Home | मिठाई | Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

image Gajar ka Halwa Receipe

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही. आजकल गाजर का मौसम है. तो गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बनायें अपने मेहमानों के लिये. (Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)

आवश्यक सामग्री

  • गाजर -1 कि. ग्राम
  • चीनी-250 ग्राम
  • मावा -250 ग्राम
  • देशी घी -100 ग्राम
  • किसमिस -50 ग्राम
  • काजू -100 ग्राम कटे हुये
  • नारियल-50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • छोटी इलाइची-10 पीसी हुई

गाजर का हलवा बनाने के लिये आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये इसके बाद इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये .

मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक बाउल में डाल कर रख लें.

अब कद्दूकस किये हुये गाजर कढाई में डाल कर गैस पर रखें. इसमें चीनी मिला दीजिये. थोडी थोडी देर में चलाते रहैं. गाजर उबलने लगेंगीं और उसका रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 5 मिनिट के बाद चलाते रहैं. जब उनका सारा रस जलकर समाप्त हो जाय तब उसमें घी डाल कर भून लीजिये और अब इसमें किसमिस और मावा मिला दीजिये. हलवे को चला चला कर 4-5 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें. हलवे में कटे हुये काजू और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलुआ तैयार है.

गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को बाउल में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये, और गरमा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

Sanjeet Tripathi on 01 January, 2008 03:57:01
avatar
ओ जी लार टपक गई अपनी तो !
नया साल आपको पहले से और भी बेहतर कुछ दे जाए! नए वर्ष की शुभकामनाएं

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00