साबूदाना बड़ा (Saboodana Vada)
जब कभी भी आपको व्रत आदि के कारण आदि से परहेज करना पड़े तो साबूदाना बडा बनाईये. आईये आज बनाते हैं साबूदाना बडा (Saboodana Vada, Saboodana Wada, SAGO VADA Sabudana Vada Recipe, sago patties Saboodana Patties, Tapioca patties)
आवश्यक सामग्री
- साबूदाना - 1 कटोरी ( 100 ग्राम )
- आलू - 3-4 ( मीडियम )
- मूंगफली के दाने - आधा कटोरी ( 50 ग्राम )
- हरी मिर्च - 3-4 ( बारीक काट हुई )
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- हरा धनियां - आधा कटोरी ( कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि
साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दें.
मूंगफली के दाने, भुने हुये, छिलका उतारे हुये, दानों को दरादरा पीस लें.
आलू को उबालें, ठंडा करें, और छील कर, बारीक तोड़ लें.
साबूदाना में अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे रहा है तो निकाल दे. भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना बड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. मिश्रण से थोड़ा सा, एक नीबू के बराबर मिश्रण निकाल कर गोल करें, और हथेली से दबाकर चपटा करें. अब बड़ा गरम तेल में डालें. 3-4 बड़े बनाकर कढ़ाई में डालें, और बड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तलें. एक प्लेट में पेपर बिछायें और तले हुये बड़े पेपर पर रखें. इसी तरह सारे बड़े बनाकर तैयार कर लें.
आपके साबूदाना बड़े तैयार है. गरमा गरम साबूदाना बड़े, हरे धनिये की चटनी, य़ा अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसें और खायें.
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
- पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (15 मिले):
निशा मधुलिका:- यदि साबूदाना एक कटोरी है तो पानी दो कटोरी होना चाहिये. बाद में साबूदाने से अतिरिक्त पानी निकाल कर फैंक दें
aapki website ki tarif maine etni jagah ki hai ..ab sabhi mere dost yaha aakar recipe lete hai
Mughe website dekhkar banane aur khane ka man karta hai..annapurna devi ki aap per hamesha kripa rahegi
I like it very much...
All the best...
आपका क्या कहना है?