Rabdi' at home?
Thanks
निशा: पायल, रैसिपी पहले से दी हुई है, सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं. इसका लिंक निम्न है.
How to make Rabdi
निशा: सुमाया, एक धन्यवाद मेरी ओर से भी आपके लिये.
Thanks
निशा: गौरी, घेवर देशी घी में ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: मंजीत, घेवर सख्त होने के कारण है, मैदा के घोल में घी कम डाला गया हो, घेवर का घोल गाढ़ा होने की वजह से उसमें जाली भी नहीं बनती, आप फिर से कोशिश कीजिये, घेवर बना पायेंगे.
निशा: संजना, मैं जल्दी ही घेवर का विस्तृत वीडियो डालने की कोशिश करूंगी
and also it was very crispy. Can you please tell me what precautions should I take. I'll wait for your reply.
निशा: शिवानी, घेवर के लिये बहुत ही धीरे धीरे मिश्रण घी में डालना होता है.
निशा: सोनू, आपने घेवर पहली बार में बना लिया, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
aapki madat se maine ye ghevr apne aap apne ghar me banaya + use sabhi ne khub khaya ......thanx nisha ji
निशा: अभिलाशा, घेवर बनाने के लिये प्रेक्टिस चाहिये, आर्टिकल पढ़िये और कोशिश कीजिये (घेवर तलने के लिये आग को कन्ट्रोल करना होता है).
Thanx 4 ghevar receipe.I tried ur receipe of ghevar everything was good but uska taste jalebi ki tarah karara tha it was not so soft jo hum market se late hai meine aapke vidhi ko acche se follow kiya ingredients ka ratio bhi sahi liya aapke batae anusaar aur ghevar ki shape bhi sahi aayi lekin thoda kararapan tha hard nahi the per thode se jalebi ki tarah taste tha plz aap mujhe bataye kaise softness aegi aur meine kahan per mistake ki,taki mein second time use improve ker saku.
निशा: सुगन्ध, आप जब घेवर को मीठा करने के लिये चाशनी डालेंगी, तो वह नरम हो जायेगा.
निशा: सोनू, जलेबी और पास्ता रैसिपी आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं,रैसिपी पहले से वेवसाइट पर दी हुई हैं.
निशा: सुगन्ध, चाशनी थोड़ी गाड़ी होने के कारण घेवर सोफ्ट नहीं हो पा रहा है, इस तरह की रैसिपीज के लिये प्रेक्टिस तो चाहिये ही.
निशा: विनय, मुझे बहुत खुशी हो रही है आप घेवर बनाया, आप सभी को सावन की ढेरों बधाइयां, धन्यवाद.
but mughase to bilkul hi nahi bana even mere se to ghevar ka round shape hi nahi aya anyways ):
please give me some ideas to make it perfectly
Thanks
monika
निशा: केडीसिंह, हम घेवर के लिये वीडियों अवश्य डालेंगे.
निशा: ऊषा, इन चीजों में प्रेक्टिस करनी होती है.
निशा: अल्का, मिझे खेद हैं मैं ये चाहते हुये भी नहीं कर सकी.
maine ye ghevar banaya. aur yakin maniye bahot accha, jaise bikaner sweet corner se laya hua.
maine ravadi ki jagah malai me pisi chini mix karke use kiya. best.
aur mujhe yaad hai karib 13 years before mai nani ke yanha gayi thi tab bahut choti thi tab maine apne mama ko ghevar banate dekha tha. bas vahi fetne ka tarika use kiya.
निशा: विदुशी, धन्यवाद.
thanks nisha ji very very nice reciepe
1. When i pour the batter in ghee it used to settle in the middle. i stirred it with a knife which i kept for use in place of CHAD (rod).
Later on I read your reply to others quarries and i derived that perhaps my batter was thick and i pored more amount at same time then is required. But i still look forward an explanation from you.
2. i was trying for the first time,so i made the circle thin. What just happened in that case once upper part of my circle remained white and lower part become brown( i poured two spoon (chamcha) of batter. Second time the whole piece become brown and when i poured second spoon it struck to the centre.
Third time i stired the batter as it again struck in the center it become a thick piece with no net (at least half of it).
3. i made chashni of two strings and left it to cool. I left it for near about 3 hrs. Resultingly it become a thick Piece of chashni. Then i added some water to it and boiled it and left it to for half an hour. But when i dip ghever in it and took it out and left it for 2 hrs in open air it was still wet. it was not dry.
Please help me solve these problems.
निशा: अंजली, घेवर के लिये थोड़ी प्रेक्टिस तो करनी ही होगी, मैं इसके लिये पूरा वीडियो बनाऊंगी, तब आप आसानी से इसे बना सकेंगे. यदि चाशनी थोड़ी गीली हो जाय तब घेवर गीले ही रहेंगे.
Thanks.
निशा: बबली, आप सर्च बटन पर बेसन का ढोकला लिखकर सर्च कीजिये, पढिये और बनाइये, आप अच्छा ढोकला बना लेंगी.
Thanks a Lot for receipe.
Maine Ghevar Banya. Bahut hi testy thi. Par Nishaji Gehvar Brown aur Crispy hua tha. Kya ghol patala hone ke karan Gevar Crispy ho jata hai. Aur Dusara Chammach Ghol dalne tak to pahle chammach ka ghol to ghee me brown hojata hai. Kya yah ghol ke patle hone ke karan hua hoga ? Please Please reply me Nisha ji. Nahi to me Ghevar thik se nahi bana paungi.
निशा: क्रिंजल, घी ज्यादा गरम होने के कारण घोल डालने से जल्दी ब्राउन हो जाता है, 1-2 बार बनाने से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
For answer.
I will try again to cook it
thanks to nisha ji
निशा: फाल्गुनी, घेवर बनाइये, घेवर तो बनना ही चाहिये.
निशा: निशा: घोल पतला है तब उसमें और मैदा मिलाई जा सकती है.
muje sohan papdi ki recipi chahiye plz ap muje kal hi bta dijiyega.
Thanku
Gud Ngt Swt Drms Tc.
i try to make ghever according to your recipe and everything seems to be happens wright. the shape of ghever looks very good, but as soon as i try to take it out of ghee each and every ghever was beaking down in to the pieces. please let me know soon where did i made mistake.
thank you
निशा: फाल्गुनी, घोल में घी अधिक होने से वह ज्याद सोफ्ट हो जाता है इसलिये टूट सकता है.
I love Ghevar. Whenever I go to India my father and uncle goes to all the sweet shops to find it for me. Thank you very much for the recipe. I really want to try it. It would be really great if you can put an English version of it.
Thank you.
निशा: कविता, हम इसे इंगलिश में लिखने की कोशिश करेंगे.
THANKS
PEHLE BAR BANAYA BAHUT FINE BANA
निशा: स्वाति, आप कोशिश करती रहें, आप थोड़े ही प्रेक्टिस के बाद अच्छी चीजें बनाने लगेंगी.
निशा:.... ज्योति, धन्यवाद.
Best Regards,
M-Jain
nisha ji apki site se maine jalebi, pizza balushai or matar panner ki recipe banai jiski gar main sabhi ne tarif ki.
Thanks
nisha ji for all recipe
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चमन, मैं मंचूरियन रैसिपी लिखने की जल्दी ही कोशिश करूंगी.
निशा: सपना जी हां मुझे चौकलेट बनाने की रेसिपी लिखनी है, धन्यवाद.
निशा: प्रिया, तेल अच्छा गरम होता है, जितना कि पूरियां तलने के लिये किया जाता है, घोल पतला होना चाहिये और घोल की धार भी एकदम पतली डाली जाती है,घेवर जैसी रैसिपी के लिये थोड़ी प्रेक्टिस तो चाहिये ही होती है, धन्यवाद.
