सांबर बड़ा Vada Sambhar Receipe - Sambar Wada Recipe
सांबर बड़ा (Samar Vada) है तो दक्षिण भारतीय खाना लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर बड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर बड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. तो आइये आज हम सांबर बड़ा बनायें.
आवश्यक सामग्री : Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 3-4 (बारीक कतर लीजिये)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये
विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर बड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से बडों को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में बडे बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये पर, करीब 1 या 1 1/2 टेबल स्पून डाल दाल का मिश्रण रखिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये बड़ा तलने के लिये डालिये,कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 बड़ बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, बड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे बड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे बड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले बड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 75 मिनिट
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (19 posted):
Thanks for this receipe. Please tell me dal mei moong ki dal se matlab moong dhooli ki moong sabut.
Thanks
Jyoti
निशा: ज्योति जी, धुली मूंग की दाल ही चाहिये.
निशा: रीता, एक दाल मिलानी जरूरी है.
निशा: पिसी हुई दाल को काफी फैटना होता है, जिससे दाल के अन्दर एअर बवल भर जाते जिसकी बजहसे बड़े मुलायम बनते हैं.
निशा: प्रग्या, अच्छी तरह फैटने के बाद मिश्रण में गाठें कैसे बच सकती है. मिश्रण को 3 घंटे के लिये अगर रखा जाय तो उसमें पानी उपर आ जाता है, सांबर बड़ा की दाल पीसते समय पानी का प्रयोग न के बराबर किया जाता है.
निशा: तर्प्ती, चना या मूंग दाल कोई एक ही दाल लेनी है.
निशा: रूपा, दाल को अच्छी तरह थोड़ी देर तक फैटिये, बड़े अच्छे बनेंगे.
धन्यवाद.
निशा: बड़ा को तेज फ्लेम पर डालिये और बड़ा तेल पर तैरने लगे तब मीडियम आग पर तलिये.
आपका क्या कहना है?