Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe)

बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe)

आप कैसी अरबी पसंद करते हैं? कभी बंगाली अरबी उपयोग करके देखिये. ये सामान्य अरबी में साइज में काफी बड़ी होती है और इनकी सब्जी बड़ी स्वादिष्ट बनती है. आज हम बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe) की सब्जी ही बना रहे हैं.समय : 4 लोगों के लिये. - 25 मिनिट

आवश्यक सामग्री
  • बंगाली अरबी ——— 300 ग्राम
  • टमाटर ——— 2-3
  • हरी मिर्च ——– 2
  • अदरक ——– 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • दही ——– एक छोटी कटोरी
  • तेल ——– 2 टेबिल स्पून
  • हींग ——– 1-2 पिंच
  • अजवायन ——– आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर ——– 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ——- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां ——– एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि

अरबी को छील कर धो लें और गोल गोल आधे सेमी. मोटे टुकड़ों में काट लें.

टमाटर,हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. इस पेस्ट में दही डाल कर एक बार फिर से मिक्सी से फैट लें.

कुकर में तेल डाल कर गरम करें . गरम तेल में, अरबी के 3 - 4 टुकड़े डालें और पलट पलट कर हल्के गुलाबी होने तक तलें. अब इन टुकड़ों को प्लेट में निकाल लें. अरबी के सारे टुकड़े इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लें. ( अरबी के टुकड़ों को तलने में तेल बहुत ही कम लगता है. ) गैस धीमी कर दें. कुकर में यदि अधिक तेल हो तो निकाल कर कम कर लें, अरबी की तरी बनाने के लिये सिर्फ 1 टेबिल स्पून तेल ही चाहिये.

कुकर में गरम तेल में हींग और अजवायन डाल दें. जब अजवायन ब्राउन हो जाय तो हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और मिर्च पाउडर डालें. मसाले को चलायें, और अब टमाटर, दही का पेस्ट डाल कर, मसाले को चमचे से चलाकर जब तक भूनें तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. अब इस मसाले में तली हुई अरबी और नमक डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनें. अब एक छोटा गिलास पानी डालकर कुकर बन्द कर दें. कुकर में एक सीटी आने तक सब्जी को पकायें. गैस बन्द कर दें. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलें. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलादें.  बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe) की सब्जी तैयार है.

बंगाली अरबी की सब्जी को बाउल में निकाल लें. हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजायें और परांठे,  नान या चपाती के साथ खायें.

Comments (1 posted):

sharda on 23 July, 2009 04:18:51
avatar
mujhe aapse paneer kaise banta hai janna hai please mujhe bataye, aapki resepies bhut hi acc-hchi hai mujhe bhut help milta hai
निशा: शारदा, पनीर कैसे बनता है ये तो पहले से दिया हुआ है.विविध कालम में जाकर देख लीजिये.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.40
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक