अरबी का भरता (Arbi ka bharata)
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arbi ka bharata
- मध्यम साइज की अरबी आधा किलो
मसाले - काली मिर्च आधा छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची आधा छोटी चम्मच
- दाल चीनी आधा छोटी चम्मच
- अजवायन आधा छोटी चम्मच
- हींग
- सफेद जीरा आधा चुटकी
- काला जीरा आधा चुटकी
- हरा धनिया 150 ग्राम
- अदरक 100 ग्राम
- एक नींबू
प्रथम चरण
अरबी को अच्छी तरह से पानी से धो कर साफ लर लें और इसे उबाल लें. जब ये उबल कर नरम हो जायें तो उतार कर छील लें.
दूसरा चरण
धनिया और अदरक को छोड़कर सभी मसाले फ्रायंग पान में थोड़ा सा देशी घी डाल कर भून डालें. जब ये मसाले भुन जायें तो इन्हें मिक्सी में पीस लें.
तीसरा चरण
धनिया और अदरक को महीन महीन कतर लें.
चौथा चरण
एक बरतन में अरबी को अन्दाज से नमक मिलाकर इतना मसल लें कि इनमें कैसी भी गांठें न रहने पायें. जब ये अच्छी तरह से मसल जायें तो ऊपर से पिसा मसाला एवं एक नीबू निचोड़ दें
पांचवा चरण
इस मिश्रण को एक बाउल में अदरक धनिया से सजाकर खाने के लिये पेश करें.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 3:
my age is 14years
& my mamma your recipe see in everyday
good night
anti yourlovingly
-----------
निशा: कोमल मैं इसमें फोटो डाल दूंगी.
निशा: जी ललिता, अवश्य.