Home | नाश्ता | सिघाड़े या कूटू के आटे के पकोड़े (Singhada - Kuttu Ataa Pakoda)

सिघाड़े या कूटू के आटे के पकोड़े (Singhada - Kuttu Ataa Pakoda)

image Singhada Kuttu Ataa Pakoda

व्रत में यदि कुछ नमकीन खाने की इच्छा हो तो आप सिंघाड़े या कूटू के आटे के पकौड़े (Singhada Kuttu Ataa Pakoda) बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • सिघाड़े या कूटू का आटा - 200 ग्राम
  • आलू - 200 ग्राम
  • सेंधा नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - एक टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)

विधि
kutu_pakoras_2_634932051.jpgआटे को एक बर्तन में निकाल कर पकोड़े के लिये घोल बना कर अच्छी तरह फैट लीजिये.  इस घोल में सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनियां और हरी मिर्च डाल कर मिला दीजिये.

आलू को छील कर धोइये और पतले टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  कूटू के आटे के घोल में कटे हुये आलू मिलाइये और चमचे से आलू लपेटा हुआ घोल गरम घी में डालिये.  एक बार में 6-7 पकोड़े कढ़ाई में डाल दीजिये. पकोडों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. सेके हुये पकोड़े प्लेट में निकाल कर रखिये. सारे पकोड़े इसी तरह तैयार कर लीजिये.

आपके कूटू के आटे के पकोड़े (Singhada Kuttu Ataa Pakoda) तैयार हैं.  पकोड़ों को व्रत में खाने के समय परोसिये और खाइये.  

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
0