Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | सेंगरी- आलू (Mooli ki phali and Aloo Recipe)

सेंगरी- आलू (Mooli ki phali and Aloo Recipe)

image Mooli ki phali and Aloo Recipe

सेंगरी यानी मूली की फली. इसका स्वाद थोड़ा चरपरापन लिये हुये अन्य फलियों से अलग होता है और इसे विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है.आईये आज सेंगरी आलू (Mooli ki phali and Aloo Recipe) की सूखी सब्जी बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • सैंगरी - 250 ग्राम
  • आलू - 2-3 ( मिडियम साइज )
  • तेल - 1 1/2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक काट लें )
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून

sengari2_441450995.jpgविधि
सैंगरी की दोंनो ओर से डंठल काट लें, आलू को छील लें.  दोंनो को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें.  अब आलू को एक आलू के 6-8 टुकड़ों में काट लें और सैंगरी को बारीक काट लें.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें और चमचे से चला दें.  अब आलू, सैंगरी नमक और लाल मिर्च डाल दें.  चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक सब्जी को भूनें. 

2 टेबिल स्पून पानी डाल कर, धीमी गैस पर 9-10 मिनिट ढककर पकायें.  सब्जी को खोल कर आलू तो तोड़कर देखें, अगर आलू नरम नहीं हुये हैं तो सब्जी को चमचे से चलायें, अगर सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तब एक टेबिल स्पून पानी डाल कर, धीमी गैस पर, 5-6 मिनिट और पकायें.

 अब आप सब्जी देखेंगे कि आपकी सब्जी पक गयी है.  सब्जी में अमचूर पाउडर और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.  आपकी सैंगरी आलू की सब्जी तैयार है.

सैंगरी आलू की सब्जी को बाउल में निकाल लें.  गरमा गरम सब्जी, पराठे, चपाती या नान किसी के साथ परोसें और खायें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00