मसाला दोसा (Masala Dosa Recipe)

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा अच्छा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है. अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम और ठंडा न हो. दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां:
1. दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये.
2. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अच्छा गरम होना चाहिये.
3. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
- HOW TO MAKE SAMBHAR (Answer(s) : 1)
- making of masala dosa (Answer(s) : 1)
- How to make Moongfali Chutney - Groundnut Chutney (Answer(s) : 1)
- kadak dosa kse banaye (Answer(s) : 3)
- dosa ke liye chawal (Answer(s) : 1)
- dhosa hmse uchakte nahi hai to kya kare? (Answer : 0)
- Masala dosa (Answer : 0)
-
More Question..
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 172:
I have tried your lots of receipe and that came out with delecious. Nish I want you tell me Idly receipe asap b`coz I want to prepare it this sunday. I told you earlier as well to add some chinese receipe. I really want Spring roll receipe but you didn`t updated. Hope you will update it. Honestly saying that you receipe`s are ausome...
Dosa banane ke liye sirf non stick tawa hona chahiye ya simple bhari tale wala tawa bhi chal jayega.
निशा: गीता जी, भारी तवा पर दोसे बनाये जा सकते हैं, लेकिन नान स्टिक तवा में थोड़ी आसानी रहती है.
EVERYDAY I USE TO CHECK ON UR SITE BUT U DONT`T REPLY..
निशा: शिप्रा इडली की रैसिपी बहुत जल्दी आप देख सकोगे, और प्रत्येक रैसिपी के लिये मेरा प्रयास जारी है.
निशा: नान की रैसिपी के लिये, परांठा-पूरी- रोटी कालम देख लीजिये.
निशा: पायल, दाल चावल पीसने के बाद, बेकिंग सोडा डाला जाता है (यह खमीर जल्दी तैयार करने में मदद करता है) .
निशा: मसाला दोसा के मिश्रण में मैथी डालने से दोसे कुरकुरे बनते हैं.
निशा; गरिमा मसाला दोसा के मिश्रण में बेकिंग सोडा ही डाला जाता है.
निशा: प्रिया,आप उस पेस्ट से दोसे बनाइये अवश्य बनेंगे.
निशा: आशिश, दोसा तवे पर फैलाते समय वह अधिक गरम नहो, और बाद में गैस प्लेम तेज कर दीजिये, दोसे को ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
निशा: हर काम को सही करने के लिये बार कोशिश तो करते ही रहनी होती है.
This baking soda is same as normal soda or it is different one?
निशा: यह सोडा से अलग है, बेकिंग सोडा के नाम से ही लीजिये.
kya baking soda aur khane wala soda ek hi hota hai.
pl. tell me.
varsha sharma
निशा: वर्षा, एक ही है.
pl. tell me
निशा: जी हां बेकिंग सोडा और खाने का सोडा एक ही होता है.
निशा: अल्का,बटर नान की रैसिपी परांठा-पूरी-रोटी कालम में दी हुई है, अगर आप रोटी बनाना चाहती हैं तब गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, गोल रोटी 5-6 इंच के आकार में बेलिये और तंदूर में सेक लीजिये.
निशा: निमी, आप इस पोस्ट में लिखे हुये तरीके पर ध्यान दीजिये और उसी तरीके से दोसा बनाइये, प्रैक्टिस करने से आप साबुत दोसा बना सकेंगी.
maine dosa banaya to ban gaya par mera dosa beech mein se patla aur kinaro se mota ho jata hai,jisse sekte samay beech mein se jyada sik jata haiya kabhi kabhi jal bhi jata hai. main kya karu?
thanks
I want to know,how will prepare shambhar and nariyal chatni.Please give me reoly early.
Thanks,
Regards,
Arun Sharma
nishaji or nayi recipes bataye...
bless u...take care...
Thanks.
निशा: अरुण, मसाला दोसा के नीचे ही तो सांबर बनाने की रैसिपी दी है और चटनी कालम में नारियल की चटनी बनाने की विधि भी दी गई है.
निशा: सुनीता, दोसे के नीचे दी गई साबधानियां पढ़ लीजिये और एक बार फिर से दोसा बना लीजिये.
Thanks to share all your cooking method with us........ we are very thankful to u that we learned a lot from ur recipes.......
patla banane ki kosish me vah falta hi nahi tut jata hai
crispy bhi nahi banta please iska koi upaye baty
निशा: आशिश,दोसा के घोल को थोड़ा पतला कर लीजिये, रैसिपी में लिखी हुई साबधानियां अमल में लाइये. दोसा पतला फैलाने के लिये तो प्रैक्टिस ही करनी पड़ेगी.
निशा: रैसिपी और उसमें दिये गय कमेन्ट्स पढ़कर दोसा बनाइये, शिल्पी ये सारी समस्यायें दोसा बार बनाने से दूर हो जायेंगी.
Iam really impressed by your recipe and learnt a lot from it..Nisha ji..mera dosa crispy aur patla nahi bana isske kya reason ho sakte hain...plz reply kijiyega..
निशा: प्रेरणा दोसा में दी गई साबधानियां पर ध्यान दीजिये और बार बार बनाइये, दोसा अच्छे बनने लगेंगे.
निशा: नजमा, रैसिपी को अच्छी तरह पढ़िये और प्रेक्टिस कीजिये.
kya aap hame sizzler banana batayangi???????????
निशा: गरव, नाश्ते में ब्रेड, मक्खन या ब्रेड जैम,अंकुरित दालें या सबसे सरल कोई पभी परांठा, भरवां हो या सादा किसी सब्जी के साथ बहुत अच्छा आपको जो भी पसन्द हो खा लीजिये, लन्च में सूखी सब्जी, दाल चावल या पतली सब्जी और चपाती, डिनर में भी चपाती और 2 सब्जियां रायता इत्यादि होते हैं आप वेव साइट देखकर ये सारी चीजें बना सकते हैं. इस वेवसाइट में अनेक प्रकार और भी खाने हैं जो बदल बदल कर बनाइये और खाइये.
thanks
निशा: असीम, आप बना सकती हैं.
निशा: मधु, दोसा किसी भी तवे पर बना जाता है, लेकिन नान स्टिक तवे पर दोसा बनाना आसान होता है.
निशा: प्रीति, आप दोसा के लेख को अच्छी तरह पढ़िये, नान स्टिक तवा पर दोसा बनाइये, प्रैक्टिस कीजिये, आप दोसे अच्छे बना लेंगी.
निशा: सुघन्ध, खाना सोडा दाल चावल की मात्रा के Šৠपर निर्भर करता है , एक किग्रा. मिश्रण में छोटी 1 चम्मच खाना सोडा पर्याप्त है.
निशा: सुगन्ध, दोसा करारा करने के लिये, मिडियम आग पर थोड़ा देर तक सेक लीजिये.
hw r u,
plz send me ur receipes in my email.
i'll wait for u.
thanks
निशा: मनु, आप सर्च बटन में सांबर लिख कर रैसिपी सर्च कर सकते हैं .यह रेसीपी निम्न है
Samber Recipe
Nisha ji thanks aapne south indian dishes bheji
निशा: सोनिया, जी हां बनाया जाता है, तवे को चिकना अवश्य कर लीजिये.
निशा: ताशु, इडली के लिये घोल गाड़ा रखा जाता है, दोसा के लिये घोल को थोड़ा पतला कर लेते हैं.
निशा: ताशु, अगर इस तरह आपने अच्छी इडली बनाई हैं तब अच्छी ही बनेगीं.
निशा: सुशि, दोसा अगर कम सिका हो तो पलटते में टूट सकता है.
निशा: राना, दोसा को एक ही तरफ सेका जाता है.
aap uske liye khuch uppay bataiye.
thankyou.
namita dwivedi
how are you? i have a problem that whenever i try to make dosa, they become very thick , not crispy. i follow all the above steps accurately but cant make crispy dosas. i have iron griddle specially for dosa. please help
निशा:, नेहा, दोसा के लिये दाल चावल पीसते समय, दाल बारीक पीसें लेकिन चावल दरदरे पीसिये, दोसा को पतला फैलायें और बाद में गैस धीमी करके देर तक सिकने दीजिये,
निशा: आप बेकिंग सोडा के बिना ही दोसा बना सकती हैं, चाहें तो बेकिंग पाउडर डाल सकती हैं.
निशा: आकाश, आवश्यक तो नहीं है लेकिन मैथी के दाने डालने से दोसा कुरकुरा बनता है.
निशा: निशि, दोसा बना तो सकते हैं लेकिन दोसा उतना अच्छा नहीं बनता.
Its urgent please respond fast
निशा: राहुल, आपने दोसे अच्छे बनाये लिये हैं.
mera dosa jayda tawe par fal nahi raha tha kyo?
Dosa tawe par kisse falana chaieea??
निशा: मुस्कान, दोसा बनाने के लिये उरद दाल की मात्रा मत बड़ाइये, ज्यादा मैथी डालने से दोसा का स्वाद कड़वा हो सकता है. दोसा तवे पर फैलाने के लिए चमचे से मिश्रण डालिये और चमचे को घुमा कर ही उसे फैलाइये, बार प्रयास करने से सारी समस्या दूर हो जायेगी.
निशा: पारुल, सर्च बटन पर लच्छा परांठा लिखकर ये रैसिपी देख सकती हैं, वेवसाइट पर रैसिपी पहले से दी गई है.
thanx for you kya aap sambhar ke bare mein bta sakti hai
plz replyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyy
निशा: सुरभि, आप सर्च बटन पर सांबर लिख कर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, ये रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी गई है.
Maine last time idli k liye raat ko 11 baje batter tayyar kiya subah 7 baje jab maine idli banayi toh wah jayda khattha ho gaya tha.mujhe fir se idli dosa banana hai bt mujhe samjh nahi aa raha ki kitni der fregment karoon aapne 12 hrs likha hai..mein delhi mein hoon yahan garmi bhi jyada hai bt agar breakfast mein banana hai toh mein dal chwal kab pisson...
निशा: प्रेरणा, आपने ठीक किया है, दाल चावल को 3-4 घंटे भिगो लीजिये, रात को पीसिये और सुबह बनाइये, अगर मिश्रण ज्यादा खट्टा हो रहा है तो मिश्रण को सुबह जल्दी उठकर फ्रिज में रख दीजिये और जब आपको इडली बनानी हो तभी मिश्रण निकाल कर बना लीजिये.
thaank you.
निशा: लक्षमन, दोसा बनाने के लिये कोई भी मोटा चावल ले लीजिये.
निशा: सुरभि, दोसा बनाने वाले दाल चावल के साथ 1 छोटी चम्मच मैथी दाना डाल दीजिये, दोसे कुरकुरे बनते हैं.
Recipe of Dosa,Best Way To Make Dosa At Home
I Also A Home Cook,Bahut Sari Recipes Meri Apni Khoj Hen,Me Inko Kaise Post Kar Sakta Hun pki Site Par,Please Mail Me
Vikas sharma
205,A Silver
Mall RNT Marg
Indore (MP)
08827098604
to kya batter thoda patla tayar kare?
pisne ke baad batter gada rake ki thoda ptla ???
निशा: प्रिया, मिश्र्ण को फरमेन्ट होने के बाद जब आप दोसे बना रही हों तब आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और पतले कुरकुरे दोसे बनाइये.
निशा: सांझ, तवा पूरी तरह से गरम हो, दोसा फैलाने से पहले, तवे पर पानी से भीगे कपड़े से पोंछे और पतला दोसा फैलायें. दोसे बाजार से अच्छे बनते हैं.
निशा: शीनू, प्लीज आप इसके कमेन्टस पढ़िये, मैंने इसके लिये कई बार रिप्लाइ कर दिया है, आपकी प्रोब्लम दूर हो जायेगी, प्रेक्टिस से आप एकदम अच्छा दोसा बना लेंगी.
mam aapne naariyal ki chatni banana nahi bataya.
निशा: राहुल, सर्च बटन पर नारियल की चटनी लिखकर सर्च कीजिये, आप नारियल की चटनी की रैसिपी देख सकेंगे.
निशा: शोभिका, आप इनसे से भी दोसा बना सकती हैं.
निशा: संदीप, आलू मसाला सब्जी सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी पढ़ सकते हैं, रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी गई है.
निशा: नेहा, दोसा तवा पर घोल डालने के तुरन्त बाद जल्दी से फैलाना होता है, प्रेक्टिस करने से आप अच्छा दोसा बना सकेंगी.
निशा: राजेन्द्र जी, मेरी कोई भी बुक नहीं है.
निशा: पूनम, नान स्टिक पर दोसा आराम से बनता है और सादा तवे पर दोसा बनता है, तवे को पहली बार तेल लगाकर ग्रीज कर लीजिये, अच्छी तरह गरम कीजिये, अतिरिक्त तेल को कपड़े से पोंछ लीजिये, और अब दोसा मिश्रण तवे पर फैलाइये और अच्छी तरह सिकने के बाद ही उसे पलटिये.
निशा: मनीशा, बेकिंग सोडा नहीं डालना चाहती हैं तो मत डालिये, अधिक पतला दोसा बनाने के लिये घोल को पतला करना होता है.
निशा: आधा कप चावल और 1/4 कप से थोड़ी सी कम दाल भिगो दीजिये.
