Home | अचार-मुरब्बा | कमरख का अचार (Kamrakh Pickle)

कमरख का अचार (Kamrakh Pickle)

Font size: Decrease font Enlarge font
image कमरख का अचार (Kamrakh Pickle)

कमरख (Kamrakh) यानी Carombola या Star fruit. सर्दियों के मौसम में कमरख बाजार में आराम से मिल जाती है. इसका अचार आपको बहुत पसंद आयेगा. तो आईये आज बनाते हैं कमरख का अचार.

आवश्यक सामग्री

  • कमरख - 250 ग्राम
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम
  • हींग - 2-3 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - एक बड़ा चम्मच (मोटी पिसी हुई )
  • नमक -स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच )

विधि
karakh_ka_achar2_516922609.jpgकमरख को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी सुखाइये और लम्बाई में काट लीजिये

एक कढ़ाई में आधा तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल गरम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  गरम तेल में सबसे पहले हींग इसके बाद हल्दी पाउडर डाल दीजिये.  अब कटे हुये कमरख, नमक, लाल मिर्च और पीली सरसों भी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. 

कमरख का अचार तैयार है.  ठंडा करिये, कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भर दीजिये.   आप इस अचार को अभी भी खा सकते हैं.  3-4 दिन तक रोजाना एक बार अचार ऊपर नीचे चला दें.  अब अचार के कमरख नरम हो गये हैं.  बचा हुआ तेल अचार में डाल दें. अधिक दिनों तक अचार को अच्छा रखने के लिये अचार का तेल में डुबा रहना आवश्यक है.   6 महिने तक जब भी आपकी इच्छा हो अचार निकालिये और खाइये. 

Comments (1 posted):

ekta on 19 January, 2010 12:39:10
avatar
thanks nisha ji ye recipe mai bohot time se dhund rhi thi,nishaji kamrakh ki meethi sbji b bnti hai maine khi pr khai thi, plz if u don't mind muje uski recipe b bta dijiega.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक