कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
कमल ककड़ी को तल कर हम चिप्स और सब्जी तो बनाते हैं ही लेकिन इसका अचार भी बहुत अच्छा होता है. आईये आज कमल ककड़ी का अचार बनायें.
आवश्यक सामग्री
- कमल ककडी -500 ग्राम
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- हींग -दो चुटकी
- सौंफ -एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी - एक छोटी चम्मच
- धनिया - एक छोटीचम्मच
- तेल -150 ग्राम
- हरी मिर्ची पिसी - 5 या 6
- दो नींबू का रस
- नमक - दो छोटी चम्मच
विधि
कमल ककड़ी को अच्छी तरह से धो लें और इनके पतले पतले आड़े स्लाइस काट लें. स्लाइस को काटने के बाद इन्हें दुबारा धोले.
एक भगोनी में पानी भरकर उबालिये. जब पानी खोलने लगे तो इसमें कमल ककड़ी के स्लाइस डाल दें और लगभग 3 - 4 मिनट उबलने दें. ध्यान रखें कि स्लाइस हल्के नरम भर हों एकदम गलें नहीं. जब ये हल्के नरम हो जायें तो इन्हें उतार कर कमल ककड़ी के स्लाइस निकाल लें और सुखालें. ध्यान रखिये कि कमल ककडी के स्लाइस एकदम सूखे हो और इनमें पानी की नमी न हो. यदि इसमें पानी की नमी बच जायेगी तो कमल ककड़ी का अचार अधिक दिनों तक नहीं चलेगा.
अजवायन, सौंफ, काली मिर्च और धनिया को कूट लें. ये एकदम बारीक न हों, बस दरदरे हों. कमल ककड़ी के अचार (Kamal Kakdi pickle) में खड़े मसाले बहुत अच्छे लगते है.
एक कढ़ाही में तेल गरम करे और इसमें अजवायन, सौंफ, हींग, हरी मिर्च पिसी हुई डालकर फ्राइ करें जब मसाला अच्छी तरह भुन जाये तो गैस बन्द कर दें और इसमें कमल ककड़ी के स्लाइस और नमक डाल कर अच्छी तरह चला लें. ठंडे होने के बाद इसमें दो नींबू का रस निचोड़ दें.
इसे कांच की बोतल में भर कर रख दीजिये. चार पांच दिन बाद कमल ककड़ी का अचार (Kamal Kakadi pickle) तैयार हो जायेगा.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (5 posted):
thanks
god bless u as u are imparting ur culinary skill with us.
Thanks
आपका क्या कहना है?