आलू की टिक्की या भल्ले (Aloo Tikki Recipe)
आलू की टिक्की (Aloo Tikki ) विशेषतया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक पसंद किया जाता है. आगरा में इसे आलू भल्ला (Aloo Bhalla) भी कहा जाता है. आप जब भी बाज़ार से गुजरते हैं तो क्या आपको देशी घी के भल्ले बना रहीं ठेलें अपनी ओर खींच नहीं लेतीं? आईये घर पर ही आलू भल्ला (Aloo Tikki Recipe) बनायें
आवश्यक सामग्री
- आलू -------- 500 ग्राम
- ब्रैड -------- 4
- हरी मटर के दाने ------- 100 ग्राम
- धनियाँ पाउडर ------- एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------ 2 या 3
- हरा धनियाँ ------ 50 ग्राम
- नमक ------ स्वादानुसार
- रिफाइन्ड तेल या देशी घी ------ 3 टेबिल स्पुन
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धो कर कुकर में उबलने रख दीजिये.
मटर के दानों को 2 टेबिल स्पून पानी डाल कर उबाल लीजिये. मटर 5 -6 मिनिट में जल्दी ही उबल जाती है. अब मटर से पानी को निकाल दीजिये ठंडा कीजिये और मिक्सी में पीस लीजिये, इसके बाद कढ़ाई मे एक टेबिल स्पून तेल डालिये . तेल गरम हो जाय तब उसमें धनियाँ पाउडर एवं हरी मिर्च डाल दीजिये , इनके भुनने के बाद इसमें पिसी हुयी मटर , नमक और गरम मसाला डाल दीजिये. इसको कलछी की सहायता से मिलाइये और 2-3 मिनिट तक भूनिये. यह टिक्की के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गयी है.
अब आलू ठंडा करके छील लीजिये और तोड़कर नमक मिला लीजिये. ब्रैड को मिक्सी में पीस लीजिये और आलू में मिलाकर आटे की तरह गूंद लीजिय, उन आलुयों से 7 बराबर के टुकड़े तोडिये इसी तरह पिठी के भी 7 बराबर के भागौं में बाँट लीजिये .
अब आलू में भरकर गोल कर लीजिये और हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये.सभी गोले इसी तरह भरकर चपटे कर लीजिये, गैस पर तबा रखिय, गरम कीजिये उस पर एक स्पून तेल डाल दीजिये और सारी टिक्की उस पर रख दीजिये धीमी आग पर सेकिये बचा हुआ तेल टिक्कियों के चारों ओर डाल दीजिये और टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट दीजिये.दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये .जब ये बन जायँ तो प्लेट में निकाल लीजिये.
एक टिक्की एक प्लेट में रखिये उस पर हरी चटनी और मीठी चटनी डालिये और ऊपर से चाट मसाला भी डालिये , गरम गरम खाइये.
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (4 मिले):
आपका क्या कहना है?