दही की अरबी (Arbi Dahi Rasa)
क्या आपने दही की अरबी (Arbi dahi ka rasa) का रसा बनाया है? नहीं तो आइये आज शाम, परांठों के साथ खाने के लिये दही की अरबी बनायें. ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
आवश्यक सामग्री
- अरबी - 250 ग्राम
- दही - 150 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- तेल - 1 टेबिल स्पून
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतरी हुई)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (तीन चौथाई छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि
अरबी को धो कर उबाल लीजिये. ठंडी कीजिये, छीलिये, और आधा इंच मोटे, गोल टुकड़े काट लीजिये.
दही को मथ लीजिये. दही और अरबी को एक बर्तन में डाल कर, एक गिलास (300 ग्राम) पानी मिलाइये. इस मिश्रण को, तेज गैस पर रखिये, और चमचे से चलाते हुये, तब तक पकाइये जब तक कि सब्जी में उबाल न आ जाय. उबाल आने पर, आप सब्जी को चलाना बन्द कर दीजिये, और सब्जी में नमक डाल दीजिये. सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डालकर, गरम कीजिये. गरम तेल में अजवायन डालिये. अजवायन तड़कने के बाद, गैस धीमी कीजिये. हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, आधा मिनिट तक भूनिये (मसाले का कलर काला नहीं होना चाहिये). इस मसाले को सब्जी में डाल कर मिला दीजिये. आपकी दही की अरबी तैयार है.
दही की अरबी की सब्जी को बाउल में निकालिये. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम परांठों के साथ, दही की अरबी की सब्जी परोसिये और खाइये.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (2 मिले):
निशा: अन्शु जी, पहले हम भी आपके तरीके से ही बनाते थे लेकिन बाद में एक सुझाव पर हमने इस तरीके को बदल दिया.
आपका क्या कहना है?