Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | Aloo Gajar Sabji Alu Gajar Sabzi गाजर आलू की सब्जी

Aloo Gajar Sabji Alu Gajar Sabzi गाजर आलू की सब्जी

Font size: Decrease font Enlarge font
image गाजर आलू की सब्जी (Aloo Gajar Sabzi)

आलू की सब्जी तो आपके रोजाना खाने का हिस्सा होगी ही. लेकिन क्या आपने गाजर आलू की सब्ज़ी बनाई है? आज हम गाजर आलू की सब्ज़ी (Aloo Gajar Sabji ) बनायें

आवश्यक सामग्री

  • गाजर - 250 ग्राम
  • आलू - 250 ग्राम
  • तेल - एक टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (कतरी हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ या अदरक का पेस्ट)
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि
alu_gajar_2_132897740.jpg
गाजर और आलू को छील कर, धोकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये, अब कटे हुये गाजर, आलू, लाल मिर्च और नमक डाल कर 2 मिनिट तक सब्जी को भूनिये.

सब्जी में 2 टेबल स्पून पानी डालिये. सब्जी को ढककर 7-8 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से सब्जी को चलाइये और देखिये कि आलू नरम हो गये हैं कि नहीं. यदि आलू नरम नहीं हुये हैं, और आपको लगे कि सब्जी पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तब 2 टेबल स्पून पानी और डाल दीजिये और सब्जी को ढककर फिर से 4-5 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी को खोलिये, आलू नरम हो गये हैं. सब्जी मे अमचूर पाउडर, गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

आपकी गाजर आलू की सब्जी (Alu Gajar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकालिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम गाजर आलू की सब्जी चपाती, परांठे किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

Comments (4 posted):

uma sharma on 12 November, 2009 01:59:28
avatar
hello mam,

kya ye sabji khane me mithi nahi lagegi
निशा: उमा, सब्जी थोड़ी खट्टी मीठी लगती है.
neeru on 27 January, 2010 11:01:01
avatar
mijhe appki di gai saari disahes hi achi lagti hai, aur main khana appki site se hi seekh rai hoo, because mujhe cooking ka c b nai atta tha. but now i m really tahnkful to u.
Vidyut Sharma on 07 March, 2010 10:40:42
avatar
I live in Tehran, your site is really helpful for me to make veg. food, as i am pure vegitarian.

Thank you so much for such a valuable task you are doing
manu on 04 May, 2010 05:11:16
avatar
maine hari mirch toh kaat layi par dalni kab hai yeh toh bta dho anyway i m professional chef but just asking you..

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Feedburner Feed
Syndication
Atom Feed
RSS Feed
Rate this article
3.38
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 394
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक