Dum Aloo Recipe - दम आलू
दम आलू (Dum Aloo) सारे भारत भर में लोकप्रिय है. आईये आज दम आलू (Aloo Dum Recipe) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- छोटे आलू ——- 400 ग्राम या 14
- जीरा ——- एक चोथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——- एक चोथाई छोटी चम्मच
- मिर्च पाउडर ——- एक चोथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला——- एक चोथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर —— एक छोटी चम्मच
- अदरक ——- एक टुकड़ा
- टमाटर ——- 150 ग्राम
- ताजा दही ——– 100 ग्राम
- काजू ——– 50 ग्राम
- हरी मिर्च ——– 2
- हरा धनियाँ ——— 100 ग्राम
- नमक ——– स्वादानुसार
- रिफाइन्ड तेल —— 2 टेबिल स्पून
बनाने की विधि
आलुओं को उबालिये , ठंडा कीजिये और छील लीजिये. साबूत आलुओं में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये कढ़ाई में तेल डालिये और आलुओं को हल्का ब्राउन तल लीजिये. अब आलुओं को प्लेट में निकाल लीजिये. आप चाहें तो आलुओं को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेब में भी भून सकती है.
मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में एक टेबुल चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर ,मिर्च पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट मसाले को भुनिये. जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और चलाते रहिये. उबाल आने के बाद 100 ग्राम पानी डालिये तरी में आलू डाल दीजिये और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. 2-3 मिनिट उबलने दीजिये. अब गैस बन्द कर दीजिये और गरम मसाला डाल दीजिये. आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये.
तैयार दम आलू (Dum Aloo) कटोरे मे निकाल लीजिये. बचे हुये हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये और मेहमानों को परोसिये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (8 मिले):
GReat....
It is driving force for me...main roj dekhti aur khana banati ho...mughe khana banane ka man karta hai website dekhkar
Thanks
How do you type in Hindi? Which Hindi font do you use?
Nisha-आज इन्टरनेट पर अनेकों साफ्टवेयर उपलब्ध है. मैं हिन्दी में कैफेहिन्दी टायपिंग टूल का प्रयोग करती हूं. आप भी इसे उपयोग कर सकते हैं. यह अमूल्य है, यानी कि एकदम मुफ्त. आप इसे http:cafehindi.com/download/utt.zip से डाउनलोड डाउनलोड कर सकते हैं.
I would suggest that you kindly try to introduce the calorific and nutritious value of each recipe ingredients and its compatibility for heart care, diabetic, geriatic and other health requirements with a little bit of historic back ground of each recipe ingradients particularly alloo tomoter arvi,onino,lehsun etc which are not native of India your dum aloorecipe is good but which is the particular geographical area in which it originate d in India and differrent nuances and varieties and variations which make it Punjabi dum aloo,up dum aloo,and any other flavour
I am highly ipressed by your effort in putting up such a wonderful site in hindi
I would also suggest you to give a comparitive edit for pakistani dumaloo and afghan dumaloo if any when we talk of kashmere dumaloo amd I donot talk of Lalloo dumaloo just for a joke
thanks and all the best
but I am unable to download hindicafe inspite of my talk to the orginators in delhi
thanks again and all the best try to have an interactive site like wikipedia on Indian cookery
thanks again
आपका क्या कहना है?