मसालेदार अरबी (masaledar arbi)

मसालेदार अरबी (masaledar arbi) पूरी या पराठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती हैं. इन्हें आप सप्ताहांत में या विशेष अवसरों पर बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masaledar Arbi
- अरबी - 250 ग्राम
- तेल — एक टेबिल स्पून
- अजबाइन — आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च — 2, कटी हुई
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून कटा हुआ
बनाने की विधि - How to make Masaledar Arbi
सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबलने रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, 2 मिनिट तक धीमी गैस पर अरबी को पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये अरबी उबल गई हैं.
कुकर का प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये और अरबी निकाल कर ठंडा होने दीजिये, उबाली हुई अरबी छील कर, लम्बाई से दो टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
कढाई आग पर रखिये और तेल डाल दीजिये. तेल गरम होने पर अजबाइन और हींग डाल दीजिये. अजबाइन कड़कडा़हट के साथ ब्राउन हो जायेगी इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालिये, इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और अब इसमें कटी हुई अरबी डाल कर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला डालिये और धीरे धीरे मिला दीजिये. धीमी गैस पर अरबी को सिकने दीजिये. हर 2 मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें. थोडी़ देर में ही आप देखेंगे कि अरबियाँ कलर में ब्राउन हो गयी है और कुरकुरी हो गई हैं, अरबी में कतरा हुआ हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
मसालेदार अरबी (arbi masaledar) को प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ा और हरा धनियाँ डालकर सजाइये. स्वादिष्ट मसालेदार अरबी परांठे, पूरी या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
साबधानियां: अरबी को ज्यादा न उबलने दें अरबी मैस होने लगती हैं और अरबी का भुर्ता बन जायेगा.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
plz comment.......waiting for your reply
निशा: नींमा जी, आप इस सब्जी में टमाटर के बजाय नीबू का प्रयोग कीजिये.
I am working toe can i boil arbi in night and keep boil arbi in freeze and next morning i want to cook it. Kharab toe nahi hogi ?
निशा: ज्योतिजी, ये अरबी बिलकुल भी खराब नहीं होंगी.
निशा: वन्दना आप प्याज तो किसी भी सब्जी मेँ डाल सकती है. कितनी सब्जियों में मैं नीचे लिखती हूं कि आप प्याज डाल कर सब्जी इस तरह बना लीजिये.
निशा: पूनम, मेरी कोई बुक नहीं है, यही वेवसाइट है जिससे आप रैसिपी देख सकती हैं.
thank u si very much mam
निशा: सहल, अरबी को इंगलिश में colocasia कहा जाता है.
Thanks a lot and regards.
निशा: बिन्नी, धन्यवाद.