दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 78:

  • prabha on 02 April, 2009 13:03:15 PM
    u r superb mam....i like the way you present the receipes ...amazing...apki jitna tarif ki jaaye kam hai....
    Reply
    • sweta on 12 December, 2011 08:48:49 AM
      Hum bhut khush aapki in racipie se but aap Hindi me do to aur behtar hoga
      Reply
  • Beauty Sinha on 02 April, 2009 14:22:56 PM
    Thanks a lot Nishaji as u r adding south indian dishes. I really love ur website.Please let us know how to cook Paneer Manpasand.God bless you!
    Reply
  • poonam on 07 April, 2009 10:55:00 AM
    i stay in country which is almost too cold so we are facing problems in fermenting also here rice are different and if we put salt initially it will not leave water solution too watery
    pls inform us for fermentation specially
    निशा: फरमैन्टेशन के लिये आप मिश्रण के बर्तन को गरम या मोटे कपड़े में लपेट कर बन्द अलमारी में या मिश्रण के बर्तन को ओवन में 20 घंटे के लिये रख दीजिये.
    Reply
  • gaurav on 09 April, 2009 11:02:21 AM
    nisha ji please papad banane ki recipe bhi apni site mein dale.thanks
    Reply
  • ankit on 24 April, 2009 09:38:33 AM
    nisha ji please paneer banane ki recipe hame bataye.
    THANKS A LOT!
    निशा: अंकित, पनीर बनाने की रैसिपी " विविध " कालम में जाकर देख लीजिये.
    Reply
  • manu on 27 April, 2009 20:36:08 PM
    nisha ji kya hum idli sirf rice flour se bna sakte hai
    Reply
  • smita rakesh dhore on 29 April, 2009 22:59:49 PM
    recipe achi thi tray ki microvev me bana sakate hey ? usaka time aur power kitani rakhani chahiye
    Reply
  • on 18 May, 2009 20:42:25 PM
    Hello Nishaji...
    any type of Rice we can use for Idlies?
    निशा: इडली बनाने के लिये आप कोई भी चावल प्रयोग में ला सकते हैं, लेकिन दक्षिण भारतिय ज्यादातर पक्का(सेला) चावल प्रयोग करते हैं.
    Reply
  • mikey on 08 June, 2009 02:17:39 AM
    very much delicious nahi hai
    Reply
  • prachi on 08 June, 2009 09:38:13 AM
    nisha ji, idali ko kya 3-4 hours furment
    nahi kiya ja sakta. Please jaldi bataya
    निशा: प्राची, फरमैन्टेशन इतनी जल्दी नहीं होता.
    Reply
  • smita on 24 June, 2009 11:04:27 AM
    nishaji, i made cholas from ur site n it was wonderful!!! my family loved it...just one suggestion..it would be great if you can also put "how many people" can be served in your receipies..
    निशा: स्मिता, जी में लिख दिया करूगी.
    Reply
  • Ranjana on 14 July, 2009 01:26:35 AM
    nishaji meri idli thodi sticky banti hai kya karu,aur pani pani bhi ho jati hai.
    निशा; रंजना, आप पानी जो कुकर में डाल रही हैं वह इडली स्टैन्ड की इडली से नीचे रहना चाहिये, पानी में भाप बनने के बाद इडली पकने रखे, गैस फ्लेम हमेशा तेज ही रखे, 10 मिनिट में इडली पक कर तैयार हो जाती हैं.
    Reply
  • dimple on 16 July, 2009 06:48:29 AM
    it's amazing...............
    i also want to try it but i don't have a idly stand. would u tell me from where i get it and what type.
    Reply
  • dimple on 22 July, 2009 06:53:00 AM
    apne mere sawal ka jawab nahin diya. I am still waiting for the answer.....
    निशा: आप इडली स्टैन्ड बर्तन वाले की दुकान पर मिल जाता है, आप अपने कुकर के साइज के हिसाब से इसे खरीद लीजिये, 5 लीटर के कुकर के लिये, 7 लीटर के कुकर के लिये जो भी आपको चाहिये.
    Reply
  • rimi on 28 July, 2009 10:33:24 AM
    idli bajar jesi soft nahi ban pai. kya karan ho sakta he?
    निशा: रिमि, अगर मिश्रण अगर अच्छी तरह फरमैन्ट नहो तो इडली ज्यादा मुलायम नहीं बनती., इडली पकाते समय हमेशा गैस फ्लेम तेज ही रखे़,ताकि भाप बराबर बनती रहें.
    Reply
  • simran on 30 July, 2009 07:20:56 AM
    Hello Nishaji, Maine aapki Idli ke recipe padh kar maine Idli banai lakin wo chipak rahi thi aur sache se niklne par tut bhi rahi thi, mujhe bataye ke kya kami thi aur Idli thik kyo nahi bani, plz mujhe bataye.
    निशा: सिमरन वो इडली अभी पूरी तरह पकी नहीं थी.
    Reply
  • ankita gupta on 18 August, 2009 16:35:11 PM
    Nisha ji aapne idli aur dosa dono ki recipe main dal chawal same matra main liye hai. kya eisa hi hota hai.ek hi better se hum dono bana sakte hai.
    निशा: अंकिता, एक ही मिश्रण से आप दोनों चीजें बना सकती हैं.
    Reply
  • poonam on 01 September, 2009 02:44:03 AM
    all recipes are nice but some recipes are missing like ... suji idli
    Reply
  • madhulika soni on 13 September, 2009 09:10:38 AM
    nisha didi, aapki ye site vajah se ab mere mom her sunday new dishes banati hai.thank you so muchhhh.
    per aap ye bataya kijiye ki recipe kitne membars ke liye hai.
    again thankssssssssss!!!!!
    निशा: मधुलिका, मैं चार सदस्यों के लिये ये रैसिपी बनाती हूँ.
    Reply
  • reader on 22 September, 2009 01:21:40 AM
    Dear Nisha, I try everything from your website and the first time I've had a problem. I fermented the batter for 13 hours and made the idlis in rice cooker. They were yellow, didn't cook for a long time and when cooked, were hard instead of being spongy. Could you tell me what I did wrong?

