भरवां टिन्डे (Bharwa Tinda)
आप टिन्डे की सब्ज़ी अनेकों तरह से बन सकती है. भरवां टिन्डे (Bharwa Tinde) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें बनाना बिलकुल आसान है. हम देखते हैं भरवां टिन्डे बनाकर. चार लोगों के लिये. बनाने में 20 - 25 मिनिट लग जायेंगे.
आवश्यक सामग्री
- छोटे छोटे टिन्डे ——— 300 ग्राम या 7-8
- तेल ——— 2 टेबिल स्पून
- हींग ——— 1 पिन्च
- हल्दी ——— आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——— आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर ——— एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ——— 2 ( बारीक कतरी हुई )
- नमक ——— स्वादानुसार या आधा छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ ———- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि
टिन्डों को छील कर धो लीजिये. अब टिन्डों को ऊपर की ओर से + के आकार में कट लगाइये लेकिन टिन्डे का निचला हिस्सा जुड़ा रहे.
एक बाउल में सारे मसाले दी गई मात्रा में निकाल कर मिला लें. मसाले को टिन्डों के बराबर भागों में बाँट लें. कट लगाये हुये टिन्डों में एक एक करके मसाला भरें. सारे टिन्डे भर कर प्लेट में रख लें .
कढ़ाई में तेल गरम करें और मसाले भरे टिन्डे एक एक करके उसमें लगादें. धीमी आग पर ढक कर 5-6 मिनिट के लिये रखे. अब ढक्कन खोल कर टिन्डों को एक एक करके पलट दें. 5-6 मिनिट के लिये दुबारा ढककर पकायें. ढक्कन खोलकर देखें कि यदि कोई टिन्डा आपको कम पका हुआ लगता है तो उसे कढ़ाई के बीच में कर दें और बीच बालों टिन्डों को किनारे की तरफ कर दें. इस तरह टिन्डों को पलट कर 2 -3 मिनिट और पकायें. भरवां टिन्डे बनकर तैयार हो गये हैं.
टिन्डों को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. भरवां टिन्डे पराठे , चपाती, नान किसी के भी साथ खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
- पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal
- रगड़ा पेटिस (Ragda Petis)
- कड़ाई पनीर (Kadhai Paneer Receipe)
- आम का छुन्दा - Mango Chhunda
- करोंदे का अचार- Karonde ka Achar
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?