Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | लौकी के कोफ्ते (Lauki Ke Kofte Recipe)

लौकी के कोफ्ते (Lauki Ke Kofte Recipe)

image लौकी के कोफ्ते (Lauki Ke Kofte Recipe)

लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. कुछ लोग लौकी की सब्जी नहीं पसन्द करते, लेकिन कोफ्ते लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) सभी पसन्द करते हैं. आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायेंगे.

आवश्यक सामग्री
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट लग जायेंगे.
कोफ्ते
लौकी ——— 1/2 कि.ग्राम
बेसन ——— 150 ग्राम
हरी मिर्च ——— 2-3 ( बारीक काट लें )
अदरक ——— 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें )
हरा धनियाँ ——— 1 टेबिल स्पून ( कटा हुआ )
नमक ——— स्वादानुसार
तेल ——— तलने के लिये

विधि
लौकी को कद्दूकस कर लें.  एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लें. 5 मिनिट के लिये रख दें. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालें. 4-5 कोप्ता कढ़ाई में एक बार में डाल दें. पलट कर तल लें. ब्राउन होने पर कोफ्ते प्लेट में निकाल लें. सारे कोफ्ते इसी तरह तैयार कर लें. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.

तरी
टमाटर ——— 4 या 300 ग्राम
हरी मिर्च ——— 2-3
अदरक ——— 1 इंच लम्बा टुकड़ा
दही ——— 1 कटोरी
तेल ——— 1 टेबिल स्पून
हींग ——— 1-2 पिंच
जीरा ——— आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर —— 1 छोटी स्पून
गरम मसाला —— एक चोथाई छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर —— एक चोथाई छोटी चम्मच
हरा धनियाँ —— 1 टेबिल स्पून
नमक —— स्वादानुसार

विधि
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. 2-3 बार चला कर भूनें. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को भूनें. जब मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही फैट कर मिला दें और चलाते रहें. उबाल आने पर एक गिलास पानी का मिला दें. तरी को चमचे से चलाते रहें. उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिला दें. अब पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते इस तरी में डाल दें. और 2-3 मिनिट तक उबलने दें. गैस बन्द कर दें. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.

सब्जी (Lauki Kofta Curry) को बाउल में निकाल लें. हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजायें और चपाती, परांठा या नान किसी के साथ खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

nnnn on 17 March, 2008 05:08:12
avatar
i'am reading your recipies and try day by day

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.60