काजू चिक्की – Cashew Brittle Recipe – Cashewnut Chikki Recipe

काजू चिक्की गुड़ और चीनी दोनों से बनाई जाती हैं, गुड़ से बनी काजू चिक्की नरम मुलायम होती है जबकि चीनी से बनी चिक्की अधिक कुरकुरी होती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cashew Brittle - Cashewnut Chikki
- काजू - 250 ग्राम (एक कप)
- चीनी या गुड़ - 250 ग्राम (एक कप)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Cashew Brittle - Cashewnut Chikki
काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिये.
कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये, घी में चीनी डालिये और मिला दीजिये, तेज या मीडियम आग पर चीनी को पिघलने दीजिये. चीनी को चमचे से लगातार चलाते रहिये, चीनी तले में लगनी नहीं चाहिये.
जैसे ही चीनी पूरी तरह पिघल जाय, आग बन्द कर दीजिये, कटे हुये काजू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, चिकनी की गई थाली या समतल जगह को चिकना करके, काजू मिश्रण को उसके ऊपर रखिये, बेलन को घी लगाकर चिकना कीजिये, चिक्की के मिश्रण को जितना पतला या मोटा आप चाहें बेलिये.

चिक्की के गरम ही रहने तक जिस आकार में आप चिक्की के टुकड़े करना चाहते हैं यदि चाकू से निशान डाल दे, टुकड़े उसी आकार में तोड़े जा सकते हैं. ठंडा होने पर चिक्की के टुकड़े चाकू से नहीं हाथ से ही अपने पसन्द अनुसार टुकड़े कर लीजिये.
काजू की चिक्की तैयार है. काजू चिक्की (Cashew Brittle - Cashewnut Chikki) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे महिने से भी अधिक दिन, काजू चिक्की कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 22:
निशा: जी हां.
निशा: जी हां.
निशा: कंचन, जब चीनी को बिना पानी डाले पिघलाया जाय तो कलर ब्राउन ही होता है.
I tried this recipie at home. evrything went well and but somehow it tasted bitter. I had followed the steps given by you...however on melting sugar had not turned brown so I heated it further for around half a minute so the color came but it spoiled the taste. Pls. help
निशा: जी हाँ चीनी का जरा सा भी ज्यादा पकना स्वाद बदल देता है.
Can you please tell how to make this recepie using gur (jaggery).What precautions should be taken while trying this with Gur.
निशा: वारी, कुरकुरी काजू चिक्की तो चीनी से ही बनानी होती है, गुड़ से काजू चिक्की बनाने के लिये गुड़ में 1/3 भाग पानी मिलाइये, और 3 तार की जमने वाली चाशनी तैयार कीजिये, काजू मिलाइये और थाली में जमा दीजिये.
निशा: सोनिया , मैं लिखूगी.
निशा: र'श्मि, जी आप बना सकती हैं.
निशा: सबिता, पिज्जा आप सर्च बटन पर लिखकर खोज सकती हैं, पिज्जा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
निशा:
शगुन एसा सभी के साथ हो जाता है, आपने पहली बार में ही काजू कतली अच्छी बनाली, थोड़ा ध्यान से बानाइये आप अच्छी काजू चिक्की बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: आशि, प्लेट को नीचे से हल्का सा गरम कीजिये, चिक्की प्लेट से निकल आयेगी और चिक्की को हवा मं 4-6 घंटे रहने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.
at present oldest comment is showing first.
PLS REVERSE THE ORDER.
THANKS.
निशा: राजेश, आपका सुझाव अच्छा है, इसे जल्दी ही शुरू करते हैं, धन्यवाद.
निशा: लगता है आपने चीनी पकाने में देर लगा दी है.