Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)

मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Matar Jhol Recipe

सर्दियों की शाम और मटर के झोल के साथ आलू के परांठे बनायें तो इस लाजबाब खाने को तो आप बिना भूख में भी खाये बिना नहीं रह पायेंगे. तो आइये आज शाम के खाने के लिये मटर का झोल बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Jhol
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • टमाटर - 4 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2 -3
  • अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी - 2 1/2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच (बहुत ही कम,यदि आप चाहें)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Matar Jhol

हरी मटर के दाने साफ पानी से धो लीजिये.

टमाटर धोइये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च धोइये और डंठल तोड़ लीजिये, अदरक छीलिये और धोकर बड़े टुकड़े कर लीजिये, इन सब को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में 1 1/2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डाल कर तड़्काइये, अब मटर के दाने डालिये और 2 मिनिट तक भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल कर तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे.

भुने मसाले में 1 लीटर (5 कप) पानी, नमक और लाल मिर्च डालिये. झोल में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिलाइये. लीजिये मटर का झोल तैयार है.

मटर के झोल को प्याले में निकालिये और एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये.  गरमा गरम मटर का झोल आलू को परांठे, मिस्से परांठे, पचाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.  आप इस घोल को सूप की तरह भी पी सकते हैं.

  • चार - सदस्यों के लिये
  • समय - 20 मिनिट

Comments (8 posted):

समीर लाल on 20 January, 2010 04:28:27
avatar
क्या कहें ललचाने के सिवाय..सब डॉक्टर ने बंद करवा दिया है...:(
arvind mishra on 20 January, 2010 04:31:43
avatar
अरे लाजवाब -इधर यूं पी के पूर्वांचल में इसे ही निमोना ही कहते हैं
suman sharma on 20 January, 2010 07:15:35
avatar
i like your recipes very-2 much...........
Ranjana on 21 January, 2010 01:08:24
avatar
Waah...munh me paani aa gaya...aabhar..
himani on 22 January, 2010 06:23:01
avatar
bahut hi acchi recipe aur idea hai ...yeh nimona to nahi hai i think...nimona mein to matar ko pees kar dalte hain aur us mein pani ka ratio bhi kaam rahta hai ,,yeh to kind of soup hai na nishaji..am i right????if not please please correct me...
POOJA on 23 January, 2010 05:22:19
avatar
AAP MUJHE DOSA KE SAATH PAROSE JANE WALI MITHI CHATNI KE BAARE ME BATAYE
amrita maurya on 06 February, 2010 07:49:23
avatar
very nice recipe
Shashi Bansal on 17 February, 2010 01:56:52
avatar
Very nice. Nutrella (granules)can be added to make more nutrient.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.40
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.