निशा: शीतल, धन्यवाद.
try karugi
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका मैदा एक कप में लगभग 100 ग्राम आता है जबकि चीनी एक कप में 225 ग्राम. सभी इन्ग्रेडियेन्ट्स अपने वजन के हिसाब से एक कप में कम या अधिक आते हैं.
I am a NRI living in Canada. I tried to get the Ghevar recipe so many time, but had no luck before. I'll definitely give it a try. Its nice to make it especially when its hard to find it abroad. I am also looking for a recipe of something called "Fan" which is normally served with breakfast Tea. Popular in Haryana and Delhi. Its a snack. Thank you
निशा: धन्यवाद राजू जी
निशा: घेवर असली घी या वनस्पति में तलना अच्छा होता है. जब ये दोनों न हों तब रिफाइन्ड तेल प्रयोग कीजिये.
AMIT
mare paas mapne ka cup nahi hai isliye maine catori se matra li par 3catori maida me 1/2 kg maida aa gaya mujhe samaj nahi aaya kya karon.phir usi catori ke maap se 1/4catori ghee,1/2 catori milk,1-1/2 catori paani liya ghol banaya par patla karne ke liye bahut jayada paani laga .par ab muskil ye thi ki jaise hi ghol garam ghee me dala to ghee bhagone se bhaar girne laga flame kam ki,phir bhi maine parkriya aage badai .ab phala chamcha ghol dala to ghol uper side me lag gaya par dusra thoda kam side me laga bakim bich me ghever ke niche ikatha ho gaya ,tisri baar bhi aisa hi hua .jaali bikhari hui si bani par socha pahla he doosre me aisa nahi hoga par baar baar kosis karnne ke baad bhi aisa hi hua. or jab bhi ghee me se bahar nikalti to tut kar gir jata phir bhi socha sayad chasni me daal kar khane layak to ban jaaye par aisa bhi na hua kyonki bahar nikalkar dekha to jaali haath lagaane se chura ho rahi thi or jo bich me ikhta ho gaya tha vo kacha tha,kuch samagh nahi aaya dukhi ho kar sab phek diya pls reply de.
निशा: प्रीति, घेवर में इस तरह की प्रोब्लम आती है, आप जब पहली बार कोई रैसिपी ट्राई करें तो बहुत ही कम बनायें, ताकि आपकी मेहनत और सामग्री दोनों ही कम लगे, भगोने में घी ज्यादा होने से घी बाहर आ रहा होगा आधा भगोना ही घी का रखते हैं, घेवर भले ही टूटा हो लेकिन अगर वह अच्छी तरह से सिक जाय, और उसमें बूरा डाल दिया जाय तो खाने में अच्छा लगता है. आप दुखी न हो कभी कभी हम सभी कुछ एसे काम करते जो सफल नहीं होते और हमें दुखी कर जाते है, लेकिन अगर हम कुछ न करें तो कुछ भी नहीं कर पाते, अभी आप घेवर नहीं बनायें,घेवर के लिये मैं पूरा वीडियो बनाउंगी, तब शायद आपको इतनी प्रोब्लम नहीं होगी, धन्यवाद.
निशा: स्वाति रबड़ी की रेसीपी का लिंक निम्न है
How to make Rabdi
निशा: नरेश जी, मैं कोशिश करूंगी
निशा: शुभ्रा, यह रेसीपी इस वेबसाईट पर उपलब्ध है. निम्न लिंक देखिये.
How to make Pizza without oven
Tawa Pizza recipe Video
thnx for sharing with us.
निशा: राजकुमार, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू, प्लीज थोड़ा इन्तजार कर लीजिये, मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी.
निशा: अमित, घी का मतलब देशी घी ही होता है.
निशा: अलिशा, जी हां अवश्य मैं वीडियो बनाऊंगी.
plz can you give me ghever recipe in English .
Thankyou.
Ghevar ko kya hum steel ka bartan ma bana sakta ha?
निशा: रिन्की, घेवर स्टील के बर्तन में बनाया जा सकता है, लेकिन जिस बर्तन में घेवर बनायें उसका तला भारी होना चाहिये.