Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | मूंग की दाल का करारा (Moong Dal Karara Recipe)

मूंग की दाल का करारा (Moong Dal Karara Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Moong Dal Karara Recipe

मूंग दाल का करारा (Moong Dal Karara) अधिकतर राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र में बनाया जाता है. जब आपके फ्रिज में हरी सब्जियां न हों और कुछ विशेष स्वादिष्ट करी खाने का मन हो तब मूंग दाल का करारा (Moong Dal Karara) बनाकर देखिये. अगर दाल थोड़ी अधिक हो तो ये पकोड़िया चाय के साथ खाइये बहुत ही स्वादिष्ट है ये, तो आइये आज लन्च में बनाये मूंगदाल का करारा.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal karara Recipe
दाल की पकौड़ी बनाने के लिये

  • मूंग की दाल - 150 ग्राम (3/4 कप)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • नमक -स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
  • तेल - पकौड़ी तलने के लिये

तरी के लिये

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हीग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 3-4
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • दही - 300 ग्राम (एक कप)
  • लल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्म च से कम
  • नमक - स्वादानुसार(एक छोटी चम्मच से थोड़ा कम)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)


विधि How to make Moong Dal Karara Recipe
Moong Dal Karara pakorisपकोड़ी बनाइये: Prepare Moong Dal pakoris
मूंग की दाल को साफ कीजिये, धोइये और 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़्कर धो लीजिये, अदरक को धोइये और छीलिये, दाल से अतिरिक्त पानी हटा दीजिये और दाल, हरीमिर्च, अदरक मिलाकर पीस लीजिये (दाल को ज्यादा बारीक मत पीसिये).

इस मिश्रण में कतरा हुआ हरा धनियां और नमक मिलाइये. मिश्रण को खूब फैटिये. पकोड़ी बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ से या चमचे से मिश्रण लेकर गरम तेल में डालिये, तेल में जितने पकोड़ी आ जाय(7-8) पकोड़ी डालिये और पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. करीब एक टेबल स्पून दाल बचाकर, सारी दाल के पकोड़े तल कर तैयार कर लीजिये. हमारी पकोड़ियां बन चुकी है, आइये अब सब्जी के लिये तरी तैयार कर लेते हैं.

तरी बनाइये - Prepare Curry for Moong Dal Karara
डंठल टूटे हरी मिर्च और छिला हुआ अदरक दही के साथ डाल कर मिक्सर से चला लीजिये, मिर्च और अदरक भी दही में पिस कर मिक्स हो जायेंगे, दही का मठा बन जायेगा, इस मठा में 500 ग्राम पानी (2 1/2 कप पानी डाल कर मिला दीजिये). इस मठा से हम सब्जी की तरी बनायेंगे.
 
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,गैस फ्लेंम धीमी ही रखिये, गरम तेल में हींग, जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, चमचे से चलाइये, इस मसाले बची हुई पिसी दाल, तथा 2 टेबल स्पून पानी डाल कर, चमचे से चलाइये और उबाल आने के बाद पानी सूखने तक पका लीजिये, मसाले को चमचे से बीच बीच में चलाते रहिये.

अब इस भुने हुये दाल मसाले में तैयार किया हुआ मठा डालिये और चमचे से चलाते हुये पकाइये. उबाल आने के बाद इस तरी में पहले से तैयार की हुई पकोड़ियां डालिये, फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, मूंग दाल का करारा (Moong Dal Karara)
बन चुका है.

सब्जी को प्याले में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

  • 5 सदस्यों के लिये
  • समय 45 मिनिट

Comments (15 posted):

snehal on 03 July, 2009 10:10:42
avatar
kya hum es recipi ke liye chilkevali moongdal use kar sakate hai?
निशा: स्नेहल, आप छिलका वाली दाल यूज कीजिये,लेकिन भीगने के बाद धो कर इसके छिलके हटा दीजिये.
रवि on 03 July, 2009 11:05:06
avatar
वाह! मुंह में पानी आ गया. आज ही ट्राई किया जाएगा...
premlata on 04 July, 2009 01:44:04
avatar
हम इसे ताज़ी मंगोची कहते हैं।
sonu on 10 July, 2009 07:12:00
avatar
aap bahut acha kaam kar rahi hai. aap ko sabki bahot duaaein milegi.aap ek bahot achi saaf dl insan ho.
bhavana on 14 July, 2009 12:31:19
avatar
wah muh me pani aagya
shikha on 14 July, 2009 04:19:12
avatar
very nice...............yum.....
Neeraj Chaturvedi on 19 July, 2009 04:14:28
avatar
Es ka naam Karara Nahi Krar hi Aaur mire Ghar par banta hi Mai bhi mathura se hu
rachna singh on 21 July, 2009 04:40:59
avatar
Hi all...just wanted to share a cooking tip for this recipe...while the preparation of TARI,when we add curd to the fried dal...this curd doesn't mix well with the dal..so dont get panic...just let it cool n blend in mixer and a smooth paste will be ready...then proceen with you recipe..its really yum...M i right Nisha ji.

निशा: धन्यवाद रचना
rajni raj on 24 July, 2009 02:43:09
avatar
nisha ji app ne mujhe apne pati ko khush karne main bahut help ki hai
thanking you
preeti on 31 August, 2009 02:46:40
avatar
maine aapke sabhi sabjiya aur nashte try ker liya hai.sabhi ahut testy laga. kuch naya bhejiye na plz.mujhe apki website bahut achi lagti hai,kyuki ye hindi me hai aur aapki tarah hamare ghar me bhi onion aur garlic ka use nahi hota .nishaji,ager aap apni hi tarah kisi aur achi hindi website ka naam janti hai to plz. bataiye na. reply soon.
NEELAM on 12 September, 2009 04:40:22
avatar
it sound yumi mein aaj hi banati hun waise mene moong dal bhalle banane keliye banai thi leking bhalle cancel

thanx nisha ji
rajiv agrawal on 19 September, 2009 08:30:36
avatar
हमारे यहाँ (कासगंज मै) इस रेस्सिपी को ताज़ी मंगोडी की सब्जी बोला जाता है
alka on 24 September, 2009 09:47:13
avatar
MAIN APKI SIDE HAFTEY 2, 3 BARI ROJ KHOLTIHU AUR MUJHE ISME BATAYE GAYI VYANJAN BAHUT HI PASAND ATEY HAI MUJHE YEH JO DAAL KARARA HAI DEKH KAR ITNA PASAND AYA TO KHANE MAI AUR MAZA AYEGA
v w. on 30 September, 2009 03:17:06
avatar
can we make moong dal pakoris 2 days ahead and keep it and use it when needed. if yes- then how to preserve the pakoris so that they remain soft.
निशा: आप पकौड़ियां 2 दिन के लिये तो फ्रिज में रखी जा सकती हैं, और अधिक दिन रखने के लिये एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख सकते हैं.
madhuri on 19 October, 2009 09:11:07
avatar
Thanku, Nishaji Mujhe bahut si chije aati nahi thi, app ke receips se maine bahut kuch sikha hai, abhi mujhe baki log receipe puchate hai, thanku.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 350
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.