Home | परांठा-पूरी-रोटी | आलू के परांठे (Aloo ka paratha)

आलू के परांठे (Aloo ka paratha)

image आलू का परांठे (Aloo ka paratha)

आलू का परांठे (Aloo paratha) पंजाब और उत्तर भारत का खाना है . ठंड के दिनों में आलू के पराँठे का नाश्ता चटनी और मक्खन के साथ सबसे अच्छा माना जाता है.

आवश्यक सामग्री
  • गेहूं का आटा ——– 300 ग्राम
  • आलू ——– 500 ग्राम
  • धनियाँ पाउडर ——- एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– एक् चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला —— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर —— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च —— 2 या 3
  • हरा धनियाँ —— 50 ग्राम
  • नमक —— स्वादानुसार
  • रिफाइन्ड तेल या देशी घी —— 100 ग्राम

बनाने की विधि

सबसे पहले गैस जलाकर आलुओं को कुकर में उबलने रख दीजीये.

आटे में 2 छोटी चम्मच घी डालिये और नमक एक चौथाई छोटी चम्मच डालकर  मिला लीजिये.   150 ग्राम पानी की सहायता से गूदिये.   आटे को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

उबाले हुये आलुओं को ठंडा करके छीलिये और उन्हैं बारीक तोड़ लीजिये.   इसमें नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनियाँ पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनियाँ डाल लीजिये.  मसाले को अच्छी तरह आलुओं में मिला लीजिये.  यह आलू  पराँठे में भरने के लिये तैयार हैं.  इस पिठ्ठी को 8 बराबर भागों में बाँट लीजिये,

आटे के बराबर के 8 गोले बना लीजिये.  प्रत्येक गोले को बेलन की सहायता से बेलिये और उसमें एक भाग आलू भर दीजिये और उसे बन्द कर दीजिये.  हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये.  उसे बेलन की सहायता से 8 इंच के व्यास में बेल लीजिये.  गैस पर तवा रखिये और बेला हुआ पराँठा उस पर डालिये दोनों तरफ घी या रिफाइन्ड लगा कर खस्ता सेकिये.  इसी तरह से सारे पराँठे सेकने लीजिये.  पराँठे तैयार हैं.

ये पराँठे आप मक्खन, हरे धनिये की चटनी, मटर के झोल या दही के साथ खाइये,

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

Anal on 26 December, 2007 12:40:26
avatar
I read some of yr recipes & found it nice to learn all. Pl. try to add some chinese & maxican recipes also.
gunjan on 03 April, 2008 06:05:30
avatar
i love aaloo paratha i like ur recipe .
plz u give me veg. noodals recipe now
sharlin kaur on 16 June, 2008 03:27:40
avatar
Agar nashte me allo ke parathe ho to sawad hi kuch aur aata hai

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.33