मूंग की दाल के मिनी समोसे (Moong Dal Samosa Recipe)
Latest Video at YouTube Channel

जब आप एक से अधिक मिठाईया और नमकीन बना रहे हों तो मेहमानों के सामने समस्या आती है कि क्या खायें और क्या छोड़ें! सामान्य समोसे तो एक खाकर ही पेट भरा जैसा हो जाता है जिससे आप बाकी पकवानों का मज़ा नहीं ले पाते. इसका हल हैं मिनी समोसा.
मूग दाल के छोटे समोसे (Moong Dal Mini Samosa) सामान्य समोसे से आकार में आधे से भी कम होते हैं. चूंकि इनमें आलू की जगह भुनी हुई मूंग दाल की पिठ्ठी का प्रयोग होता है इसलिये इन्हें एकबार बनाकर 10-12 दिन तक खाया जा सकता है. चाय के साथ सुबह हो या शाम ये समोसे बहुत पसन्द आते हैं ये समोसे आप इस होली, दिवाली के त्योहार पर भी बना सकते हैं, किसी भी पार्टी या मेहमानों के लिये ये समोसे बनाये जा सकते हैं , आइये आज हम ये दाल के मिनी समोसे (Moong Dal Mini Samosa) बनायें.
Read this recipe in English - Moong Dal Mini Samosa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients of Mini Samosa
समोसे का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 250 ग्राम (1.25 कप)
- घी - 60 ग्राम (एक चौथाई कप)
- नमक - स्वादानुसार (आधी छोटी चम्मच)
पिठ्ठी बनाने के लिये
- मूंग दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - एक चम्मच
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल - समोसे तलने के लिये
विधि - How to make Moong Dal Mini Samosa
आटा लगायें
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, मैदा में घी और नमक मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिठ्ठी बनायें
मूंग की दाल हरे छिलके वाली ले लें तो ज्यादा अच्छा है. मूंग की दाल साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, अगर छिलके वाली दाल है तो हाथ से रगड़ कर छिलका पानी में तैराकर निकाल दीजिये. दाल को चलनी में थोड़ी देर के लिये रख दीजिये ताकि इसका सारा पानी निकल जाय. धुली दाल को
बिना पानी डाले
और हरी मिर्च, अदरक मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद धनियां पाउडर, सौंफ, और पिसी हुई दाल डालिये, दाल को चमचे से चलाते हुये भूनिये, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक भी डाल दीजिये,
दाल को ब्राउन और सूखी होने तक भूनिये
. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
समोसे बनायें:
गुथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये, हाथ से गोल कीजिये, दबाइये और बेलन की सहायता से करीब 4 इंच के व्यास की हल्की मोटी पूरी बेलिये.

पूरी को 2 बराबर भागों (अर्धचन्द्राकार आकार ) में काट लीजिये. एक हिस्सा उठाइये, दोनों कोने मिला कर कोन बनाते हुये पानी की सहायता से चिपकाइये. इस कोन में एक या डेड़ छोटी चम्मच पिठ्ठी भरिये, पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, अब दोनों किनारों पर पानी लगाइये ओर हाथ से दबा कर अच्छी तरह चिपका दिजिये. समोसे का आकार सही होना चाहिये, समोसे को प्लेट में लगाइये और सारे समोसे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. सारे समोसे तैयार हो गये हैं अब इनको तलना है.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में 10-12 समोसे डालिये और मीडियम गैस पर हल्के ब्राउन होने तक तलिये. कढाई से समोसे निकालिये, एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाकर उस पर तले हुये समोसे रखिये. फिर से समोसे तेल में डालिये, तलिये, इसी प्रकार सारे समोसे तल कर निकाल लीजिये. आपके दाल के समोसे (Moong Dal Mini Samose) तैयार हो गये हैं.
गरमा गरम समोसे हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये समोसे किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. एक सप्ताह से भी अधिक दिनों तक आप ये समोसे खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 56:
AApne likha ki moon ki dhooli dal ko bina pani dale matlab ki usko 2 hrs. ke liye bhigona nahi hei eisi hi pssena hei kya.
Kindly advise as i will try this definetely.
निशा: ज्योति दाल को भिगोइये, अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, दाल में बिना पानी डाले पीस लीजिये और भूनिये.
निशा: खुशी आप तेल का मोयन भी डाल सकती हैं.
निशा: खट्टे स्वाद के लिये इसमें खटाई तो डाली गई है, मीठे के लिये 1 टेबल स्पून चीनी पाउडर मिला लीजिये.
निशा: लक्ष्मी,पिठ्ठी बनाने के लिये सामग्री में तेल की मात्रा दी गई है.
निशा: आप अपनी पसन्द के तरह तरह के मसाले प्रयोग में लाकर समोसे बना सकती हैं.
निशा; मंजू, आप इन दालों से भी समोसे बना सकती हैं.
निशा: प्रियंका, आटा लगाते समय पर्याप्त मात्रा में घी या तेल डालिये, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, समोसे मीडियम और धीमी गैस फ्लेम पर तलिये.
निशा: sakshi ji, खाने बनाने में मेरी रुचि बचपन से ही थी, मेरी मम्मी जो बनाती थी वह तो मैं उनके साथ हमेशा ही बनाती थी, किसी मेगजीन से पढकर भी बनाती थी लेकिन इन्ग्रीडियेन्ट मेरे अपने हुआ करते थे. घर में सबकी तारीफ मिलती अच्छा लगता था, अब इंटरनेट तो सीखने के लिये बहुत बड़ा खजाना हैं. भारत वर्ष ही नहीं पूरी दुनियां में बनने वाली रैसिपी सीखी जा सकती हैं यहां से
.
nisha ji jab bhi main samose ya kachori banati hu toh karare nahi bante.bhar se toh pak jate hai but andar se maida nhi pakta.Asa kyo hota hai?
