मोदक (Modak Recipe)
मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक (Rice modak) घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री- चावल का आटा ——– 2 कटोरी
- गुड़ ——– 2 कटोरी (बारीक तोड़ा हुआ )
- कच्चे नारियल ——- 2 कटोरी ( बारीक कसा हुआ )
- काजू ——- 50 ग्राम ( 5-6 टुकड़ों में काट लें )
- किसमिस ——- 25 ग्रम
- इलाइची ——- 4-5 ( छील कर पीस लें )
- घी ——- 1 टेबिल स्पून
- नमक ——- आधा छोटी चम्मच
विधि
गुड़ और नारियल को कढ़ई में डाल कर गरम करने के लिये रखें. चमचे से चलाते रहें, गुड़ पिघलने लगेगा चमचे से लगातार चला कर भूने, जब तक गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाय. इस मिश्रण में काजू, किसमिस और इलाइची मिला दें. यह मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
2 कटोरी पानी, 1छोटी चम्मच घी डाल कर गरम करने रखें. जैसे ही पानी में उबाल आने बाला हो तभी चावल का आटा और नमक पानी में डाल कर चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला दें और इस मिश्रण को 5 मिनिट के ढक कर रख दें.
अब चावल के आटे को हाथ से नरम आटा गूथ लें. यदि आटा सख्त लग रहा हो तो 1 - 2 टेबिल स्पून पानी और डाल दें, एक कटोरी में थोड़ा पानी दूसरी कटोरी में थोड़ा घी रखें. पानी और घी हाथों में लगाकर आटे को मसलें, जब तक कि आटा नरम न हो जाय. इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रखें.
हाथ को घी से चिकना करें और गूथे हुये चावल के आटे से एक टेबिल स्पून आटे के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें, दूसरे हाथ के अँगूठे से गड्डा करें और अँगुलियों की सहायता से हुये गड्डे को गहरा करें. अब इसमें 2 छोटे चम्मच पिठ्ठी भरें. अँगूठे और अँगुलियों की सहायता मोड़ डालते हुये ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुये बन्द कर दें. सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लें.
अब एक चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम करने रखें. जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10 मिनिट पकने दें. आप देखेंगे कि लड्डू स्टीम बेक होकर काफी चमक दार लग रहे हैं. मोदक तैयार हैं.
मोदक (Modak) को प्लेट में निकाल कर लगायें, और गरमा गरम खायें.
ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता!
-2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें
यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह
संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति
आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण
- चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe
- हरे धनियां की खस्ता मठरी - Dhania Masala Mathari Recipe
- सांबर बड़ा Vada Sambhar Receipe - Sambar Wada Recipe
- तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)
- फालसे का शरबत (Phalse ka sharbat - False ka Sharabat)
- आम का पना (Aam ka Pana Recipe - Aam ka Panna Kairi ka Panna)
- रबड़ी (Rabri Recipe - Rabari or Rabadi Recipe)
- आम का शरबत (Mango Juice Recipe)
- लुची - लुचई Luchi Recipe, Luchi Recepie
- कुरकुरे चना मसाला (Chana Kurkure Namkeen - Chana Khokhle Namkeen Recipe)
- पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe - Pudina Parhantha Recipe)
- अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)
- बेसन का ढोकला - Besan Dhokla Recipe
- Rajasthani Mawa Malpua Recipe - मावा मालपुआ
- Raw Banana Tikka Curry - केला टिक्का करी
- चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal - Amaranth Leaves Lentil Curry).
- दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe
- राजस्थानी पिटौर की सब्जी - Rajasthani Patod Curry / Pitod ki Sabzi Recipe
- नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)
- क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls Recipe)
- मसाला दोसा (Masala Dosa Recipe)
- नारियल की चटनी (Coconut Chutney Nariyal Chutney)
- बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)
- सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)
- Dahi Gujiya Recipe - दही गुझिया



Comments (16 posted):
निशा: श्रुति में केक रैसिपी लिखूंगी.
निशा: गुड़ को पहले पिघला लीजिये गुड़ पिघलने के बाद कोकोनट मिलाइये और भूनिये.
निशा: गुड़ को कूट कर बारीक कर लीजिये और धीमी गैस पर पकाइये, गुड़ पिघलने के बाद तुरन्त गैस फ्लें बन्द कर दीजिये.
निशा: मोदक को भाप में पकाना है. धोकले की तरह.
आपका क्या कहना है?