बाजरे की टिक्की (bajra til tikki)
क्या आप बाजरा खाते हैं बाजरे से महेरी, खिचड़ी, भात वगैरह बहुत बनाया जाता था. गरमागरम बाजरे की रोटी के आगे मक्के की रोटी कहां ठहरती थी? लेकिन आज बाजरे का उपयोग बहुत कम हो गया है.
बाजरा-तिल की टिक्की (Bajre til ki Tikki) खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती हैं. इसको बनाने में प्रयोग होने वाली, बाजरे का आटा, गुड़,और तिल सभी चीजें शरीर को गरम रखती है. सर्दियों के दिनों में ही बाजरे का आटा बाजार में मिलता है, ओर सर्दियों के दिनों में ही यह टिक्की बनाई जाती है. आइये आज हम बाजरे की टिक्की (Bajra til ki Tikki) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- बाजरे का आटा - 500 ग्राम
- गुड़ - 150 ग्राम
- तिल - 100 ग्राम
- तेल - तलने के लिये ( 250 ग्राम )
विधि
200 ग्राम पानी गरम करके, गुड़ डाल कर घोल लें. बाजरे का आटा छान लें. तिल और एक टेबिल स्पून तेल मिला दें. गुड़ के पानी की सहायता से आटे को गूथ लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें.
गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालें और आटे को हथेली की सहायता से मसलें. जब आटा मुलायम हो जाता है, तब एक छोटे नीबू के बराबर आटा तोड़कर, लोई बनाते हैं. इस लोई को हथेलियों से दबाकर टिक्की को 2 - 2, 1/2 इंच के व्यास में बढ़ा लीजिये. टिक्की को गरम तेल में डालें. 3-4 टिक्की बनाकर कढ़ाई में डाल दें. टिक्कियों को पलट पलट कर धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलें. टिक्कियां सिक गयीं हैं, इन्हैं प्लेट में निकाल लें. इसी तरह से सारी बाजरे की टिक्की बनाकर तैयार कर लें.
गरमा गरम बाजरे की टिक्की खायें और खिलायें. बाजरे की टिक्कियों को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में भर कर रखे लें. ठंडी बाजरे की टिक्की कभी चाय के साथ या जब भी आपका मन करे खायें.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?