Home | सब्जियां | सब्जी-भरवां | बेसन की भरवां मिर्च (Stuffed Mirch)

बेसन की भरवां मिर्च (Stuffed Mirch)

image बेसन की भरवां मिर्च-Stuffed Mirch

क्या आपका कभी कभी तीखा खाने का मन करता है? भरवां मिर्ची का साथ आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. आईये आज हम बेसन की भरवां मिर्च बनायें. बेसन की भरवां मिर्च, एक हफ्ते तक, फ्रिज में रख कर खाई जा सकती हैं.

आवश्यक सामग्री

  • मिर्च ---------- 125 ग्राम
  • बेसन ---------- 1 टेबिल स्पून
  • तेल ---------- 2 टेबिल स्पून
  • हींग ---------- 2 पिंच
  • जीरा ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर --------- 2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक --------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )

विधि
मिर्चों को धो कर डंठल तोड़ लें. मिर्च को लम्बाई में एक साइड से काट लें और दूसरी ओर जुड़ी रहें.

stuffed_besan_mirch2_156734384.jpgकढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करें. हींग, जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर और बेसन डाल कर धीमी गैस पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें. अब धनियां पाउडर डालकर 2 मिनिट तक मसाले को भूनें. गैस बन्द करदें, मसाले में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलायें. मिर्च में भरने के लिये मसाला तैयार है.

कटी हुई मिर्चों में मसाला भर लें.

कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाल कर गरम करें. मसाले भरी मिर्चें तेल में लगा कर रखें और ढक दें. 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकायें. ढक्कन खोलें, बीच में रखी हुई मिर्चें जल्दी सिक जाती हैं. उन्है चिमटे की सहायता से पलट कर सेकें, और निकाल कर प्लेट में रख लें. बची हुई मिर्चों को बीच में कर दें, अलट पलट कर सेकें और प्लेट में निकाल कर रख लें ( मिर्चों को भूरी होने तक सेंके ). लीजिये आपकी बेसन की भरवां मिर्च तैयार हैं. अब आप गरम गरम खाने के साथ तीखी मसाले दार मिर्च सभी को खिलाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

anjali Samant on 13 December, 2007 01:33:08
avatar
I like this receipe
manu on 05 March, 2008 06:42:47
avatar
bahut achha laga yeh recipe dekh kar.pichhle 1 ghante se yaehi site khol kar recipes par rahi hoon.
keep up the good work
neelam on 18 July, 2008 05:28:26
avatar
hallo nisha ji, very tasty recepie en amazing is without onionn garlic...why dont u mak one more extra column so that other people cn also share their recepies...if u like
regards

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.83