Home | विशेष | अन्नकूट की सब्जी (Annakoot Recipe)

अन्नकूट की सब्जी (Annakoot Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Annakoot Recipe

अन्नकूट (Anna Koot) की सब्जी दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Annakoot-Goverdhan Pooja) के दिन अन्नकूट और पूरी का प्रसाद (Annakot Prasad) बनाया जाता है. इस समय कुछ नई सब्जियां बाजार में आ जाती हैं जैसे गोभी, मटर,गाजर, सैगरी, सेम इत्यादि सब्जियां आ जाती हैं, इन सब्जियों को खाने की शुरुआत करने के लिये अन्नकूट की सब्जी बनाकर किया जाता है,

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिये जितनी तरह की सब्जी बाजार में मिल जाय वो सब थोड़ा थोड़ा ले लेते हैं, कई दुकानदार थोड़ी थोड़ी सब्जी मिलाकर एक पैक बनाकर भी बेचते हैं. ये सारी सब्जी मिलाकर बनाई जाती है. सबसे पहले यह सब्जी भगवान को अर्पण की जाती हैं, और बाद में प्रसाद के रूप में घर के सभी लोग खाते हैं. उत्तरप्रदेश में गोवर्धन पूजा के दिन यह प्रसाद हर मन्दिर और ज्यादातर घरों में बनाया जाता है. आइये आज हम अन्नकूट (Annakoot Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Annakoot)

  • आलू -  2-3
  • बैगन - 2-3
  • फूल गोभी - एक छोटा सा फूल
  • सेम - 100 ग्राम
  • सैगरी - 100 ग्राम
  • गाजर - 1-2
  • मूली - 1-2
  • टिन्डे - 2
  • अरबी - 2
  • भिन्डी - 6-7
  • परवल - 2-3
  • शिमला मिर्च - 2
  • लौकी - 3 इंच का टुकड़ा
  • कच्चा केला - 1
  • कद्दू - छोटा सा टुकडा
  • टमाटर - 3 या 4
  • और भी जो चाहे थोड़ी थोड़ी ले लीजिये

Annakoot Vegetablesमसाला (Spices for Annakoot Recipe)

  • अदरक - 4 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 5-6
  • हरी मैथी - कटी हुई एक छोटी कटोरी
  • तेल - 3-5 टेबल स्पून
  • हींग - 2-3 पिंच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - आधा - एक छोटी चम्मच
  • नमक - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरा धनियां - 100 ग्राम



विधि (How to prepare Annakoota Recipe)
Annakoot Prasadसारी सब्जियों की साफ कीजिये, आलू छीलिये, बैगन के डंठल तोड़िये,फूल गोभी को फ्लोरेट कर लीजिये,सेम के दोनों ओर के धागे निकाल दीजिये, सैंगरी के दोंनों ओर से डंठल थोड़ा थोड़ा काट दीजिये,गाजर छील लीजिये और डंठल हटा दीजिये, मूली छीलिये और डंठल हटा दीजिये,टिन्डे और अरबी को छील लीजिये,  भिन्डी के दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, परवल छीलिये और दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, शिमला मिर्च के डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट कर बीज निकाल दीजिये, लौकी छील लीजिये, केला छील लीजिये, इन सारी सब्जियों को अब अच्छी तरह धो लीजिये.

धुली हुई सब्जियों से पानी हटाइये, आलू, बैगन, गोभी को बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, बाकी सब्जियां मध्यम आकार में काट लीजिये, मूली के पत्ते भी बारीक काट लीजिये. सारी सब्जियां कट गई है.

टमाटर धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल तोड़िये, धोइये और कतर लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. हरा धनियां साफ कीजिये और छोटा छोटा कतर लीजिये.

एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक डालिये मसाले को हल्का सा भूनिये.

