लुची - लुचई Luchi Recipe, Luchi Recepie
लुचई (luchai) आगरा मथुरा के आसपास इलाकों में बनाई जाती है. यह बंगाल और उड़ीसा में लुची (Luchi) से जानी जाती है. बंगाल और ब्रज की लुचई (Luchai) में बस हल्का तलने का फर्क है.
बंगाल में लुची (Bengali Luchi Recipe) में यह एकदम सफेद तली जाती है जबकि ब्रज में इसे हल्का ब्राउन तला जाता है. इसके अतिरिक्त बंगाल में यह आलू या बैंगन की सूखी सब्जियों के साथ परोसी जाती है जबकि ब्रज में यह आलू मसाला करी के साथ परोसी जाती है. चांदनी चौक दिल्ली की पुरानी दुकानों में तो यह लुचई सूजी के हलवे के साथ परोसी जाती है. लुचइ (luchi) पूरी सादा पूरी की तरह ही बनती है, लेकिन इसकी अन्तर यह है कि लुचई मैदा से बनाई जाती है, आकार में थोड़ी छोटी रखी जाती है, देखने में यह लुचई पूरी बड़ी ही सुन्दर दिखाई देती है, खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बड़ी आसान, तो आइये आज नाश्ते में लुचई पूरी (Luchi Poori Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Luchi
- मैदा - 400 ग्राम (2 कप)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - पूरी तलने के लिये
विधि - How to make Luchi
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिये और गुनगुने पानी से पूरी के लिये के लिये नरम आटा गूथिये. आटा इस तरह का होना चाहिये जिसमें पूरी बेलने के लिये सूखा आटा लगाने की आवश्यकता न पड़े. गुथे गये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
गुथे हुये आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकालिये, गोल कीजिये और लोई बना लीजिये. लोइयों को भी कपड़े से ढककर रखिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पूरी के तलने के लिये तेल पर्याप्त गरम है उसके लिये थोड़ा आटा तोड़िये और गरम तेल में डालिये, आटा कुछ ही सेकिन्ड्स में तेल के ऊपर तैरना चाहिये.
चकले पर थोड़ा सा तेल लगा कर चिकना कर लीजिये, एक लोई निकालिये, 3 या 4 इंच के व्यास में बेलिये, और गरम तेल में डालिये, एक बार में 2-3 पूरी भी तली जा सकती है, अगर आप एक पूरी तलना चाहती हैं तो एक ही तल सकती हैं, पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट के दोनों ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. पूरियां निकाल कर किसी डालिया या प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखी जा सकती हैं. सारी पूरियां इसी तरह तल कर तैयार कीजिये.
गरमा गरम लुचई पूरी (Luchi) तैयार है. आलू टमाटर, शाही पनीर, सूजी के हलवे , दम आलू या कोई भी अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ लुचइ पूरी परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय 40 मिनिट
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (4 posted):
how r u?
main ye janana chahti ho ki jo nariyal ki chatni banti ya naryil se banane wale kisi bhi dish me kaun sa naryil use hota hai, sukha(meve wala) ya taja(kacha) naryil. plz btaye
निशा: मीनाक्षीजी, नारियल की चटनी कच्चे ताजे नारियल से बनाई जाती है, सब्जियों में भी कच्चा नारियल काम में लाया जाता है,लेकिन नारियल पाक सूखे नारियल से बनाया जाता है.
आपका क्या कहना है?