    निशा: मिश्रण पतला होने पर अच्छी तरह फरमैन्ट नहीं हो पाता इस लिये इडली अच्छी नहीं बनती. एक बात और ध्यान दीजिये, मिश्रण के लिये उरद दाल बारीक पीसिये और चावल को एकदम बारीक मत कीजिये.
    Reply
  • reader on 24 September, 2009 14:10:29 PM
    Thanks so much Nisha. I will try again in 2-3 days. I can't tell you how grateful I am for your website. It is different from others because it is simple yet beings out the delicate flavours of all dishes. Also, you give practical instructions. Thanks again.
    Reply
  • heena on 03 November, 2009 00:37:56 AM
    dear nisha ji
    maine first time aapki website s idli dish bnane ki try ki thi bt wo hard bni kya aap bta skte hai ki yeh soft kaise bnengi.please
    Reply
  • heena on 03 November, 2009 00:49:47 AM
    maine aapki urd ki daal and rice wali try ki thi jb yeh spanji nhi bani phir maine eno daal k bnae tb bhi soft nhi bani please btaey na kaise spanji bnti hai jaise market main milti hai
    निशा: हीना, मुझे एसा लग रहा कि दाल का पेस्ट पतला रह गया होगा, आप इस बार दाल के पेस्ट को पहले थोड़ा गाड़ा रखिये, इस लेख को और अच्छी तरह पढ़ कर इडली बनाइये, इस बार इडली आप अच्छी बना सकेंगी.
    Reply
  • heena on 04 November, 2009 00:39:46 AM
    thank u so much nisha ji. i will try again. aapki yeh site mujhe bahut achi lagi. aap ka reply mila i am very happy. maine aapki yeh first dish hi try ki thi ab butter naan try karne ki soch rhi hun bt dr lgta hai shi bnega ya nhi
    Reply
  • heena on 04 November, 2009 00:45:29 AM
    thank u nisha ji. actually main kuch bhi bnane ki try krti hu to wo acha nhi bnta. bt aapki site dekh k mujhe lgta h sb acha bnega. aapne bhut acha lika h. thank u so much.
    Reply
  • heena on 04 November, 2009 01:05:37 AM
    kya fermentation krne k baad mixture ko fentne s bhi idli spanji nhi bnti kyo ki miane fermentation k baad 2 time fent diya tha
    निशा: हिना आप सही बोल रही हैं, मिश्रण को ज्यादा फैटने से मिश्रण के अन्दर की हवा निकल जाती है जिससे इडली नहीं फूलती.
    Reply
  • heena on 05 November, 2009 00:38:04 AM
    thank u so much nisha ji for your response.
    Reply
  • Rachna on 03 January, 2010 11:05:49 AM
    idli/dosa ke mishran ko south me baking soda milane ki zaroorat nahi padti hai. Idli/Dosa ke batter ke liye different chawal aur daal aate hain
    Reply
  • Manoj K Jain on 29 January, 2010 09:34:12 AM
    Nisha Ji ,

