Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable Fry)

मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable Fry)

image Mixed Vegetable Fry

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनयें.

 

आवश्यक सामग्री

  • हरी मटर के दाने - 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
  • बीन्स - 100 ग्राम
  • गोभी - 100 ग्राम
  • गाजर - 1 मीडियम आकार की
  • शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
  • पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
  • टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून

विधि
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये.  पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये. 

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल में हींग और जीरा डालिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये.  अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.

भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये.  एक टेबिल स्पून पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.

सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है.  अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये, और पानी की आवश्यकता है, तो एक टेबिल स्पून पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.

अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं.  सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये.  आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.

मिक्स वेज सब्जी को बाउल में निकालिये.  हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये.  गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.

नोट: अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब सब्जी में हींग डालने की आवश्यकता नहीं है. एक प्याज और 4-5 लहसुन के क्लोव कतर कर, टमाटर के साथ पीस लीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर प्याज का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

एस के जैन on 23 July, 2008 01:21:05
avatar
भरवँ करेले की सब्जी बहुत अच्छी बनी। इसमे एक छोटा चम्मच चीनी डाले तो और अच्छी (खट्टी मीठी)बनती है। आपकी वेबसाइट बहुत लाभप्रद है। मै तो यह कहूँगा कि तरला दलाल व संजीव कपूर की वेब साइट से बेहतर है।
एस के जैन on 31 July, 2008 05:09:53
avatar
मिक्स सब्जी बहुत अच्छी बनी। घर मे सभी को बहुत पसंद आई। मै एसे 5 स्टार दूँगा।
rajni on 06 September, 2008 02:16:16
avatar
ur website was really beneficial to me. My mother went to village and i got all rasoi tips from ur website. thank u so much

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.00