Besan ke Gatte Recipe - बेसन के गट्टे
बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थानी खाना है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइय बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte
- बेसन - 200 ग्राम ( एक कप)
- टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2 -3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही -1 छोटी कटोरी
- क्रीम या मलाई - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
बनाने की विधि
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, एक टेबिल स्पून तेल डालिये ओर एक छोटी चोथाई चम्मच नमक डाल दीजिये. अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूंथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब 3/4 इंच व्यास और 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति बना लीजिये. सारे बेसन के आटे को इसी तरह बना लीजिये. पारम्परिक बेसन के गट्टे के सब्ज़ी (Rajasthani Besan ke Gatte ki Sabzi) बनाने के लिये बेकिंग पाउडर मिलाने की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन आजकल इसमें बेकिंग पाउडर या खाना सोडा भी मिलाया जाने लगा है.
अब एक बर्तन में करीब 600 ग्राम पानी (इतना पानी जिसमें बेसन की ये डंडियां उबाली जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये. जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब ये बेसन की डंडियाँ उबलते पानी में डाल दीजिये. 12 - 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
गट्टै ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ौं में काट लीजिये. बेसन के गट्टे जो अब सब्जी के लिये तैयार हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, उसमें दही और क्रीम मिला दीजिये एक बार और मिक्सी चला दीजिये ताकि वो सब अच्छी तरह मिल जाय.
अब एक कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें एक टेबिल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय(गैस सिम ही रखें) तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर , दही, मलाई और लाल मिर्च डाल दीजिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, आप देखेगें कि मसाला के ऊपर तेल तैरने लगा है.
अब वह बेसन का पानी जो आपके पास रखा है डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.
राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है. बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर टमाटर, अदरक के साथ पेस्ट बनाइये और मसाले को भून लीजिये, वाकी सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
Steamed Chickpea balls Curry
साबधानिया: 1. बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
2. आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
3. गट्टे उबालते समय गैस फ्लेम तेज ही रखिये.
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (32 posted):
Very good recipe I Like it very much.when I tried it my family also like this very much
dhanyawad
Mummy kabhi kabhi uski suckhi sabji bhi banati hai, jaise bhindi ki banate hai.
Oor haa kabhi kabhi namkin chaval banate samay batle (matar), dhaniya oor gatte bhi add karke mummy bahut hi badhiya banati hai.
Aap suchmuch bahut acha kaam kar rahi hai, ye receipes sub ke sath share karke.
aap bhi Indore se hai kya ?
congrates for gud work. maine ye banaya hai
bahut tasty recipe hai. isme gatte hard hi hote hai ya mere banane mai kuch kami rah gai aur iska rice or chapati kiske saath combination hota hai? plz bataye
यह सब्जी चपाती और चावल दोनों के साथ पसन्द की जाती है.
thanks
i was searching for this kind of website
really i m very lucky , now i dont hasitate wwhile cooking
i have perfact guide that is your website.....
if possible pls give recipe of punjabi sabji,s grevi
Thanks a lot
निशा: धन्यवाद मुस्कान, मेरे ब्लाग पर आने के लिये
maine is recipe ko try kiya bahut aachi hai..kya mei cream ya malai ki jagah milk use kar sakti hoon please bataiye..
IT'S ULTIMATE.
Thanks a lot..............
निशा: गट्टा के लिये बेसन का आटा गूथते समय, तेल या बेकिंग सोडा डालिये, पानी में उबलते पानी में बेसन से बनी स्टिक डालिये, और तेज फ्लेम पर ही पकाइये.
reply soon!!!!!!!
निशा: राजेश, नीचे दी गई साबधानियां पढ़ लीजिये और उन्हैं ध्यान में रख कर बनाइये, गट्टे अच्छे बनगें.
pls kya aap hame kuchh chinese dishes ki recipe bhej sakti hain!!!!!
we trust you alot!!!!
आपका क्या कहना है?