    Your recipe website is very nice & I have learn a lot about my favorative dishes , specially IDLI.
    Thanks
    Reply
  • Priya Sharma on 11 February, 2010 02:23:22 AM
    Nisha ji ,kya hum idli microwave mein bhi bana saktein hain? yadi haan to kine minute ke liy rakhni padegi usmein..? PLEASE reply...Thanks
    Reply
  • raja on 22 February, 2010 07:11:49 AM
    dear madam ji kya apka pas non veg recipe bhi hota hai ager hoti to pls joror bataya thanks
    Reply
  • miss nancy lewis on 17 April, 2010 04:58:41 AM
    hi nishaa ji aajkal mai aapki website ke har receipe padhkar try kar rhi hun kal maine gulab jamun try kiya tha acche bane ab idli bhi try karna hai,thank u very much for your interesting website.
    nancy.
    Reply
  • RUCHI on 27 April, 2010 23:17:10 PM
    NISHAJI thank u so much for your response.
    Reply
  • Veena on 28 April, 2010 17:15:35 PM
    Nisha,

    Can I use Urad daal flour instaed of whole daal?
    Thanks
    निशा: वीना, दाल का आटा भी प्रयोग में ला सकती हैं.
    Reply
  • reeta on 03 August, 2010 03:52:03 AM
    hello mam,
    mam jab hum dhokla bnate hai to upper se dhakan lgana hai ya nai,kya steam dhokle ke upper nahi padte agar hum bartan ke upper dhakan nahi lgate
    निशा: रीता, ढक्कन को ढककर ही ढोकला बनाया जायेगा.
    Reply
  • ASHISH GANDHI on 15 August, 2010 13:09:09 PM
    NISHA MADAM KYA IDLI MEIN ONLY RICE DAL SAKTE HAI...KYUKI DAL DALNE SE YE HARD HO JATI HAI...KYA RICE KI IDLI BAN SAKTI HAI?
    निशा: आशिश, इडली के लिये दाल चावल दोंनो ही डाले जाते हैं, दाल चावल का पेस्ट सही होता है तो इडली एकदम स्पंजी बनती हैं.
    Reply
  • anoop kumar on 18 August, 2010 14:27:52 PM
    nisha g namskar
    i m IT student n I m good cook i dont have idli stand . i m making idli in small bowls and then i put into cooker (without shiti).
    but my idli is not soften i am using also eno or soda.
    निशा: अनूप आप अपने कुकर के साइज का एक इडली स्टैन्ड तो ले ही लीजिये.
    Reply
  • anoop kumar on 30 August, 2010 15:12:35 PM
    bahut khubsurati se jawab diya apne but mam hostel life me kya kya kharide
    hum to ye puch rahe the ki kasie jugad lagaye ki idli soft bane bina idli stand k
    koi bat nahi hum log khud hi apna dimag laga lenge waise apka shukriya
    Reply
  • lucky on 01 September, 2010 16:26:34 PM
    Idli ko spanchi banane ka koi aur tarika.....ya trick jaise eno salt ya aur kuch daal kar...?
    निशा: लकी, ईनो साल्ट से भी इडली स्पंजी बन जाती है.
    Reply
  • lucky on 02 September, 2010 13:25:59 PM
    madam agar eno salt ek sath mila de to 25 min tak sab bulbule uud jayenge......
    thoda thoda milaya jaye na.....eno......
    aur mam 300g chaval aur 100 daal mai kitna eno salt pad jayega..?
    Reply
  • anu on 04 September, 2010 09:04:20 AM
    Nishaji, I tried Idli making but it was not soft. Pls advise what I missed?
    निशा: अनु, मिश्रण के पतले या गाड़े होने की बजह से भी इडली सख्त बन जाती हैं.
    Reply
  • ritu on 19 November, 2010 16:50:51 PM
    nishaji kya dal-chaval ki edali me eno nhi padta hai
    निशा: रितु, उसके लिये मिश्रण पहले से फरमैन्ट किया जाता है.
    Reply
  • reenakirti on 19 January, 2011 13:05:54 PM
    hello nishaji.idli ko soft banane ke liye hame kya karna chahiye

    निशा @reenakirti, एकदम फूली फूली सोफ्ट इडली के लिये निम्न बातों का ध्यान रखिये.

    1. आपका दाल चावल का घोल अधिक पतला नहीं होना चाहिये. यदि दाल चावल का घोल अधिक पतला होगा तो इडलिया अधिक नहीं फूलेंगी (यदि दाल चावल का घोल अधिक पतला रह गया हो तो आप इसमें थोडे सूखे पोहे (Rice Flakes) मिलाकर गाढ़ा कर लें.

    2. कुकर या जिस इडली मेकर में इडली बना रहे है उसका पानी पहले से गरम होना चाहिये. इडलियों को तुरन्त भाप नहीं मिलेगी तो इडली अच्छी तरह से नहीं फूलेंगी.

    3. उरद की दाल एकदम बारीक पिसी हो लेकिन चावल दरदरे पिसे होने चाहिये.

    4. इडली का घोल 8 घंटे के लगभग रखा हुआ होना चाहिये ताकि इसमें फरमेन्टेशन हो जाय. यदि यह पर्याप्त न फूला हो तो इसमें चुटकी भर ईनो साल्ट (Eno Salt) भी डाला जा सकता है,

    आपकी इडली एकदम फूली फूली Spongy, सोफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगी
    Reply
  • nancy on 22 March, 2011 15:25:07 PM
    thnx nisha ji...plz guide idli ka bartan steel ka ho ya aluminium????

    निशा: नैन्सी, स्टील या एल्यूमीनियम कुछ भी ले सकती है.
    Reply
  • NEHA on 06 April, 2011 20:33:04 PM
    hello mam, maine idli ke mixture fermentation keliye 18 hours ke liye aate ke drum me rakha but fir bhi wo bilkul bhi ferment nhi hua, plz tell me how to ferment it ?

    निशा:
    नेहा, यदि तापमान कम है, तब इडली बाटर फूलने में ज्यादा समय लग जाता है, इडली बाटर पतला होने पर भी देर से फरमेन्ट होता है.
    Reply
  • geeta on 09 April, 2011 10:57:55 AM
    i dont hv idli stand so mein kisme idli dalkar pressure cooker mein rakho

    निशा: गीता, इडली बनाने के लिये इडली मेकर की आवश्यकता तो होती ही है.
    Reply
  • geeta on 09 June, 2011 11:43:10 AM
    hi nishaji,
    kya khaane wale soda ki jagah soda water use kar sakte hain?
    thanks
    निशा: गीता, इडली बनाने के लिये खाना सोडा ही प्रयोग किया जाता है.
    Reply
  • gurjeet on 23 July, 2011 22:05:19 PM
    thanx a lot nisha ji.....!!!!!!!
    Reply
  • soniya on 23 July, 2011 22:14:09 PM
    hiii nisha ji thanx for the tips idli...!!!mein ap se eh puchna chahti hunn ki idli ke mishran ko 12-14 ghante rakhna jaruri hai kya.

    निशा: सोनिया, दाल चावल की इडली बनानी हैं तो दाल चावल को पीस कर मिलाकर फरमेन्ट करने के लिये रखना ही होता है.
    Reply
  • vaishali ahuja on 31 July, 2011 00:01:29 AM
    nisha ji mujhe malai kofta sikhna hai please aap likhe please.

    निशा:
    वैशाली, आप मलाई कोफ्ता (पनीर कोफ्ता ) का वीडियो प्रस्तुत कर दिया है, आप सर्च बटन पर पनीर कोफ्ता लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकती हैं.
    Reply
  • shilpa on 31 July, 2011 09:45:07 AM
    fermentation jayada hone k vajah se 1 smell aa rahi thi use kaise dur karu???

    निशा: शिल्पा, वह स्मैल तो इडली बनाने के बाद अपने आप ही दूर हो जाती है, हर खाने में उसकी स्मैल तो आती ही है.
    Reply
  • Priyankesh on 30 August, 2011 14:24:43 PM
    ye meri favorite dish hai

    thanku
    Reply
  • lata on 01 September, 2011 15:20:24 PM
    nishaji,really i like ur recipies so much...
    Reply
  • poonam singh on 24 September, 2011 07:16:34 AM
    hello mam thank u so much apki idli recipe k liye, apke bataye anusar maine idli banaye aur itni acchi bani mam, dil khush ho gya, mujhe laga tha ki shayad idli puri tarah se phul nahi payegi, vo to such me bazar jaisi bani.... ghar me b sabko bahut pasand ayi. sabne tareef ki bahut accha laga. thank u once again mam.

    निशा:
    पूनम, मुझे भी बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
    Reply
  • meena on 08 October, 2011 15:49:25 PM
    hello mam kya bina baking soda dale fermentation nahi hota hai.

    निशा: मीना, आप बेकिंग सोडा मत डालिये, दाल चावल के साथ एक छोटी चम्मच मैथी दाना डाल कर भिगो दीजिये,पीसिये और फरमेन्ट होने के लिये रख दीजिये, मिश्रण अच्छा फरमेन्ट हो जायेगा.
    Reply
  • shreya sinha on 30 October, 2011 13:38:55 PM
    maine shahi paneer banaya tha magar jaisa banna chahiye wo waisa nhi bana usme curry ka taste aa raha tha
    bataiye kya kare plz
    i m waiting..

    निशा: श्रेया, अगर आपने काजू की तरी बनाई है और इसी तरीके से बनाई है,तब ये आपको बहुत अच्छी लगनी चाहिये.
    Reply
  • pooja on 06 November, 2011 20:38:33 PM
    idli tithik hai but sambhaer recepie agar aap 1 bar explain kare to bahot acha hoga
    Reply
  • विजय कुमार on 14 November, 2011 16:19:36 PM
    नमस्कार मेम,मेने आपके बताये अनुसार इडली बनाई लेकिन इडली थोड़ी कठोर बन गई मेने बेकिंग सोडा की जगह इनो फ्रूट साल्ट डाला था और मिश्रण दुगुना भी हुवा नहीं जबकी मे मुंबई मे रहता हु जहां पर अभी बहुत गर्मी है तो प्लीज मेम,बताईये मुझसे कहाँ पर गलती हुई है जिससे मे अगली बार ध्यान रखू
    ध्न्यवाद विजय कुमार.

    निशा:
    विजय, पेस्ट को फरमेन्ट करने के लिये, गरम जगह पर रखें, पेस्ट पकोड़े के पेस्ट की तरह गाड़ा रहे, बेकिंग सोडा डालिये, ईनो साल्ट नहीं, सारी चीजें ध्यान में रखते हुये इडली बनाइये आप अच्छी इडली बना सकेंगे.
    Reply
  • dipti on 14 November, 2011 16:55:22 PM
    meri idli's fulti nahi hai aur spongy b nahi hoti hai. pls guide. thanks.

    निशा:
    दीप्ती, दाल चावल का मिश्रण अच्छी तरह फरमेन्ट हो उसके लिये घोल को ज्यादा पतला न करें, मिश्रण अच्छा फरमेन्ट हो तो इडली अच्छी स्पंजी बनेंगी.
    Reply
  • sheetal on 16 November, 2011 13:22:25 PM
    hi nisha ji...kya hum idli aur uttapam banane ke liye chawal aur urad dal ka atta use kr sakte h....plz rply me soon......

    निशा:
    शीतल, चावल के आटे और उरद दाल से इडली या उत्तपम बना सकते हैं.
    Reply
  • POOJA on 06 December, 2011 13:42:30 PM
    NISHA JI HAMARE GHAR PAR APPA PATRA HAI. KYA IDLI USME BANAI JAA SAKTI HAI KYONKI HAMARE GHAR PE IDLI BANANE KA COOKER NAHI HAI. YADI HAAN TAU KAISE KRIPYA BATAYEIN.

    निशा: पूजा, इडली भाप में पकाई जाती है, आप किसी बर्तन में पानी भरे, जिसमें अप्पा मेकर आ जाता हो, स्टैन्ड के ऊपर इडली मिश्रण से भरा अप्पामेकर रखे और ढककर 10-12 मिनिट तक पकने दे, इडली बन जायेंगी.
    Reply
  • balvant singh on 06 December, 2011 17:08:44 PM
    vah kya bat hai resipi ki
    Reply
  • jyoti on 08 December, 2011 12:50:43 PM
    hi nisha ji ...maine idli banai sahi vidhi se ohir bhi wo hard bani plz tell me why again and again its going on...

    निशा:
    अगर मिश्रण अच्छी तरह फर्मेन्ट होता, तो इडली सोफ्ट नहीं बनती है.
    Reply
  • Arti on 15 December, 2011 14:25:10 PM
    hello mam, mere paas 28L convection microwave oven hai. please aap mujhe idli banane ki timing and settings bata dijiye.
    Reply
  • varsha on 30 December, 2011 13:59:57 PM
    ni sha ji i m new to ur site.its really very
    helpful.i m very fond of cooking. ur site help me getting tricks of good cooking.thank you very much.
    Reply
  • nazlee on 05 January, 2012 16:33:16 PM
    pls, microwave men idli banane ka tarika batayen.

    निशा: जल्दी ही कोशिश करूंगी
    Reply
  • amita on 21 January, 2012 21:59:15 PM
    nisha ji u r superb aap bahut acha khana banati bi hai or hame batati bi hai thanks....loving amita garg
    Reply
  • anita on 23 January, 2012 20:25:02 PM
    delicious yumi
    Reply
  • neelam on 21 February, 2012 03:02:26 AM
    meri idli fulti nhi hai kya kia jae

    निशा: नीलम, दाल चावल की इडली का घोल यदि अच्छी तरह फर्मेन्ट नहीं होगा तो इडली नहीं फूलेंगी. इसे फर्मेन्ट होने के लिये गरम जगह पर रखिये.
    Reply
  • Geeta Chawla on 22 February, 2012 09:21:10 AM
    Kya ham Sodde ki jagah Baking Powder use kar sakte he !!!!

    निशा: गीता, बिना बेकिंग सोडा डाले भी मिश्रण को फरमेन्ट किया जा सकता है.
    Reply
  • sweeti on 28 February, 2012 14:39:51 PM
    HI Nishaji'
    you r doing very greatfull job.I love your recipes very much.

    mera que ye he-jab mixture jada ho or 1baar me puri idli na ban sake tab baking pawder ya eno salt ka use kaise karen?kya jitni idli stand me ban sake utne hi mixture me eno salt dalna he.

    stand to bahut size k aate he jaise 12 or 16 tab measurement kaise karen.

    plz jaldi rpl karen mujhe idli banani he becoz i love this reciepe.

    thank u with regard
    sweeti

    निशा: स्वीटी, जी आप सही समझ रही हैं, जितनी इडली एक बार में स्टैन्ड आये उतने ही रवा मिश्रण में ईनो साल्ड डालना है, मिश्रण में दी हुई मात्रा के हिसाब से कम मिश्रण में थोड़ा कम और ज्यादा में थोड़ा ज्यादा ईनोसाल्ट डालेंगी, अच्छी इडली बनेंगी.
    Reply
  • ARTI on 17 March, 2012 14:42:55 PM
    NISHAJI
    MAINE AP KI WEBSIDE PR GULABJAMUN BANANE KI RECIPE SIKHI AUR BANAI BHI SABKO BAHUT PASAND AAYA BAHUT ACCHA BANA THA MAI IDLI KE SATH JO DAHI AUR DAL RAI AUR KARI PATTA KO MILA KR CHAUTNY BANTI HAI WO SIKHNA CHAHATI HOON LEKIN AP KE SIDE PR NAHI DIKHA RAHA H PLZ WO BANANA SIKHAYE
    THANK,U NISHA JI.
    निशा: अवश्य कोशिश करूंगी
    Reply
  • jarnail on 17 April, 2012 05:48:44 AM
    nisha--- soda ya baking powder dalne se idli ka colour thoda sa yelloyish kyon ho jata hai.

    thanks.

    निशा:
    जारनेल, इडली पकने के बाद हल्का कलर तो चेन्ज होता है, ईनो साल्ट डालिये इससे कलर चेन्ज नहीं होता है और इडली ज्यादा स्पंजी भी होती है.
    Reply
  • abc on 22 April, 2012 12:47:44 PM
    haan haan idli theek bani thi .........
    itni acchi bhi nahi thi


    Reply
  • sanju on 22 April, 2012 20:13:11 PM
    agar idli stand na ho to presher cooker me idli kaise bnaen.

    निशा: संजू, इडली बनाने के लिये इडली स्टेन्ड तो चाहिये ही.
    Reply
  • Priya Sheoran on 28 April, 2012 08:53:34 AM
    thanks nisha aunty nd ur soooo sweet aunty.
    Reply
  • mohindar on 13 May, 2012 07:43:16 AM
    Thankyou so much Nisha ,aapne jis dhang se idli banane ka tarika bataya ,sachmuch prashansa ke yogya hai main khud pehale banoongi fir apani beti ko sikhauungi...dhanyavaad!!!
    Reply
  • pooja on 13 May, 2012 11:28:17 AM
    hello nisha ji, mujhe aap ka recipes ko explain karne ka tareeka bahut accha lagta hai, sath hi aap jo troubleshootings yani ki note deti hain to usse bahut sare doubts clear hote hai,
    meri 1.5 years ki beti hai, jo khane bahut mushkil se khati hai, kai bar to wo sara khana thook deti hai,me hamesha tasty aur nutritious banane ki koshish karti hoon, me chahti hoon ki aap kuch recipes batae jo wo man se khae, sath hi usko complete nutrition bhi mile.. Kya idli k liye moong dal ya arhar dal use nahi kar sakte, kyuki urad dal kids k liye digestive nahi hoti???
    Kindly help me, nisha ji, i will be obliged.
    निशा: पूजा, शिशुयों के लिये आहार लेख वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप उसे पढ़ सकती हैं, उससे बच्चों के खाने के वारे में अच्छी जानकारी दी गई है, इडली हैल्दी और पाचक खाना है. बच्चे को थोड़ा थोड़ा खिला सकती हैं.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad