चने की दाल के परांठे (chane ki dal ke paranthe)
परांठे तो हमारे रोज के खाने में बनते रहते हैं. कभी कभी हम इनका स्वाद बदलने के लिये के इनको अलग अलग दालों या सब्जियों का प्रयोग करके अलग अलग तरीके से बनायें तो बहूत अच्छे लगते हैं. आज हम चने की दाल के परांठे (chane ki daal ke paranthe) बनाते हैं. चार लोगों के लिये. समय 40 मिनिट.
आवश्यक सामग्रीआटा ———- 350 ग्राम ( तीन छोटी कटोरी )
चने की दाल ——– 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
तेल ——- परांठे बनाने के लिये
हींग ——- 1 पिंच
जीरा ——- एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियां पाउडर ——- आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ——- 1/5 छोटी चम्मच
गरम मसाला ——- 1/5 छोटी चम्मच
हरी मिर्च ——- 1-2 ( बारीक कटी हुई )
हरा धनियां ——- आधा छोटी कटोरी
नमक ——- नमक
विधि
चने की दाल को धोकर 3 घंटे पहले से पानी में भिगो दें.
आटे में स्वादानुसार नमक और 1 बड़ी चम्मच तेल की डाल कर, आटे से आधा पानी की सहायता से गूद लें, और आधा घंटे के लिये रख दें.
भीगी हुई दाल को बिना पानी डाले मिक्सी से बारीक पीस लें. कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दें. चमचे से चलायें,पिसी हुई चने की दाल और नमक डाल दें. 5 - 6 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनें. हरा धनियां मिला दें. यह दाल की पिठ्ठी, परांठों में भरने के लिये तैयार हो गयी है.
तबा गैस पर रख कर गरम करें. गूंदे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालें, और उसकी लोई बना लें. लोई को आटे ( परोथन ) की सहायता से करीब 3-4 इंच के व्यास में गोल बेल लें. चमचे से थोड़ा सा तेल बेले हुये परांठे पर लगायें. दाल की पिठ्ठी से 2 छोटी चम्मच पिठ्ठी निकालें, और बेले हुये परांठे पर रख कर हाथ से परांठे में पिठ्ठी को बन्द कर दें. पिठ्ठी भरी लोई को हाथ से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लें ताकि दाल परांठे के अन्दर बराबर चारों ओर हो जाय. ( अगर आप एसा नहीं करेंगे तो परांठा बेलने पर फट सकता है ). अब आप इस दाल भरी लोई को परोथन से लपेटे, और 6-7 इंच के व्यास में बेल लें. बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर तेल लगाकर पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेके. परांठे को प्लेट में निकाल कर रखें. दूसरा, तीसरा सारे परांठे इसी तरह तैयार करलें.
परांठे तैयार हैं. गरमा गरम परांठे, आलू टमाटर की सब्जी, रायते और चटनी के साथ परोसें और खायें.
नोट
इसी तरह आप मूंग की दाल, साबूत मूंग, उरद की दाल के परांठे बना सकते हैं.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?