अब सारी कटी हुई सब्जियां डालिये, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुये मिलाइये, सब्जी में करीब एक कटोरी पानी डालिये और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाईये.  उबाल आने के बाद धीमी गैस पर पकने दीजिये, 15 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से चलाइये और देखिये कि सब्जियां नरम हो गई हैं अगर नहीं तो ढककर और पकने दीजिये, जब सब्जियां नरम हो जांय तब कटे हुये टमाटर डाल कर मिलाइये और सब्जी टमाटर नरम होने तक पकाइये,  सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर,  और हरा धनिया मिलाइये. गैस बन्द कीजिये 

स्वादिष्ट अन्नकूट (Annakoot Bhog) तैयार है. अन्नकूट प्रसाद (Annakoot Prasad)  को श्री बांकेबिहारी कृष्ण को भोग लगाने के बाद  पूरी या रोटी के साथ परोसिये.
 

Comments (7 posted):

Amrita Singh on 18 October, 2009 07:12:28
avatar
I was looking for Annakoota Bhog Recipe. Thanks
मुम्बई-टाईगर on 18 October, 2009 08:16:20
avatar
निशाजी
स्वादिष्ट रेशिपि, धन्यवाद, सुख, समृद्धि और शान्ति का आगमन हो, जीवन प्रकाश से आलोकित हो !
★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★
ताऊ किसी दूसरे पर तोहमत नही लगाता-
रामपुरियाजी
हमारे सहवर्ती हिन्दी ब्लोग पर
<a href="http://dada1313.blogspot.com/ ">मुम्बई-टाईगर</a>
ताऊ की भुमिका का बेखुबी से निर्वाह कर रहे श्री पी.सी.रामपुरिया जी (मुदगल)
जो किसी परिचय के मोहताज नही हैं,
ने हमको एक छोटी सी बातचीत का समय दिया।
दिपावली के शुभ अवसर पर आपको भी ताऊ से रुबरू करवाते हैं।
पढना ना भूले। आज सुबह 4 बजे.
♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ </b>
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
http://ombhiksu-ctup.blogspot.com/ हेपी दिवाली मना रहा हू ताऊ के संग
http://mybloghindi.blogspot.com मै तो चला टाइगर भैया के वहा, ताऊजी के संग मनाने दिवाली- संपत
http://dada1313.blogspot.com/ ताऊ किसी दूसरे पर तोहमत नही लगाता-
रामपुरियाजी
premlatapandey on 18 October, 2009 09:50:42
avatar
निशाजी अभी थोड़ी देर पहले मैं आपके ब्ळॉग को याद कर रही थी कि आज आप्की पोस्ट दिखायी देगयी॥
बहुत अच्छी स्वादिष्ट सब्जी अवसरानुकूल! धन्यवाद।
Advocate Ramkrishna M Kaoshik on 19 October, 2009 05:26:34
avatar
Dear Nishji,
Wish You happy Diwali and Happy new Year
Your Blog has changed my life.
Now I am enjoying every day something new item in my Rasoi
Regards,
Pramila on 21 October, 2009 05:45:10
avatar
Nish ji, Annakut ki sabji ke recipe dekar aapne mujhe ghar ki yaad dila di. Mei Mathura se belong karti hoo par marriage Canada mei huee hai to Brij ke khaane ko bahut miss karti hoo. Par aapki website ne meri bahut saari mushkilo ka samaadhan kiya hai. Kyuki aapki recipes bilkul meri mummy ke recipes jaisi hai, isliye jab bhi kuch banana hota hai, aapki website se hi help leti hoo. Aakpa jitna bhi dhanyavaad kiya jaaye utna hi kam hai. Aap hai hi itni taareef ke laayak. Thank you so much. May God Bless you.

निशा: धन्यवाद प्रमिला, आप स्वयं अच्छी है इसलिये आपको अच्छा लग रहा है. :).
seema varma on 09 November, 2009 07:20:01
avatar
nishaji, apki ye web site bahoot achi hai .maine moong dal ka halwa banaya tha apki recipe ke anusar.Bahoot acha bana sab ne bahoot tarf ki.Kya app muje eggless cake ki recipe bhej sakti hai ?
rajratan on 17 November, 2009 02:29:32
avatar
nisha ji thanx for annakoot ki sabzi, bahut kaam ayi...... but ek aur vintee hai.... makki ke dhokle or dal ki recipe kahin nahi mili..... vaise mujhe ate to hain par aapke style se banane main zyada maza ayega to plz jaldi yeh recipe post karen......... thanx in advance

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक