आम का पापड़ Mango Papad Recipe | Aam ka Papad
Latest Video at YouTube Channel

आम का पापड बचपन की यादों शामिल रहता है लेकिन यदि इसे आप अब घर पर बना कर खायें तो इसका स्वाद आपको बचपन में खाये आम के पापड़ से भी अधिक अच्छा लगेगा, इतना अच्छा कि इसके आगे मिठाइयां भी फीकी लगेंगी. चटपटा मैंगो पापड का खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद तो सिर्फ जो खाये, वही जाने.
आम पापड़ (Aam ka Papad) बनाना एकदम आसान है लेकिन इसे बनाने के लिये धूप अवश्य चाहिये. आम पापड़ किसी भी किस्म के आमों से बनाया जा सकता हैं. यदि आम खट्टे किस्म के हैं तब चीनी की मात्रा थोड़ी सी बड़ा दीजिये. तो आइये आम पापड़ (Mango Papad) बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango papad
- आम - 2 बड़े (500 ग्राम)
- चीनी - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 2 (छील लीजिये)
विधि - How to make Aam ka Papad
आम को धोइये, छीलिये और गूदे को टुकड़ों में काट लीजिये.
आम के टुकड़े, चीनी और इलाइची मिला कर बारीक पीस लीजिये.

किसी बर्तन में आम और चीनी का ये पिसा हुआ घोल डालिये और आग पर पकने के लिये रख दीजिये. उबाल आने के बाद चमचे से चलाते हुये 10 मिनिट तक पका लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लीजिये और इस आम के पके हुये घोल को प्लेट में डाल कर पतला फैला दीजिये.
अब इस प्लेट को धूप में सुखाने रख दीजिये. अगर तेज धूप है तो आम पापड़ सुबह से शाम तक ही सूख कर तैयार हो जाता है. धूप चले जाने के बाद आप आम पापड़ की प्लेट को कमरे या किचन कही भी रख सकते है, आम पापड़ की प्लेट किचन के अन्दर आप बिलकुल पतला कपड़ा या जाली से ढक रक रख सकते हैं. ये आम पापड़ हवा में भी सुखता रहता है, अभी हमारा आम पापड़ जो धूप में पूरी तरह नहीं सूखा था वह सुबह तक सूख कर तैयार हो जायेगा.
सूखे आम पापड़ को आप चाकू की नोक से किनारे से निकालेंगे तो उसकी पूरी परत निकलने लगती हैं, यदि आम पापड़ किसी जगह से गीला रह गया है तब वह उस जगह चिपकता है. अगर आम पापड़ निकालते समय प्लेट में कहीं भी चिपके तब आम पापड़ को और सूखने के लिये रखिये.
पूरी तरह आम पापड़ के सूखने पर चाकू की सहायता से आम पापड़ को किनारे से अलग कर लीजिये और किनाने को हाथ से पकड़ कर पूरा पापड़ प्लेट से निकाल लीजिये. इस आम पापड़ को चाकू से अपने मन पसन्द आकार और साइज में काट सकते है. ये आम पापड़ के कटे हुये टुकड़े एक के ऊपर एक या कई टुकड़े रखकर परत लगाकर रखा जा सकता है.
चटपटा मैंगो पापड (Spicy Mango Papad Recipe)
आप चटपटा आम का पापड (Spicy Aam ka Papad) भी बना सकते हैं इसके लिये आम के रस को गाड़ा करते समय आधा चम्मच काला नमक और लगभग 6 - 8 काली मिर्च को पीस कर डाल दें, और थोड़ा सा जिंजर पाउडर मिला दीजिये, शेष विधि मीठे आम के पापड़ जैसी ही है.
आम पापड़ को आप फ्रिज में रखकर 1-2 महिने तक खा सकते हैं.
लेकिन आप एक दो दिन बाद यदि फ्रिज में आम का पापड़ खोंजेगे तो पता चलेगा कि आपके घर का अन्य सदस्य सारे के सारे आम का पापड़ खा गया है, इसलिये प्रतीक्षा मत कीजियेगा.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
-
By vijaylaxmi, 23 May, 2013
-
By jeswani, 23 May, 2013
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
-
By mayank gour, 23 May, 2013
-
By nolesh, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 80:
निशा: शिन्हा, आम पापड़ पके हुये आम से बनाया जाता है.
निशा: जी ये पके हुये आम ही हैं.
Thank u for this recipe. I will definately try it.
nishaji and till now no one has given such useful things u r really having amazing recipes this is my favorite
thanks to u god bless pls give like these things r favourite and traditional to kids and adult
lots of thanks for helping and making us a good cook.
thankx
I just want to ask may be its very small thing that the ghee used is desi ghee or any other ghee?
निशा: सिमरन, आपके पास जो भी घी हो वही ले लीजिये, बहुत ही कम सिर्फ प्लेट को चिकना करने को तो चाहिये.
Thanks
बहुत पहले ऐसे ही आम का रस निकलकर उसे छत पर सूखने के लिए रख दिया था. बदकिस्मती से दिन में ज़ोरदार आंधी चली और हम सोते रह गए. सारा रस बाद में फेंकना पड़ गया. उसके बाद दोबारा प्रयास नहीं किया. अब इसे पढ़कर सोचता हूँ फिर से करके देखूं.
निशा: निशान्त, आग पर पकाने चीनी अच्छी तरह रस में मिक्स हो जाती है. रस कन्सन्ट्रेट हो जाता है जिससे जल्दी सूख जाता है.
निशा: पूनम आम पापड़ में चीनी की जगह गुड़ का स्वाद आ जायेगा.
निशा: अर्चनाजी, एक चीज को बनाने के कई तरीके होते हैं, आपकी मम्मी का तरीका अच्छा है. आम पापड़ को अच्छी तरह सुखा दिया जाय तो वह जल्दी ही खराब नहीं होता.
besan ka chatpata papad kaise banaya jaata hain plz mijhe bata dijiya.
sudha sapra
9871772421
निशा: सुधा,अचार कालम में आम के पापड़ की रैसिपी आप देख सकती है.
निशा: मीनाक्षी, ये पके आम से बना हुआ आम पापड़ है.
pls aap aam papad ki tarah aam ki barfi(jo bilkul sukhya hua hota hai aur barfi ki tarah diamond shape me kata hota hai)wo shikha sakte hai?
aaj ki muthia ki recipe padhi bahut badhia hai. par aap aata pani ki bajay curd ya chhachh se lagaye to muthia aur bhi soft banege.
निशा: आम का पापड और आम के रस से बनी बर्फी दोनों एक ही तरह से बनतीं है. आम का पापड पतले सुखाये जाते हैं जबकि आम की बर्फी अधिक मोटी सुखाई जाती है.
मुठिया रेसीपी पर सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद मीनल
निशा: छाया, आप पतले कपड़े या जाली से ढककर सुखा सकती हैं.
निशा; अनीता, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूम्गी
निशा: नेहा, आम पापड़ ज्यादा सूख जाय तो वह टाइट हो सकता है.
निशा: कनु, मेन्गो पल्प में थोड़ा सा काला नमक डाल दें और पतला फैलायें, सूखने पर वह डार्क कलर का हो जाता है.
निशा: अभिलाषा, आप कोई भी आम ले सकती हैं, रेशे वाले आम का पल्प छान कर आम पापड़ बनाइये.
agar khatta aam papad banana ho to jo kaale rang ka hita hain
aap ki bahut si resepie ko mai ne try kia hai,jo sab ko khub pasand aai hain,mai ummeed karta hu ki aap ka ye shaandar safar lagataar jaree rahega,aap ki jo baat mujhe sab se alag lagti hai wo hai aap ka unhe easy aour simple rakhte hu bhi bahut mazedar bana dena, thanks once again.
निशा: मुदासिर, धन्यवाद.
Nisha: You can visit English version of this website too. Following is the link.
Nisha Madhulika's website in English
mujhe to lagta tha ki ye ghar par banaya hinahija sakta... par apki recipe padkar maine banaya aur bahut accha bana.mujhe aampapad bahyt pasand hai.......thanx again...
निशा: धन्यवाद, आपको पसंद आया
निशा: मंडलाल, हापुस आम से आम पापड़ बना सकते हैं, आम पापड़ की पर्ते एक के ऊपर एक जमा दी जाय तो वह मोटा आम पापड़ बन जाता है.
what a recipe
thanks a lot
aaki tamaam recipes lajawaab hain..
DHANYAWAAD, SHUQRAN JAZEERA....
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया, आम पापड़ को रूम के अन्दर यदि हवा में रख दिया जाय तो वह फैन की हवा में सूख कर तैयार हो जायेगा, लेकिन रूम के अन्दर सूखने में उसे थोड़ी देर तो लगेगी ही.
निशा: सुखविन्दर, आम की मीठी चटनी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, उसका लिंक निम्न है, इससे आप रैसिपी देख सकती हैं, धन्यवाद.
http://nishamadhulika.com/chataney/sweet-mango-chutney_-recipe.html
thank u very much nishaji
निशा: प्राची, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
keep it up make such more recipes too
निशा: पायल, चीनी तो डालनी है, साथ में मसाले भी डालने हैं.
mujhe ye puchna tha ki abhi barsaat hai so dhoop nahi aa pati hai ghar par.. so can i try dis recepi?
निशा: आमी, आम के पापड़ को पंखे की हवा में सुखाकर भी बनाया जा सकता है.
निशा: असीम आप इन्हें छाया में भी सुखा सकते हैं. थोड़ा समय तो लगेगा
निशा: टिन्कू ये पके हुये आम हैं, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, आपने कच्चे आम का पापड़ बनाया, बहुत ही अच्छा, धन्यवाद.
निशा: स्वेता, रैसिपी हम आम से बनाते हैं, आम पापड़ तो रैसिपी बन चुकी है.
Only I eat it in my home, so wont have to worry of it getting eaten by others. :-)
i try many recipes that made so yummy.
so thankyou very much.