Home | विशेष | मोहन थाल Mohan Thal Recipe

मोहन थाल Mohan Thal Recipe

image मोहन थाल Mohan Thaal

मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)

  • बेसन - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
  • घी - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
  • दूध - 2 टेबल स्पून
  • चीनी - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
  • मावा - 100 ग्राम (एकछोटी कटोरी)
  • काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
  • बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
  • पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)

mohanthal2_549790833.jpgविधि
बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.

चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (50 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.

भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब वह हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).

जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (10 मिले):

समीर लाल on 20 June, 2008 06:54:20
avatar
यह नई चीज है हमारे लिए. अबके बना कर रखियेगा, जब घर आऊँगा. पिछली बार की सारी डिश याद है मुझे. हम नहीं ट्राई करेंगे यह, जब तक आपके हाथ से खा न लें. हक बनता है हमारा. :)
munish on 20 June, 2008 07:07:58
avatar
This is really something i'd love to try , not only eating ,but reading the recipe aloud in Sunday special edition of Art of Reading.
पंकज सुबीर on 20 June, 2008 09:16:32
avatar
हुम्‍मममम ख़ुश्‍बू ही से लग रहा है कि कुछ बहुत ही स्‍वादिष्‍ट सा पकवान है । हमारे यहां भी ये बनता है पर तरीका शायद दूसरा है हमारे यहां पर बेसन के रोट बना के घी में तलते हैं फिर कूटते हैं और फिर बनाते हैं । मगर लगता है कि ये ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट होगा जो आपने बताया है चलिये गुरूपूर्णिमा पर आपके ( गुरू) नाम से प्रयोग करते हैं ये बनाने का । मूंगफली का हलवा बनाने का तरीका भी बताइये वो मेरा पसंदीदा पकवान है पर मुझे बनाना नहीं आता है ।
raza alam on 22 June, 2008 07:51:58
avatar
bahot achchi recispi uske lea dhanayabad
Sheetal on 13 August, 2008 11:15:19
avatar
nice to read i like it but i do not know how to prepare now i will prepare but i want to ask u how we will come to know that mohan thal is ready to put in the thali some trick will be there.Please tell me
leena kapoor on 26 August, 2008 03:05:12
avatar
hi dear i would like to thanks a lot for giving us excellent receipes.Yesterday i made mohan thal,it turns out excellent.thanks a lot.One thing i would like you please give us in measuring cups measurements also because i do not have weighing scale.I will be obliged if you help me.thanks and keep the good work.
neelam van kessel on 30 September, 2008 07:54:22
avatar
hallo nisha ji,

mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??

usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
neelan van kessel on 03 October, 2008 08:11:31
avatar
hallo nisha ji,

mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??

usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun
madhuri on 06 October, 2008 04:32:02
avatar
wonderful i want to ask u r u madhuklikas doughter. if it is so i will be more happy because she is my friend. we did not met since last 18 een years.
Bhavana on 22 October, 2008 02:58:01
avatar
Hi,Nisha Thanks for this recipe as i was looking for it this is my favourte sweet as i want it to make it on diwali.Thanks a lot.Very very happy Diwali.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
4.38