Stuffed Brinjal Fry भरवां बैगन
भरवां सब्जियां तो स्वाद में लाजबाब होती हीं है. बैगन जो लोग नहीं खाते वह भी भरवां बैंगन (Stuffed Brinjals) बड़े चाव से खाते हैं.
इसे कई तरह से बनाया जाता है. कुछ तरीकों में भरवां बैंगन (STUFFED BENGAN) के अन्दर मूंगफली भरकर भी बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे निम्न प्रकार से बनाया जाता है. आइये आज हम भरवां बैगन (Stuffed Eggplant Fry) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- बैगन - 250 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- हींग - एक पिंच
- जीरा एक चौथाई छोटी चम्मच
- आलू - 2 (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच (कतरा हुआ)
विधि
आलू छील कर पानी में डाल कर रख लीजिये. बैगन को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये. एक प्लेट में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च और अदरक सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.
बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 2 कट इस तरह लगाइये कि निचला भाग जुड़ा रहे. मसाला चम्मच की सहायता से कटे हुये बैगन में भर लीजिये.
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, बैगन एक एक करके तेल में लगा दीजिये. ढककर धीमी गैस पर 8-10 मिनिट पकने दीजिये.
अगर आप बैगन में आलू डाल रहे हैं, तो आलू को काट लीजिये. जीरा भुनने के बाद आलू और थोड़ा सा नमक (स्वादानुसार) कढ़ाई में डालिये. 3-4 मिनिट तक आलूओं को चमचे से चला कर भूनिये. चमचे की सहायता से आलू को किनारे से लगा दें और मसाले भरे बैगन बैगन एक एक करके बीच में लगा दीजिये.
सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 8-10 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी को खोलें और चिमटे की सहायता से बैगन को पलट दीजिये. सब्जी को ढकिये और फिर से 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. अब सब्जी को खोलिये और देखिये कि यदि बीच में रखे बैगन सिक गये हैं, तो उन्हैं किनारे से कर दीजिये, और किनारे रखे हुये बैगन कढ़ाई के बीच में लगा दीजिये. ढककर सब्जी को 4-5 मिनिट पकने दीजिये. सब्जी को खोलिये और देखिये, बैगन और आलू पक गये हैं. भरवां बैगन तैयार हैं.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. हरा धनियां डाल कर सजाइये. भरवां बैगन, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये
AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
Rate this article
नवीनतम - Latest
- ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)
- करी पत्ता पाउडर - Recipe Curry Powder
- Sweet Fara - Sweet Pittha Recipe - मीठा फरा
- Fried Poha Namkeen - Poha Chivda Namkeen - Rice Flaks Namkeen
- फरा - Fara Recipe - Gojha Recipe - Pitha Recipe
- दलिया की बर्फी - Dalia Burfi - Broken Wheat Burfi Recipe
- कसूंदी - Mango Mustard Kasundi Recipe - Mango Mustard Sauce
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- बिना अंडे का केक - Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Cake Recipe
- आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)
- परवल का अचार - Parval Pickle - Parval Achar Recipe
- उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal badi - Masala Urad Dal Vadi Recipe)
- साबुत लसोड़े का अचार - Gunda Pickle - Glutinous Fruit Pickle
1
Displaying
1 - 25
of
401
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (16 posted):
Thank you nisha ji
निशा: रीमा, भरवां सब्जी पहले नहीं उबाली जाती, ये थोड़े ज्यादा तेल में धीमी गैस पर बनाई जाती हैं.
bharvan baingan ki receipe dekh kar hi maja aa gaya. kya ismein baingan dalne se pahley ek tamatar (tomato), pieces karkey dal saktey hain, swad mein change
to naheen aa jayega.
Asha
निशा: आशा, आपको टमाटर का स्वाद बहुत ज्यादा पसन्द है तो डाला जा सकता है, हमने भरवां बैगन में अमचूर खट्टा करने के लिये डाला हैं.
आपका क्या कहना है?