Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )

अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )

Font size: Decrease font Enlarge font
image Arbi ke patte

अभी बाजार में अरबी के पत्ते मिल रहे हैं, और इन पत्तों की सब्जी (Arbi Patra fry ) बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. अरबी के पत्तों की सब्जी ( Arvi ke patte ) को आप सब्जी की तरह परांठे या चपाती के साथ खायें या फिर नमकीन की तरह एसे ही नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खायें बहुत ही अच्छी लगती हैं. आइये आज हम अरबी के पत्ते की सब्जी बनायें.

 

 

आवश्यक सामग्री

  • अरबी के पत्ते (colocasia leaves) -  250 ग्राम (12-15 पत्ते)

arbi_ke_patte_564267208.jpgबेसन पेस्ट बनाने के लिये

  • बेसन  - 125 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार (एक तिहाई छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच

सब्जी फ्राई करने के लिये

  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग -1- 2 पिंच
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • राई  - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक  - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हूआ)
  • धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 2 पिंच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि
अरबी के नरम पत्ते लेकर, उनके डंठल तोड़ लीजिये और साफ पानी से धोकर एक एक करके प्लेट या चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. (पत्ते धोते समय टूटने नहीं चाहिये)

बेसन को किसी बर्तन में छानिये और पानी डाल कर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिये, बेसन के इस पेस्ट में नमक, लाल मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये.

अरबी के पत्ते को सीधी सतह को ऊपर करते हुये प्लेट पर रखिये और पतली परत बेसन की उस पर लगाइये, तथा पत्ते को रोल करते हुये चित्र में दिखाये गये जैसा मोड़ लीजिये.  सारे पत्ते इसी तरह बेसन लगाकर, मोड़ कर तैयार कर लीजिये.

अब इन पत्तो को भाप में 15 मिनिट तक पकाइये (भाप में पकाने के लिये कुकर के सेपरेटर मे रख कर पका लीजिये, या किसी बर्तन में 500 ग्राम पानी भर कर, कोई जाली स्टैन्ड रख दीजिये और बेसन लगे हुये अरबी के पत्ते चलनी में रखिये, चलनी इस स्टैन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ढक कर पत्तों को पकाइये).

ढक्कन खोलिये, पत्तों को ठंडा कीजिये, और अब इन पत्तों को 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग, अजवायन, जीरा और राई डालिये, जब जीरा, राई कड़कने लगे तब हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल कर चमचे से मसाले को मिलाकर हल्का ब्राउन भून लीजिये.

अब इस मसाले में कटे हुये अरबी के पत्ते डालकर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक भूनिये. सब्जी में कतरा हुआ हरा धनियां भी मिला दीजिये. लीजिये अरबी के पत्ते की सब्जी तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती या परांठे किसी के साथ परोसिये और खाइये,  बची हुई सब्जी शाम को हल्की भूख में स्नैक्स की तरह खाइये.

Comments (6 posted):

Sweta on 01 July, 2008 10:16:45
avatar
Just superb!
annapurna on 02 July, 2008 01:59:35
avatar
हम इसे पत्तलवेली कहते है। हम आम के मौसम में बेसन के घोल की जगह आम का रस लेते है और उसमें सूखे मेवे डालते है।
समीर लाल on 02 July, 2008 08:38:33
avatar
हमारे यहाँ इसे रिकवच कहा जाता है और मेरा प्रिय व्यंजन है. आभार.
neeelam van kessel on 02 August, 2008 07:34:11
avatar
hallo nisha ji,
mene ye recepie banai.. en it came very yumi... thanx to you many times
Himanshu on 12 February, 2009 07:41:16
avatar
meri sabse pasandida cheezon mein se ek hai ye. Dhanyawaad is recipe ke liye.
Amisha on 20 March, 2009 02:17:17
avatar
i had this dish in my childhood and simply loved it to find on ur blog. thankssssssss a ton for the lovely recipe in such a lovely hindi.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

: नई थीम
आपको यह नई थीम कैसी लगी?

ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट

-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता! -2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें

यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह

संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति

आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण

Rate this article
4.33
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 305