Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | मटर पनीर (Matar Paneer)

मटर पनीर (Matar Paneer)

image मटर पनीर (Matar Paneer)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • पनीर ———– 250 ग्राम ( यह बाजार में बना हुआ मिलता है और घर में भी आप बना सकते हैं.
  • मटर ———- छिले हुये एक कटोरी
  • टमाटर ———- 2 या 150 ग्राम
  • हरी मिर्च ———- 1 या 2
  • अदरक ———- आधा इंच का टुकड़ा
  • दही ———- आधा छोटी कटोरी
  • क्रीम या घर के दूध की मलाई ——– आधा कटोरी
  • रिफाइन्ड तेल ———– एक बड़ा चम्मच
  • जीरा ———– आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी ———— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ———— एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ———— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ———— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक ————- आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ ————- आधा कटोरी बारीक कटा हुआ

विधि

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी में बारीक पीस लें. अब इसमें दही और क्रीम मिला लीजिये. एक बार मिक्सी को और चला दीजिये यह सब अच्छी तरह मिल जायेगा.

पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर 10-12 सैकिन्ड भूनिये और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये तब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

अब एक छोटा गिलास या 200 ग्राम पानी डाल दीजिये. अब उबाले हुये मटर डाल दीजिये और तरी में उबाल आने के बाद पनीर डाल दीजिये. 1-2 मिनिट उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है.

अब सब्जी में गरम मसाला और आधा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ खाइये.

विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी तरह से डाल कर तैयार कर लें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00