लच्छा परांठा (Lachcha Paratha Recipe)
उत्तर भारत में परांठे नाश्ते में, परांठे शाम के खाने में खूब खाये जाते हैं. परांठे, वो भी लच्छे परांठे (Lachcha Parathas) बहुत ही लाजबाव होते हैं. तो आज शाम को खाने में बनाते हैं, मसालेदर लछ्छे परांठे (layered paratha). बनाने में लगने वाला समय: 30 मिनिट.
आवश्यक सामग्री
- गेहूं का आटा ——— 400 ग्राम आटा ( चार छोटी कटोरी )
- धनियां पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
- जीरा ——— 1 छोटी चम्मच
- नमक ——— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——– आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- घी या तेल ——– परांठे सेकने के लिये
विधि
आटे में स्वादानुसार नमक और 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर, 200 ग्राम पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लें.
गूंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये रख दें.
एक प्लेट में धनियाँ पाउडर, जीरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर सारे मसाले निकाल कर चम्मच से मिला लें.

गूथे हुये आटे से उंगलियो के सहायता से थोड़ा सा आटा तोड़ लें. आटे को गोल करके लोई बनाले. लोई को सूखे आटे ( परोथन ) में लपेट कर, 4-5 इंच व्यास में बेले. बेले हुये परांठे पर चमचे से एक छोटी चम्मच घी लगायें. आधा छोटी चम्मच मसाला छिड़क कर फैला दें. परांठे को रोल करलें. इस रोल को को 1-2 बार बेलन से बेल कर चपटा करें. आधा छोटा चम्मच घी लगायें और बिलकुल थोड़ा सा मसाला लगायें. अब इस बेले हुये परांठे को फिर से रोल करें. हाथ से दबाकर लोई की तरह ही कर लें. इस लोई को परोथन में लपेट कर गोल 6-7 इंच व्यास का परांठा बेलें. तबे पर, इस बेले हुये परांठे, को धीमी आग पर दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेके. इसी तरह सारे परांठे तैयार कर लें.
गरमा गरम लच्छा परांठे, (Lachcha Parathes) मटर आलू की सब्जी, दही एवं चटनी के साथ खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?