निशा: जय, गर्मियों में 10-12 घंटे में और सर्दियों में 20- 24 घंटे में दाल चावल में खमीर उठ जाता है, उसके बाद दाल चाव्अल के पेस्ट को फ्रिज में रखें, वह खट्टा नहीं होगा.
निशा: ममता, बेकर्स यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो मीठा, खट्टा और स्टार्च के मिलने से पैदा हो जाती है, ये यीस्ट खाने के स्वाद, टैक्सचर को बड़ा देते हैं और उसे पचाने में भी मदद करते हैं. बाजार में किराना स्टोर पर ड्राई मिलता है, घर में ताजा खमीर कैसे बनाये, सर्च बटन पर लिखकर खोजा जा सकता है.
निशा: अरुन, आप बेकिंग सोडा मत डालिये, मिश्रण फरमेन्ट हो जायेगा.
I LIKE TO EAT
निशा: भरवना, मै कोशिश करूंगी.
PLEASE TELL ME THAT HOW TO MAKE VEGETARIAN PIZZA
Kya begar soda ke batter ferment nahi hota?
plz reply soon.
निशा: मनीषा, बिना बेकिंग सोडा डाले भी मिश्रण फरमेन्ट हो जाता है.
iske liye kya kar sakte hai?
maine tyaat idli ka atta liya hai, jab flour ko bhigote hai to usme kitna pani dalte hai. kya fermentation ke liye 1 spn dahi dal sakte hai?
Nishaji, plz help me?
निशा:
मनीषा, दोसे के लिये बाटर लगभग पकोड़े के घोल जैसा बनाया जाता है, 1 कप आटा में 1 कप पानी डालने से घोल बन जाता है, लेकिन पानी कम या थोड़ा ज्यादा भी होता है, ये आटे की वैरायटी पर निर्भर करता है, घोल में दही डाला जा सकता है, और सबसे आवश्यक है प्रेक्टिस, प्रेक्टिस मेक्स मेन.
निशा: कमल, थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप पतला दोसा बना पायेंगे.
निशा: प्रियंका, मैं आपके लिये दोसा बनाने का वीडियो बनाऊंगी.
dosa banane ke liye tava kis tarah ka use karte hai ? hamare pass only simple type(Roti tava) ka tava hai uska use kar sakte hai ?
निशा: जैश्री, दोसा के लिये नानस्टिक तवा अच्छा होता है.
निशा: नेहा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: जिशान, बेकिंग सोडा डालने से मिश्रण जल्दी फरमेन्ट हो जाता है.
निशा: ज्योति, सांबर की रैसिपी आप सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी देख सकती है, रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
निशा: मेघा, सादा दोसे को आप मूंगफली या नारियल की चटनी और सांबर के साथ परोसिये.
निशा: चित्रा, बेकिंग सोडा डालना ही अच्छा है.
निशा: दिनेश, हम वीडियो बनाने की कोशिश करेंगे.
please suggest me...
निशा: खुशी, दाल को फरमेन्ट करने के लिये बेकिंग सोडा डाला जाता है, ईनो नहीं.
निशा: जयदीप, उसमें सुगर नहीं मिलाई जाती, वह सिकने के बाद क्रिस्पी और ब्राउन होता है.
निशा: सलोनी हम इसके लिये हम वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
निशा: रजनी, मुझे ये वीडियो बनाने हैं.
निशा: सुभाष, ओवन में दोसा नहीं बनते.
निशा: मनीषा, हम इसका वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
निशा: कविता, मैं वीडियो जल्दी ही बनाऊंगी.
U r great as u have posted all receipies free of cost. Thanks.
निशा: निधि, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
main dosa banati hoon toh woh crispy nahin banta hai jabki maine us ke batter main mathi dana bhi dala tha
निशा: नुहा, दोसा मिश्रण को थोड़ा पतला कर लीजिये और दोसा को मीडियम आग पर अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये, दोसा क्रिस्पी बनेगा.
hw r u,
plz send me ur receipes in my email.
i'll wait for u.
thanks
निशा: रजत, दोसा के लिये यही दाल यूज की जाती है, आप को कौन सी दाल पसन्द है, हम उसी दाल से दोसा बनाने की कोशिश करते हैं.
निशा: पंकज मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी, और मैं यही कहूंगी अगर प्रेक्टिस करते रहें तो हर काम हो जाता है, आप दोसा अवश्य बना सकेगे.
निशा: सगीता, आप जल्दी ही दोसा के लिये वीडियो देख सकेंगी, आपकी ये समस्या दूर हो जायेगी.