Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | आलू बड़ी की सब्जी (Aloo Badi Curry Recipe)

आलू बड़ी की सब्जी (Aloo Badi Curry Recipe)

image Aloo Mungodi Recipe

बडिंया उरद दाल या मूंग की दाल (Urad Moong Dal ki Mangodi) की होती हैं. कभी कभी आप पाते है कि आपके फ्रिज में आलू के अतिरिक्त कोई सब्जी नहीं बची तो आप आलू बडियां रसेदार (Aloo Mangodi Receipe) बना सकते हैं. प्रस्तुत हैं आलू बड़ी की सब्जी

आवश्यक सामग्री

  • आलू -------- 250 ग्राम
  • दाल की बड़ी -------- 50 ग्राम
  • टमाटर -------- 2-3
  • हरी मिर्च ------- 2-3
  • अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल ------- 2 टेबिल स्पून
  • हींग ------- 1-2 पिंच
  • जीरा ------- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ------- एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ------- आधा छोटी चम्मच
  • नमक ------- स्वादानुसार
  • गरम मसाला -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ -------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि

टमाटर
, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

 

aloo_badi2_332462723.jpgकढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. बड़ियों को तेल में डाल कर चमचे से चलाकर भून लें. ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें. ठंडा होने पर एक बड़ी के 3-4 टुकडे हों. सारी बड़ियाँ तोड़ लें.

आलूओं को छील कर धो लें और काट लें.

कूकर में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें. 2-3 बार चमचे से चला कर भुनें और अब टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि उसके ऊपर तेल तैरने लगे. अब इस मसाले में भूनी हुई बड़ी और आलू डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. एक छोटा गिलास पानी का डाल दें. नमक डाल दें और कुकर बन्द कर दें. एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट तक पकायें. कूकर का प्रेसर खतम होने के बाद खोलें और गरम मसाला डाल दें. बड़ी आलू की सब्जी तैयार है.

सब्जी को बाउल में निकाल लें. हरा धनियाँ ऊपर से डाल कर सजाइये. चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.


समय 20 मिनिट

चार लोगों के लिये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00