Hara Chana Paneer Curry -हरा चना पनीर मसाला
चने से आप पकवान में हर तरह का खाना बना सकते हैं, नमकीन चीले से लेकर लड्डू मिठाईयां तक. हरे चने होली से पहले पहले बाजार में अधिक दिखाई देते हैं. इनसे बने खाद्य पदार्थ सामान्य चने की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट होते हैं.
मेरा परिवार तो हर शाम को हरे चने में थोड़ा चाट मसाला नीबू, नमक, उबले आलू इत्यादि डाल कर बना स्नेक्स बहुत पसन्द करता है. पिछले दिनों हमने हरे चने की पकौड़ा कड़ी बनायी थी. क्या आपने बनायी थी? हरा चना पनीर मसाला करी (Hara Chana Paneer Curry) भी बहुत लाजबाव होती है. न मानें तो आज इसे बनाकर देखिये.
आवश्यक सामग्री
हरा चना - 200 ग्राम (एक कप)- पनीर - 200 ग्राम (चौकोर काट लीजिये)
- तिल - 2 टेबल स्पून
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2-3
- तेल - 1 - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (छोटा छोटा कतरा हुआ)
विधि
हरे चना साफ करके, साफ पानी से धो लीजिये.
पनीर के चौकोर टुकड़े करके, गुनगुने पानी में नमक डाल कर डुबा कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये इससे पनीर मुलायम हो जाता है. पानी से निकाल कर प्लेट में रखिये. तवे या कढाई में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का ब्राउन होने तक सैलो फ्राई कर लीजिये.
तिल को तवे पर डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये तिल, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और तिल, टमाटर मिर्च का पेस्ट डालिये, चमचे से चलाते हुये मसाले को तब तक भूनिये, जब तक कि मसाला तेल से अलग न होने लगे. मसाले में हरे चने डालकर और थोड़ा (2-3 टेबल स्पून) पानी डाल कर ढक कर धीमी गैस पर पकने रख दीजिये.
चने नरम होने तक पकाइये, चने नरम होने के बाद पनीर के टुकड़े डालकर मिला दीजिये. आवशयकतानुसार पानी नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला कर उबाल आने के बाद सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये. सब्जी में गरम मसाला मिला दीजिये. सा
हरे चना पनीर मसाला सब्जी तैयार है. हरे चना पनीर मसाला सब्जी को प्याले मे निकालिये, ऊपर से कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये. गरमा गरम हरे चने पनीर मसाला की सब्जी चपाती, परांठां नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
इसी तरह हम हरे चने के साथ उबले हुये आलू डाल कर भी चना आलू मसाला सब्जी बना सकते हैं.
अगर आप प्याज लहसुन पसन्द करते है तो टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ 4-5 लहसुन की कली और एक प्याज काट कर मिलाकर पेस्ट बना लीजिये. मसाले को उसी तरह भून कर हरे चना मसाला पनीर या हरे चना आलू बनाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (3 posted):
आपका क्या कहना है?