Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | चने का साग (Chane ka Saag Recipe)

चने का साग (Chane ka Saag Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Chane ka Saag

आपने सरसों का साग तो खाया होगा लेकिन क्या चने का साग (Chana ka Saag) खाया है? इन दिनों बाजार में चने की भाजी उपलब्ध हैं. सर्दियों की रात में खाने में चने के साग के साथ गैंहूं मक्का या बाजरे की रोटी का स्वाद सिर्फ खाकर ही जाना जा सकता है.

चने का साग चने के हरे पत्तों से बनाया जाता है. चने के पौधे जब बड़े हो जाते हैं फूल आने से पहले, तब उन पौधों को ऊपर से थोड़ा थोड़ा तोड़ा जाता है और इन तोड़े हुये हरे पत्तों से चने की भाजी बनाई जाती है,और पौधे को को भी लाभ होता है, इस तरह तोड़ने से पौधा और घना हो जाता है ज्यादा फलता है.   

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana ka Saag

  • चने की भाजी - 250 ग्राम
  • मक्का या बाजरे का आटा - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (1 छोटी चम्मच पेस्ट)
  • टमाटर -2
  • तेल या घी - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच


विधि How to make Chana ka saag
चने की भाजी को साफ कीजिये, बड़ी डंडियों को हटा दीजिये, मुलायम पत्तों को सब्जी के लिये तोड़ कर अलग कर लीजिये. पत्त्तों को साफ पानी से 2 बार धो कर थाली में रखिये, और थाली को तिरछा रख कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. इन पत्तों को अब बारीक कतर लीजिये.

हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और बारीक कतर लीजिये. टमाटर भी धोकर बारीक कतर लीजिये.

कतरी हुई भाजी और एक कप पानी भगोने या पतीले में डाल कर गैस फ्लेम पर रखिये, भाजी के मुलायम होने पर, मक्के या बाजरे के आटे को एक कप पानी में घोलिये (गुठले नहीं रहने चाहिये) और भाजी  में डाल कर मिलाइये, सब्जी गाड़ी होने पर पानी और मिलाया जा सकता है, नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिये, सब्जी में उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये. उबाल आने के बाद सब्जी को धीमी गैस फ्लेम पर 8-10 मिनिट पकाइये.

किसी छोटी कढ़ाई में घी या तेल डालकर गरम कीजिये, गरम घी में हींग जीरा डालकर त्ड़का लगाईये, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर मसाले को भूनिये अब टमाटर के नरम होने तक पकाइये और इस मसाले को पकी हुई भाजी में मिला दीजिये.  सब्जी में गरम मसाला डालकर मिलाइये.  

चने की भाजी बन कर तैयार हो गई है, गरमा गरमा चने की भाजी (Chana ka Saag) को मक्का की रोटी या बाजरा की रोटी के साथ परोसिये और खाइये, स्वाद बड़ाने के लिये साथ में गुड़ भी रखिये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट

Comments (5 posted):

RA on 09 January, 2010 07:19:39
avatar
Delicious!This reminded me of childhood.
haseeba on 14 January, 2010 05:57:01
avatar
nisha ji aap kuch mutton aur chiken ki bhi recipe batiye
on 27 January, 2010 02:09:08
avatar
I never tried the saag but I remember eating hare chane (hole) ki taridar sabji. Please share with us, if you have a recipe of it.
Thanks,
Vaish
BEENA SHARMA on 12 March, 2010 03:14:33
avatar
mujhe chane ka saag bahut pasand aaya
neelima thakor on 30 April, 2010 10:23:32
avatar
Aapki web side ki help se me aaj aacha kana bana leti Thanks

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.75
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक