Home | मिठाई | चूरमा के लड्डू (Choorma ke Laddoo)

चूरमा के लड्डू (Choorma ke Laddoo)

image चूरमा के लड्डू (Choorma ke Laddoo)

चूरमा के लड्डू (Churma Laddoo) राजस्थानी व्यंजन है़. बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई है. घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • गेहू का आटा ——— 400 ग्राम
  • सूजी ——— 100 ग्राम
  • देशी घी ——— 500 ग्राम
  • बूरा ——— 700 ग्राम
  • मावा ——— 250 ग्राम
  • काजू ——— 100 ग्राम
  • बादाम ——— 50 ग्राम
  • किसमिस ——– 50 ग्राम
  • इलाइची ——– 15- 20 छील कर पीस लें

बनाने की विधि
आटे और सूजी को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें 125 ग्राम घी डाल कर अच्छी तरह मिला लें. करीब 100 ग्राम दूध की सहायता से कड़ा आटा गूथ ले़. घंटे भर के लिये उसे रखा रहने दें.

कढ़ाई गैस पर रखें उसमें घी डाल कर गरम करें. 100 ग्राम घी अपने पास बचा कर रखें. अब गुथे हुये आटे से उगलियों की सहायता से एक रोटी के बराबर लोई निकालें और हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा करें. अब इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दें. 3-4 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर धीमी आग पर तलें जब ये ब्राउन हो जाय तब प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारी लोइयाँ तल ले़. ठंडा होने दें.

इन लोइयों के तोड़ कर टुकड़े कर लें, और अब इन्है मिक्सी या फूड प्रोसेसर में डलकर बारीक कर लें. पिसे हुये चूरमे को चलनी में छान लें, ज्यादा मोटे टुकड़ो को दुबारा पीस कर ले.

अब बचा हुआ घी और जो घी आपके पास है सारा कढ़ाई में डाल दें और उस घी आपके द्वारा बनाया हुआ चुरमा डाल कर धीमी आग पर भूनें. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाय और घी सुगन्ध आने लगे तब गैस से हटा दीजिये और अब इसमें मावा भून कर मिला दीजिये. इसके बाद बूरा और काजू, किसमिस, बादाम और इलाइची अच्छी तरह मिला लिजिये. ये लड्डू बनाने का मसाला तैयार है.

अब इस मसाले से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोंनों हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. प्लेट मे सजाने जाइये. देखिये कितने सुन्दर लड्डू बनकर तैयार हो गये. गरमा गरम लड्डू अपने परिवार के साथ बैठकर खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

Naren on 10 February, 2008 03:09:39
avatar
plz sent the original font on this side for printing the resepies for further use.
naren_pareta1@yahoo.co.in
sabita_ks@yahoo.co.in
kanchan singh on 16 March, 2008 07:12:40
avatar
please talk about to namkeen mathord
and eassy you
jyotsna Chaudhari on 08 April, 2008 12:12:01
avatar
hi
nisha main to aapki fain hoon.aapki her recipes ko maine banaya hai.
aapse eak requesthai ki aap bread ke item bhi side per dale.
apko yadi main apni koi recipe dena chahu to kaise doon
yadi aap inteesed ho to aap muche mail karna.
bye
सागर नाहर on 23 April, 2008 09:31:50
avatar
राजस्थान में जब हमारे घरों में चूरमा के लड्डू बनते हैं तब उनमें मावा नहीं मिलाया जाता और कूटने/पीसने के बाद घी मिलाकर भूना नहीं जाता बल्कि घी की मात्रा ज्यादा रखकर ( रोते हूए चूरमे के) वैसे ही लड्डू बना लिये जाते हैं।
गुजरात के सौराष्ट्र में मावा डाल कर चूरमा बनाने का रिवाज है। जैसे भी हो दाल- बाटी और चूरमा और उपर से घी ये तीन- चार चीजें मिल जाये तो आहा... क्या कहने!
मुँह में अभी से पानी आ रहा है, इस रविवार को बनाना ही पड़ेगा। :)
मेरी पसन्द की चीज बनाने की विधी बताने के लिये धन्यवाद।

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.33