निशा: अनु, कढ़ाई तेल पर्याप्त मात्रा में लीजिये, तलते समय फ्लेम मीडियम और धीमी रखिये, आपकी ये शिकायत दूर हो जायेगी.
Good recipe. Plz let me know if we have to heat the ghee and put it in the ata
kya hum isme dry fruits bhi dal sakte hai.
निशा: शालू, आप ड्राइ फ्रूट भी डाल सकती हैं.
निशा: शुभी, उसी अनुपात में दाल की मात्रा भी बड़ा लीजिये यानि कि दूगनी दाल ले लीजिये.
samosa market ki tarah khasta to banega na
निशा; जी हां बाजार से अच्छे बनेंगे, आप इन्हैं मीडियम और धीमी आग पर तलिये.
निशा: नीरज, दोनों ही कारण है.
निशा: स्वाति, ये समोसे हम कई दिन रख कर खा सकते हैं, दाल थोड़ी कम भूनेंगी तो उसमें पानी की मात्रा रहेगी और मसाला इतना सूखा नहीं लगेगा, लेकिन इस समोसे की सेल्फ लाइफ कम होगी. अगर आपको ये समोसे किसी पार्टी के लिये बनाने हों और 2 दिन में खतम करने हों तो आप दाल को कम भूनिये और गीले मसाले वाले समोसे बनाइये अच्छे रहेंगे.
Chowmein kaise banate hain isme kya padta hai kuan sa masala padta hai main ne banaya tha per achcha nahin bana please aap isko jaroor bataiyega.
maine samose try kiye n it was too gud.
filling wwas almost perfect haaqn dough thoda jyada soft ho gaya tha....isliye cruncy samose they ..instead of typical khasta samose.
Nisha ji maine aap ki bangali rasgulle try kiye . taste me bhut achache the but they are so hard now what i am doing ?
Please reply me
Thangs
निशा: ज्योति, छैना मुलायम न हो, छैना अच्छी तरह फैटा न गया हो, छैना में अरारोट ज्यादा डाला गया हो ये सब कारण है जिससे रसगुल्ले सख्त बनते हैं.
निशा: अल्का, बेक्ड समोसे और कचौरी हम दोंनो बनायेंगे.
निशा: प्रीति, अगर समोसे खुल जायें तो उनमें घी भर सकता है, आटा गीला हो तो बबल आ जाते हैं.
निशा: तान्या, आप समोसे पर आये हुये एअर बबल के लिये कह रहे हैं, तो उसके कई कारण है, आटा पतला गूथा गया हो या आटे में तेल का मोयन डाला गया हो, ज्यादा गरम तेल में डालें तब भी बबल आ सकते हैं.
निशा: ज्योति, समोसे का आटा सख्त लगायें और समोसे धीमी आग पर हल्के ब्राउन होने तक तले, वे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: सुनयना, आपका कमेन्ट पढ़ कर बहुत खुशी हुई, मिलने की इच्छा हो तो मिलना हो जाता है, धन्यवाद.
~I tried many of yr recipes. If i have any confusion related to cooking my first guide is nishamadhulika.com. Thanks..
निशा: भूमि, दाल को पूरी तरह सूखने तक भून लेते हैं, दाल जल्दी खराब नहीं होती, ये समोसे महिने तक रख कर खाये जा सकते हैं.
निशा: रेखा, आपने समोसे धीमी और मीडियम आग पर तल कर खस्ता होने तक नहीं सेके, इसीलिये समोसे नरम हो गये.
I m searching Gujarati Undhiyu Recipe on internet.
There are two types of undhiyu recipes
Surti Undhiyu( Green) , & other is fry undhiyu(Masala).
Can you plz publish this recipe on your site?
Coz your recipes are easy to try.
निशा: मनीषा, मैं कोशिश करूंगी.
This is very nice and easy recipe... I liked this one and other receipes also so much.. and surely I am going to prepare it.. Thank you so much for your guidence..
निशा: शिशिर, धन्यवाद.
in other sites they have just put on receipe no video or available...
निशा: मूंग दाल को हल्का नरम होने तक उबाल कर, मसाले डालकर फ्राई करके साबुत मूंग की स्टफिंग तैयार की जा सकती है.
निशा: नवनीति, धन्यवाद.
or dusri bat ki punjabi sabji ki grevy bahar se late aaisi ghar par nahi banti to aap hame bata sakte ho-Rupal
निशा: रुपल, समोसे धीमी आग पर, तलने से वह एकदम क्रिस्प बनते हैं, सब्जियां घर में होटल से अच्छी बनती हैं, आप कोई भी सब्जी जो होटल में खाती हैं, वह घर पर पूरे मन से बनाइये, उसे आप होटल से अच्छा बना लेंगी.
निशा: नवजोत, कोशिश करती रहें, आप बहुत जल्दी ही अच्छी चीजें बनाना शुरू कर देंगी.
निशा: अंजू, दाल को अच्छी तरह पानी सूखने तक भून लीजिये, खस्ता कचौरी को 7-8 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
निशा: ज्योति, आजकल बच्चे ज्यादातर कुछ एसे ही है, हैल्दी खाने में गरमा खिचड़ी, दाल चावल स्टफ्ड परांठे, दाल का चीला फ्रूट आदि उसे जो भी अच्छा लगता हो खिलाइये.
निशा: दिशा, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही हूँ कि आप क्या जानना चाहती हैं.