भरवां टमाटर - Stuffed Tomato Recipe, Bharwan Tamatar, Stuffed Paneer Tomato Recipe
भरवां सब्जियों का स्वाद कुछ तो कुछ अलग ही होता हैं. जब कभी भी आपका किसी भरवां विशेष बनाने के लिये मन करे तो भरवां टमाटर बनाकर देखिये. ये बड़े स्वादिष्ट बनते हैं.
आवश्यक सामग्री (ingredients for stuffed Tomato)
- टमाटर - 8 -10(मीडियम आकार के)
- पनीर - 100 ग्राम
- आलू - 2 उबले हुये (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काजू - 10 -12 (एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किसमिस - 15 - 20 (डंठल तोड़कर, धो लीजिये)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
विधि

टमाटर को धोइये और ऊपर की तरफ से चाकू से चार कट लगाते हुये एक कैप की तरह उसे हटा लीजिये, इस कैप को प्लेट में रखिये, टमाटर के अन्दर से चाकू की सहायता से पल्प निकाल दीजिये, पल्प निकले हुये टमाटर को उसकी कैप के साथ रख दीजिये. सारे टमाटर इसी तरह से पल्प निकाल कर उनकी कैप के साथ रख दीजिये. टमाटर के पल्प को एक प्लेट में ही रहने दीजिये.
यदि आप आलू का प्रयोग कर रहे हैं,तब आलू उबाल लीजिये, छीलिये और मैस कर लीजिये, पनीर कद्दूकस कर लीजिये, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और एक टेबल स्पून हरा धनियां मिला दीजिये. काजू और किसमिस भी मिला दीजिये.
कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा डाल कर ब्राउन कीजिये, हरी मिर्च, अदरक और वो पल्प भी डाल दीजिये, पल्प गाढ़ा होने पर, पनीर आलू और मसाले जो अभी मिलायें हैं, इसमें डाल कर मिला लीजिये. टमाटर में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
खोखले किये गये टमाटर में पिठ्ठी भर दीजिये और उसी टमाटर की कैप से बन्द करके प्लेट में लगा कर रख दीजिये. ये टमाटर आप निम्न तरीकों से पका सकते हैं.
भारी तले वाली कढ़ाई में
भारी तले वाली कढ़ाई मेंटमाटर लगाकर, एक चौथाई चम्मच नमक और एक टेबिल स्पून तेल टमाटरों के ऊपर डाल दीजिये, और ढक कर, धीमी आग पर पकाइये, 3-4 मिनिट बाद सावधानी से चिमटे की सहायता से पलटिये, नरम होने तक पका लीजिये, आपके भरवां टमाटर बन चुके हैं.
माइक्रोवेव में:
कांच के प्याले में टमाटरों को लगाइये, टमाटरों के ऊपर एक टेबिल स्पून तेल और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक मिलाकर फैला दीजिये, प्याले को ढक दीजिये, 5 मिनिट के लिये माइक्रोवेव सैट कर दीजिये, 5 मिनिट बाद टमाटरों को देखिये, अगर वे नरम नहीं हुये हैं तब और 2-3मिनिट के और लिये पकाइये. अब तो टमाटर नरम हो गये हैं. यानी कि भरवां टमाटर बन चुके हैं.
ओवन में:
ट्रे को तेल लगाकर चिकना कीजिये. ओवन को 350 पर सैट कीजिये और गर्म होने दीजिये. गर्म होने पर भरे हुये टमाटर ट्रे में लगाइये, ऊपर से एक टेबिल स्पून तेल और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक मिला कर प्रत्येक टमाटर पर थोड़ा थोड़ा डाल दीजिये. टमाटर नरम होने तक (लगभग 6 मिनट तक) बेक कीजिये. टमाटर पकने के बाद थोड़ा रस छोड़ देते हैं, इस रस को प्रत्येक टमाटर के साथ डालकर परसा जा सकता है.
लीजिये भरवां टमाटर की सब्जी तैयार हो गई है, सब्जी को सावधानी से प्याले में निकाल कर रखिये, हरे धनिये और कद्दूकस किये हुये पनीर से सजाइये, और परांठा या नान, चपाती किसी के साथ भी परोसिये एवं खाइये.
चार सद्स्यों के लिये, समय 40 मिनिट
अन्य भरवां सब्जियां
- Stuffed Brinjal Fry भरवां बैगन
- Stuffed Shimla Mirch भरवां शिमला मिर्च
- भरवां करेले - stuffed karela
- बेसन की भरवां मिर्च - Stuffed Mirch
- भरवां तोरई - Stuffed Torai Recipe
- भरवां टिन्डे - Bharwa Tinda
- भरवां भिन्डी - Stuffed Bhindi Recipe
- भरवां आलू - Stuffed Potato, Bharwan Aloo
- भरवां परवल - Stuffed Parwal Recipe
Rate this article
नवीनतम - Latest
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
1
Displaying
1 - 25
of
351
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (13 posted):
आभार इस रेसिपि के लिए.
please mujhe bataye
Thanks
निशा: इसके लिये बेन्गलोरी टमाटर ही अच्छे हैं.
यूं तो मैं एक 62 साल का एक यंग मेन हूं, आपकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि आपने हिन्दी भाषा मे ये सारी रेसीपी लिखी है, आप बधयी की पात्र है।
मैं अपने बच्चों को आपकी सहायता से फ़्री समय में स्वादिष्ट खाना खिलाता हू
विनोद
आपका क्या कहना है?